चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बिग ब्रेकिंग न्यूज़
📰✍️ देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका; 10 की मौत, 24 घायल; धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के करीब आधा दर्जन वाहनों के भी उड़ गए परखच्चे, दूर दूर जाकर गिरे लोगों के शरीर के टुकड़े। धमाके के बाद दिल्ली, मुंबई, यूपी और हरियाणा में हाई अलर्ट। प्रधानमंत्री मोदी ने अमित शाह से की बात।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ बुलंदशहर जिले में धार्मिक और सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध लाउडस्पीकरों पर पुलिस की कार्यवाही; उतारे गए 304 लाउडस्पीकर, 465 की आवाज की गई कम।

➡️ ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर जिले भर में विशेष अभियान चलाकर की गई कार्यवाही, उतारे गए लाउडस्पीकरों को स्थानीय मदरसे और विद्यालयों को किया गया प्रदान। साथ ही लोगों को शासन व सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की जानकारी देते हुए बिना अनुमति कोई भी लाउडस्पीकर ना लगाने और आवाज को निर्धारित सीमा में रखने की दी गई हिदायत।



2.📰✍️ पहासू क्षेत्र में बारात में चढ़त के दौरान थार गाड़ी की छत पर चढ़कर सड़क पर नोट उड़ाना कुछ युवकों को पढ़ा भारी; वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्यवाही।
➡️ वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना पहासू पुलिस ने थार गाडी को कब्जें में लेकर किया सीज, 12 हजार रुपये का लगाया जुर्माना। मामले में थाना पहासू में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज, अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए युवकों की पहचान करने में जुटी पुलिस।



3.📰✍️ सिटी के सर्राफा बाजार स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में 16 नवंबर तक श्रीमद् भागवत का होगा आयोजन, इससे पहले आज भव्य कलश यात्रा का धूमधाम से हुआ आयोजन, सिर पर कलश धारण कर यात्रा में शामिल हुई सैकड़ो महिलाएं।

➡️श्री श्याम सखा युवा मंडल बुलंदशहर के तत्वाधान में हो रहे आयोजन में आज भव्य कलश यात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर मोतीबाग से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों मोतीबाग, खाटूश्याम मंदिर, कृष्णानगर, लाल तालाब, बूरा बाजार होते हुए श्री ठाकुरद्वारा मंदिर पर हुई संपन्न। वृंदावन धाम से पधारे श्री विजय कृष्ण जी महाराज के मुखारविंद से किया जाएगा कथा वाचन। आज की कथा के श्रीमती प्राची शर्मा धर्मपत्नी शगुन शर्मा रहीं मुख्य यजमान। कलश यात्रा में लक्ष्मी, ऋचा, कीर्ति, रश्मि, प्रियंका, मुस्कान, मधुश्री, राधा, पूनम, स्वाति, रूपम, रिंकी, गुड्डन, सुमन आदि महिलाओं ने भाग लिया।

4.📰✍️ यातायात माह के बीच जाम से हांफी शहर की सड़कें, बाईपास पर लगा दो किलोमीटर लंबा जाम, जाम में फंसी एंबुलेंस और स्कूली वाहन, लोगों को हुई परेशानी।
➡️ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के बाद भी मुख्य चौराहों पर बेकाबू जाम से लोग परेशान, दोपहर काली नदी पुल से हाइडिल कॉलोनी तक लगा करीब 2 किलोमीटर लंबा लगा जाम। जिले में कई जगह बनी जाम की स्थिति, कहीं अतिक्रमण, कहीं अवैध पार्किंग, तो कहीं सड़कों पर गड्ढे बने जाम का कारण।

5.📰✍️सिकंदराबाद निवासी से पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर 13.70 लाख की ठगी, वेबसाइट के जरिए रची गई साजिश, रकम लेने के बाद मोबाइल बंद।
➡️ सिकंदराबाद निवासी चंचल सिंह बने ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार, पीड़ित ने बताया कि उसने 23 अगस्त को वेबसाइट के ई-मेल से संपर्क किया था। आरोपियों ने पंजीकरण, निरीक्षण और कमीशन के नाम पर कई किश्तों में ली रकम। रुपये लेने के बाद बंद कर दिए मोबाइल। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की जांच।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ अपनी पुत्री का मुंडन संस्कार कराने अनूपशहर के मस्तराम घाट पहुंचे सीमा हैदर और सचिन मीणा; मुंडन से पहले गंगा में डुबकी लगकर की पूजा-अर्चना, लोग उन दोनों के साथ सेल्फी लेने के लिए दिखे उत्साहित। सीमा हैदर और सचिन का यह जोड़ा अपनी प्रेम कहानी को लेकर देशभर में चर्चा में रहा है।


📰✍️ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी बुलन्दशहर कार्यालय में की गई जिला संपर्क केन्द्र की स्थापना; केन्द्र का लैंडलाइन नम्बर 05732-286679 किया गया है जारी। कोई भी व्यक्ति विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित किसी भी समस्या, शिकायत, सुझाव या जानकारी के लिए इस नम्बर पर कर सकता है संपर्क।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️हापुड़ में पुलिस ने देर रात 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात गौकश हसीन को मुठभेड़ में किया धराशाई; विभिन्न जिलों में गौकशी, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट सहित करीब 25 मुकदमों में वांछित था बदमाश।
➡️ क्षेत्र की कपूरपुर पुलिस को देर रात यूपी 112 पर सूचना मिली कि गांव सपनावत के जंगल में कुछ बदमाश कार में सवार होकर गौकशी करने जा रहे हैं। पुलिस को देख कार सवार बदमाश भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान इनामी बदमाश हसीन ने थाना प्रभारी पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें हसीन गोली लगने से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे धौलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से पिलखुवा के रामा अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
News Editor: Dharmendra Mittal


