मेरठ में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धमाके के साथ फटे सिलेंडर

मेरठ: मेरठ 4 मई शनिवार को तड़के मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित कपडा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना के चलते आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि उसे काबू करने में फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। उधर, फैक्ट्री में रखे सिलेंडर फटने से आसपास का इलाका भी दहल उता। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक राजीव गुगलानी की सराय काजी में कपड़े की फैक्ट्री है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक शनिवार की सुबह अचानक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की जानक. ारी मिलने पर एफएसओ सहित फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मगर देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसी दौरान फैक्ट्री में रखे सिलेंडर भी धमाकों के साथ फटने लगे। जिसके चलते आ. सपास के इलाके में भगदड़ मच गई। जानकारी के बाद सीओ सिविल लाइन और मेडिकल पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को हटाते हुए आसपास के भवनों को खाली कराया।

शेयर करें: