चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️चोला क्षेत्र में पचौता मेले से नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप, चार दरिंदे गिरफ्तार; बुधवार शाम गांव पाचौता में मेला देखने गई कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा को शाम करीब 6:30 बजे कार सवार युवकों ने मुंह दबाकर अगवा कर जंगल में किया दुष्कर्म, देर रात खेत में बदहवास अवस्था में मिली पीड़िता, पुलिस ने आरोपी खनन माफिया सुनील यादव और उसके तीन साथियों को किया गिरफ्तार, चोला पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ करने का परिजनों ने आरोप लगाते हुए थाने पर किया हंगामा, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग।



2.📰✍️बुलंदशहर में धड़ल्ले से दौड़ रहे ओवरलोड वाहन व अनफिट स्कूल बसें; मुख्यमंत्री निर्देशों के बावजूद परिवहन विभाग की ढिलाई बड़े हादसे को दे रही निमंत्रण, क्षमता से अधिक भार लेकर सड़कों पर फर्राटा भर रहे ओवरलोड वाहन और बिना फिटनेस संचालित स्कूल बसें जोखिम में डाल रही हैं आमजन व बच्चों की जान, औपचारिकता बनकर रह गए हैं समय-समय पर चलने वाले अभियान, न जाने क्यों आंखें मूंद कर बैठा है विभाग।

3.📰✍️ आज पुलिस लाइन में खाकी ने खेली होली; पुलिस लाइन व एसएसपी आवास पर उड़ा गुलाल, थानों में डीजे पर झूमे पुलिसकर्मी, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर रंग-गुलाल उड़ाकर मनाया जश्न, पुलिस की होली डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर हो रही वायरल।




4.📰✍️छतारी में गर्भवती युवती से छेड़छाड़, विरोध पर आरोपियों ने पीड़िता के भाई का तोड़ा जबड़ा; क्षेत्र में होली के दिन महेंद्र सिंह की छह माह की गर्भवती बेटी से बाइक सवार युवकों ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर भाई दुर्गेश का तोड़ दिया जबड़ा, बचाव में आए गोविंद से की मारपीट, पीड़ित पक्ष ने आरोपी पुनित चौधरी, अक्की यादव, रोमन, अमित सहित 10 अज्ञात पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए दी है शिकायत।

5.📰✍️जहांगीराबाद में विवाहिता संगीता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति राहुल व ससुरालियों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप; वर्ष 2021 में मोहल्ला जटियान निवासी राहुल से हुई थी शादी, पति के अनुसार जहरीला पदार्थ खाने से तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई मौत, जबकि भाई प्रभात ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न व गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को दी है शिकायत।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️चोला गैंगरेप मामले में थाने पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, सख्त कार्रवाई की मांग; एसएसपी से फोन पर वार्ता कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग, कहा न्याय न मिलने पर होगा आंदोलन, इस दौरान सुभाष गांधी, राजकुमार पंडित, नईम मंसूरी, सचिन वशिष्ठ मौजूद रहे।


📰✍️सिकंदराबाद के गांव जौली में होली पर अनिल भाटी की गोली मारकर हत्या, पेट व सिर में तीन गोलियां; मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे मंदिर से घर लौटते समय गांव जौली में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, हत्या से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के परशुराम चौक पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी, हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग।

📰✍️खुर्जा में डीजे विवाद में दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की हालत नाजुक; क्षेत्र के माता घाट में डीजे पर डांस को लेकर पड़ोसी युवक से विवाद बढ़ने पर अर्जुन व रोहतास नामक दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला किया गया, अर्जुन के सीने में गंभीर चोट लगने पर उसे अस्पताल से रेफर किया गया, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

📰✍️औरंगाबाद में धूमधाम से मना होली रंगोत्सव; नगर के चौराहों से लेकर श्री नागेश्वर महादेव मंदिर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में श्री श्याम संकीर्तन मंडल के भजनों पर अबीर-गुलाल उड़ाकर श्रद्धाभाव से मनाई गई होली, वहीं आज थाना प्रभारी रामनारायण सिंह व पुलिसकर्मियों ने डीजे पर मनाया रंगोत्सव, इस दौरान क्षेत्र के पत्रकार व व्यापारी आदि रहे मौजूद।।

News Editor: Dharmendra Mittal


