चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर में दिल दहला देने वाली घटना, दोस्तों ने दोस्त की ईंट से हत्या कर जमीन में गाड़ा शव; शहर के देवीपुरा निवासी 24 वर्षीय साक्षर कौशिक पुत्र संजीव कौशिक कल से चल रहा था लापता, दोस्तों ने आपस में कहासुनी के बाद अपने ही साथी साक्षर की कर दी हत्या, इसके बाद सिकंदराबाद क्षेत्र के चंदरू के जंगल में खुदाई कर गाढ़ दिया शव, पुलिस ने शक के आधार पर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वारदात का हुआ खुलासा, पुलिस ने मौके से शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजा, आरोपियों से पूछताछ जारी।



2.📰✍️ मां की डांट से आहत किशोर ने पोखर में कूदकर दी जान; जहांगीराबाद क्षेत्र के डबकौरा गांव में मां की डांट से नाराज 15 वर्षीय नितिन ने गांव के पोखर में लगा दी छलांग, सूचना पर करीब 15 मिनट में मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम, दो जवान सेफ्टी जैकेट पहन रस्सी के सहारे पोखर में उतरे और करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद किशोर को निकाला बाहर, लेकिन तब तक उसकी हो चुकी थी मौत।

3.📰✍️कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दरियापुर में मजदूरी के पैसे मांगने पर दंपति से मारपीट, पुलिस में शिकायत दर्ज; सोमवार 30 मार्च की घटना, दरियापुर निवासी पीड़िता बबीता अपने पति योगेश के साथ मजदूरी के पैसे मांगने गई थी गांव निवासी शम्मी के घर, आरोप है कि इस दौरान पैसे मांगने पर शम्मी ने पैसे देने से कर दिया इनकार, विवाद बढ़ने पर शम्मी, हारून, साजिद, तलहा, मुशीर समेत अन्य ने गाली-गलौज कर दंपति से की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी, पीड़िता की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस।



4.📰✍️पूर्व एआरएम चौधरी नसीम अहमद का इंतकाल, नोएडा में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस; नोएडा के कैलाश अस्पताल में कई दिनों से ICU में भर्ती थे सिकंदराबाद के गांव तिलबेगमपुर निवासी चौधरी नसीम अहमद (84), गुलावठी स्थित मुफीदे आम इंटर कालेज प्रधानाचार्य मौहम्मद जाकिर के ससुर है चौधरी नसीम अहमद, पैतृक गांव में किया गया सुपुर्द-ए-खाक, विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने व्यक्त किया शोक।


5.📰✍️ 6 अप्रैल को स्थापना दिवस कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भाजपा की जिला कार्यालय पर बैठक; क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि, जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने की अध्यक्षता, दीपक दूल्हेरा ने किया संचालन। बैठक में 6 से 12 अप्रैल तक होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा कर बनाई गई रणनीति। इस दौरान विधायक सीपी सिंह, देवेंद्र लोधी, लक्ष्मी राज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, मीडिया प्रभारी अभिनव वर्मा, संतोष वाल्मीकि, नेपाल सिंह सहित भारी संख्या में भाजपाई रहे उपस्थित।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️राजस्व निरीक्षक की बेटी गरिमा शर्मा बनी एसडीएम, बुलंदशहर के राधा नगर से निकलकर यूपी पीसीएस में पाई सफलता; राधा नगर निवासी व मैनपुरी में तैनात राजस्व निरीक्षक मनोज शर्मा की पुत्री गरिमा शर्मा ने यूपी पीसीएस परीक्षा पास कर डिप्टी कलेक्टर पद किया हासिल, बचपन से मेधावी रही गरिमा ने कठिन परिश्रम व अनुशासन से पाया लक्ष्य, सफलता पर परिजनों में खुशी की लहर।


📰✍️जिला प्रदर्शनी में फ्लॉप शो ऑन, एक बार फिर फ्लॉप हुई सीमा मोदी नाइट, निकुंज हाल में नहीं जुटी भीड़; दर्शकों की संख्या रही काफी कम, बामुश्किल तीन अंक तक ही पहुंची भीड़, लगातार एक जैसे कार्यक्रमों से ऊबे लोग, नए व आकर्षक आयोजनों की मांग।

📰✍️ 7 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, पुलिस लाइन में एसएसपी ने दी सम्मानजनक विदाई; एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी संजीव कुमार गुप्ता, राजेंद्र सिंह, धनीराम गौतम, कृपाल सिंह, सतेन्द्र पाल सिंह, प्रदीप कुमार व वीरेन्द्र कुमार को घड़ी, शॉल व प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित, एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह व सीओ प्रखर पाण्डेय रहे मौजूद।


📰✍️अपनापन किड्स एकेडमी के छात्रों का वार्षिक परीक्षा में शानदार रिजल्ट; एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, सम्मान समारोह आयोजित कर मेधावियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार दिए गए, प्रबंधन व शिक्षकों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️यूपी 2022 बैच के आईएएस अफसर रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा; लंबे समय से पोस्टिंग न दिए जाने का लगाया आरोप, कहा- मिल रहा है वेतन, लेकिन नहीं मिल रहा जनसेवा का मौका। पिछले साल शाहजहांपुर में वकीलों के सामने उठक बैठक करने का वीडियो वायरल होने पर उन्हें राजस्व परिषद दिया गया था भेज।

📰✍️महोबा स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते वक्त अचानक गिरे ठेकेदार सुधीर गुप्ता, साइलेंट हार्ट अटैक से मौत; सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला स्टेडियम में सुबह करीब 8 बजे बैडमिंटन खेलते समय ठेकेदार सुधीर गुप्ता को अचानक सीने में हुआ दर्द, बेंच तक पहुंचने से पहले ही गिर पड़े, साथियों ने CPR दी लेकिन हो गई मौत, डॉक्टरों ने बताया।
News Editor: Dharmendra Mittal


