चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️टी-20 विश्वकप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर बुलंदशहर में जश्न, आतिशबाजी और ‘इंडिया- इंडिया’ के नारों से गूंजा शहर; शहर में लोगों का उत्साह देखने लायक रहा, जगह जगह बड़ी स्क्रीन लगाकर भीड़ ने देखा मैच, मैच के दौरान शाम से सड़कों पर रहा सन्नाटा, घरों-दुकानों में टीवी से चिपके रहे लोग, भारत के जीतते ही सड़कों पर निकल आए लोग, आतिशबाजी कर ‘इंडिया- इंडिया’ के नारों के साथ खुशी का किया इजहार, जीत के साथ लगातार दूसरी बार और कुल तीन बार ट्रॉफी हासिल करने वाली पहली टीम बनी इंडिया।




2.📰✍️ शहर की नामचीन मिठाई दुकान बंसल बीकानेर स्वीट्स पर आज दोपहर तक चली इनकम टैक्स की रेड; कल रविवार सुबह नोएडा से एक दर्जन गाड़ियों के काफिले के साथ आई आयकर विभाग की टीम द्वारा अंसारी रोड व काला आम स्थित प्रतिष्ठानों पर देर रात तक चली जांच आज दोपहर करीब 4 बजे तक चली, दस्तावेजों व लेन-देन के रिकॉर्ड की अधिकारियों ने की जांच, कार्रवाई के दौरान ग्राहकों को लौटा दिया गया वापस, सुरक्षा के लिए पुलिस बल रहा तैनात, सूत्रों के अनुसार टीम को मिलें हैं कुछ अहम दस्तावेज, शहर के व्यापारी नेताओं में चर्चा का विषय बनी हुई है यह खबर।

3.📰✍️बसोड़ा पूजन पर शहर में पुरानी जेल के पीछे शीतला माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, तड़के 4 बजे से शुरू हुआ पूजन; महिलाओं व बच्चों सहित बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की, मंदिर समिति संयोजक राजकुमार अग्रवाल के बताया श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में की गईं विशेष व्यवस्थाएं, दोपहर तक जारी रहा दर्शन का सिलसिला।



4.📰✍️एफसीआई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 18 लाख की ठगी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; साइबर क्राइम थाना पुलिस ने नई दिल्ली के रंगपुरी निवासी विकास कुमार से एफसीआई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 18 लाख रुपये ठगने वाले प्रिन्स कुमार तोमर निवासी ग्राम भौपुर थाना खानपुर और दीपक शर्मा निवासी ग्राम रसूलपुर थाना जारचा जनपद गौतमबुद्धनगर को किया गिरफ्तार, आरोपियों ने खुद को एफसीआई अधिकारी बताकर पीड़ित व उसकी पत्नी मोनिका गौतम को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ऐंठी थी रकम।


5.📰✍️छतारी के सुल्तानपुर विलोनी गांव में ट्रैक्टर में उतरा हाईटेंशन लाइन का करंट, ट्रॉली पर खड़े किसान की मौत; शाम खेत में आलू की बोरियां ट्रैक्टर ट्रॉली में लादते समय ट्रैक्टर में उतर गया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का करंट, जिससे ट्रॉली पर खड़े किसान हरबीर की मौके पर हो गई मौत, चालक घायल।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️बुलंदशहर हाईवे पर डग्गामार बसों में जान जोखिम में डालकर सफर, छतों पर बैठकर यात्रा करने को मजबूर यात्री; क्षमता से अधिक सवारियां भरने के कारण कई यात्री बसों की छतों पर बैठकर सफर करने को मजबूर हैं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरटीओ विभाग की अनदेखी से यह अवैध संचालन धड़ल्ले से जारी है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

📰✍️पहासू थाना क्षेत्र के सुरजावली में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, कई घायल; मारपीट और पथराव में दोनों पक्षों के 8 लोग घायल, घायलों को उपचार के लिए पहासू सीएचसी में कराया गया भर्ती, डॉक्टरों ने पांच घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल किया रेफर, मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले भी दोनों पक्षों में हो चुकी है मारपीट।

📰✍️रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी ने पिनेकल ग्लोबल स्कूल चोला रोड में चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को किया सम्मानित; 2 फरवरी को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को रीजनल कोऑर्डिनेटर प्रदीप अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, संयोजक जय मित्तल, दीपक बंसल, अरविंद गर्ग, मुनेश कंसल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया, इस दौरान इंशा, नेहा, लिवांशी, आराध्या, नाविका, कशिश, जेहरा, रितु, विराज, दिव्या सहित अनेक बच्चों को सम्मान मिला, कार्यक्रम में स्कूल चेयरमैन, मैनेजर, प्रिंसिपल और छात्र मौजूद रहे।


📰✍️बुलंदशहर में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, कलेक्ट्रेट में अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू; सीडीओ निशा ग्रेवाल ने दी प्रक्रिया व गोपनीयता की जानकारी, जिला जनगणना अधिकारी अभिषेक कुमार ने व्यापक प्रचार-प्रसार व कार्य में लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश, दो चरणों में होगी जनगणना। प्रशिक्षण में जनगणना निदेशालय की प्रतिनिधि स्वाति गोयल ने सीएमएमएस पोर्टल की जानकारी दी, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. ललित यादव, उमेश कुमार व सुरेंद्र सिंह ने सत्र लिए, इस दौरान सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व निकायों के अधिकारी मौजूद रहे।


📰✍️खुर्जा के संत नगर में घरेलू कलह से परेशान युवक ने लगाई फांसी, पुलिस व डायल 112 की तत्परता से बची जान; सिटी स्टेशन क्षेत्र स्थित संत नगर निवासी विक्की ने घरेलू कलह से परेशान होकर तड़के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस व डायल 112 टीम ने उसे फंदे से उतारकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

📰✍️बुलंदशहर में भाजपा का “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026”, मोहनकुटी में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न; मंडल अध्यक्ष बिल्लू पंडित के नेतृत्व में “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026” के तहत 8 व 9 मार्च को दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हुआ, जिसमें जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि, कॉरप्रेटिव बैंक चेयरमैन डी.के. शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता जय प्रकाश शर्मा, जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे, कार्यक्रम में अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News Editor: Dharmendra Mittal


