6 मार्च 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

टॉप न्यूज़: यूपीएससी का रिजल्ट घोषित, बुलंदशहर में 4 लोगों ने परीक्षा की पास; नबिया परवेज़, शिखा सिंह, पारस भाटिया और विपिन राजौरा ने परीक्षा की पास।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ऐतिहासिक जिला प्रदर्शनी के शुभारंभ की तारीख पर सस्पेंस बरकरार, 15 या 16 मार्च को प्रभारी मंत्री अरुण सक्सेना कर सकते हैं उद्घाटन; पहले 7 मार्च को प्रस्तावित थी प्रदर्शनी के शुभारंभ की तारीख, प्रदर्शनी स्थल पर रंगाई-पुताई लगभग पूरी, बड़े झूले, ‘मौत का कुआं’, सर्कस, जलपरी शो सहित मनोरंजन साधन लगने हो गए हैं शुरू। सोफ्टी, नानखताई, खजला, खिलौने आदि के दुकानदार स्टॉल सजाने में जुटे, उद्घाटन से पहले ही मैदान में दिखने लगी है रौनक।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ सिकंदराबाद में दिनदहाड़े हत्या का आरोपी दीपक मुठभेड़ में लंगड़ा, पुलिस ने जवाबी फायरिंग में पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार; क्षेत्र के संतपुरा बंबे पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक बाइक मोड़कर सिरोधन की ओर भागा, पीछा करने पर रिटौली के पास कच्चे रास्ते में बाइक फिसलने पर बदमाश ने पुलिस पर कर दी फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल दीपक पुत्र किशनपाल निवासी ग्राम जौली को किया गिरफ्तार, अवैध पिस्टल व चोरी की बाइक बरामद।

3.📰✍️छतारी क्षेत्र में ट्रॉली रोकने पर भाजपा नेता और नायब तहसीलदार में तीखी बहस,  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय सहसंयोजक परवेन्द्र देशवाल और शिकारपुर के नायब तहसीलदार के बीच सड़क पर हो गई बहस, किसान की ट्रॉली छोड़ने की मांग करते दिखे देशवाल, वहीं नायब तहसीलदार ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने की दी चेतावनी, खनन अधिकारी को मौके पर बुलाने की कही बात।

4.📰✍️चतुरश्रेणी वैश्य सभा का होली मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह, 40 छात्र-छात्राओं को नगद व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित; महर्षि च्यवन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता रहे मुख्य अतिथि। अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, सचिव मनोज गुप्ता व कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने सभा की गतिविधियों की  दी जानकारी, राजीव कुमार ने किया संचालन, बच्चों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

5.📰✍️अहमदगढ़ में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, टक्कर से महिला की मौत, पति-बच्चा घायल; मेरठ-बदायूं मार्ग पर देर रात हादसे में राधा पत्नी भोला अपने पति और बच्चे के साथ बाइक से खडवाया से गांव बेलौन जा रही थीं, अहमदगढ़ थाने के पास डिबाई की ओर से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राधा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति व बच्चा घायल हो गए।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️शिकारपुर के गांव डडुआ में जमीनी विवाद में फौजी पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला; जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने गुवाहाटी में तैनात फौजी रवि कुमार पर हमला कर दिया, लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से घायल फौजी को पुलिस ने शिकारपुर सीएचसी पहुंचाया जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️किराना दुकानदार की बेटी आस्था जैन बनी आईएएस, शामली की बेटी ने यूपीएससी 2025 में हासिल की 9वीं रैंक।

➡️कांधला निवासी आस्था जैन ने सेल्फ स्टडी के दम पर यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2025 में 9वीं रैंक हासिल कर आईएएस का मुकाम पाया, इससे पहले 131वीं रैंक से आईपीएस बनीं और हैदराबाद में ट्रेनिंग के दौरान छुट्टी लेकर पढ़ाई जारी रखी, पिता किराने की दुकान चलाते हैं और आस्था बचपन से पढ़ाई में अव्वल रही हैं

📰✍️शिक्षक सुसाइड केस में फरार बीएसए शालिनी श्रीवास्तव व बाबू पर 10-10 हजार का इनाम घोषित।

➡️ देवरिया के शिक्षक कृष्णमोहन आत्महत्या प्रकरण में फरार चल रहीं बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और एक बाबू पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया, बीएसए आवास से बरामद डीवीआर और सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो के बाद जांच तेज हुई और कार्यालय में भ्रष्टाचार की परतें खुलने लगी हैं।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: