चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

टॉप न्यूज: यूपी में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल: 13 जिलों के कप्तान समेत 27 IPS अधिकारियों के तबादले।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️जिला प्रदर्शनी में “जलपरी शो” हिट, झूला झूलने और जलपरी शो देखने उमड़ रही रिकॉर्डतोड़ भीड़, लेकिन कार्यक्रमों में कुर्सियां अभी भी रहती हैं खाली; दर्शकों को खूब लुभा रहे पहली बार शुरू जलपरी शो में टैंक में जलपरी बनी युवतियों के रोमांचक करतब, शाम होते ही लग रहीं लंबी कतारें, वहीं दूसरी तरफ बीती रात एक बार फिर जिला प्रदर्शनी में रामायण मंचन रहा फीका, शानदार प्रस्तुति के बावजूद खाली रहीं कुर्सियां।




2.📰✍️पहासू पुलिस पर कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मारपीट और अवैध हिरासत के आरोपों का मामला गरमाया, कांग्रेस ने जांच की उठाई मांग; जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी दिनेश कुमार सिंह से की मुलाकात, कांग्रेस नेताओं का कहा बाद में पुलिस ने मामले को दबाने के लिए दर्ज की झूठी एफआईआर। कांग्रेसियों ने एसएसपी से की शाहिद अल्वी के साथ मारपीट, 5 घंटे हिरासत व 20 हजार की मांग के आरोपों पर निष्पक्ष जांच, सीसीटीवी फुटेज जारी करने और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग।



3.📰✍️शहर के यमुनापुरम की प्राची ने यूपीपीसीएस में 36वीं रैंक से बढ़ाया मान, बैंक जॉब के साथ पाई सफलता; पिता विनय कुमार वर्तमान में है इंस्पेक्टर, प्राची ने PNB दिल्ली में डिप्टी मैनेजर रहते हुए 4 जॉब छोड़ तीसरे प्रयास में यूपीपीसीएस 2024 में पाई 36वीं रैंक, अपने माता-पिता, पति और सास-ससुर को दिया अपनी सफलता का श्रेय। कहा उनकी 7 वर्षीय है बेटी, जिसकी देखभाल परीक्षा की तैयारी के दौरान उनके सास-ससुर ने संभाली, जिससे उन्हें पढ़ाई में मिला सहयोग।



4.📰✍️खाने के पैसे मांगना होटल संचालक को पड़ा भारी, चौकी इंचार्ज पर होटल संचालक से मारपीट का आरोप; जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के अमरगढ़ चौकी अंतर्गत मंगलपुर चौराहे पर होटल संचालक ने पुलिसकर्मियों पर फ्री खाना मांगने, पैसे मांगने पर मारपीट व अभद्रता, झूठे केस में फंसाने की धमकी के लगाए आरोप, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

5.📰✍️ जिला प्रदर्शनी के रविंद्र नाट्यशाला में मंगलवार 31 मार्च शाम 4:00 बजे सलाद प्रतियोगिता होगी आयोजित; अखिल भारतीय वैश्य महिला महासंगठन करा रही है आयोजन, इस दौरान सलाद व्यंजन प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस व चैरिटी कार्यक्रम होंगे आकर्षण, तैयारियों में जुटी संगठन की अध्यक्षा सरला मित्तल, महासचिव सीमा मित्तल, अनीता गर्ग, ममता गुप्ता, मंजु कंसल, अनु गर्ग, गीता माहेश्वरी व मीडिया प्रभारी वंदना अग्रवाल सहित पूरी टीम।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ पंक्चर वाले की बेटी बनी PCS अफसर; गायत्री वर्मा ने 210वीं रैंक से रचा इतिहास; शिकारपुर रोड निवासी गायत्री वर्मा ने तीसरे प्रयास में UPPCS में 210वीं रैंक हासिल की, पिता राजकुमार वर्मा पंक्चर व चाय की चलाते हैं दुकान।

📰✍️अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में रहमापुर गेट पर दर्दनाक सड़क हादसा, टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत; क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे पर सुबह 8 बजे शाहजहांपुर के बम्हेनी निवासी अब्दुल कलीम व भाई आसीम नोएडा ड्यूटी जाते समय टेंपो की जोरदार टक्कर से मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजे।


📰✍️बुलंदशहर पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने 10 इंस्पेक्टर किए इधर से उधर, दो हटाए गए चार्ज से; अतुल कुमार पुलिस लाइन व चन्दगीराम शिकायत जांच प्रकोष्ठ ट्रांसफर। वहीं नरेन्द्र सिंह को छतारी, सुदेश कुमार को जहांगीराबाद, संजेश कुमार को अगौता, प्रेमचन्द्र शर्मा को खुर्जा नगर, धर्मेन्द्र सिंह को अहमदगढ़, विशाल प्रताप को डिबाई, रविरतन सिंह को स्याना व यज्ञदत्त को शिकारपुर का बनाया इंस्पेक्टर।


📰✍️पुलिस लाइन में एसएसपी ने व्यापारियों संग की बैठक, सुरक्षा व समस्याओं पर हुआ मंथन; एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में सर्राफा, व्यापार मंडल व औद्योगिक संगठनों की सुनीं समस्याएं, समाधान का भरोसा दिया, एसपी सिटी शंकर प्रसाद व सीओ प्रखर पाण्डेय रहे मौजूद।


📰✍️श्री राधा माधव सत्संग मण्डल द्वारा आयोजित की गई भैरव सेवा, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का लाभ; संयोजक गौरव गुप्ता के नेतृत्व में मुकेश गुप्ता व विनोद गुप्ता के सहयोग से की गई व्यवस्था।


📰✍️चोला में असहाय महिला को मिला सहारा, समाजसेवी अनिल सोलंकी ने पुलिस संग आश्रम भिजवाया; गांव मंदिर के पास 29 मार्च को अस्वस्थ हालत में मिली सिराज निशा निवासी जगदीशपुर को समाजसेवी अनिल सोलंकी ने सूचना पर पहुंचकर पुलिस व “अपना घर आश्रम” टीम की मदद से सुरक्षित भरतपुर स्थित मां माधुरी वारिस सेवा सदन आश्रम भेजा।

📰✍️अनूपशहर चीनी मिल का पिराई सत्र खत्म, उत्पादन और रिकवरी दोनों में बढ़ोतरी; मिल ने 2025-26 सत्र में 32,57,831.70 कुंतल गन्ना पिराई कर 10.10% रिकवरी के साथ 3,27,500 कुंतल चीनी उत्पादन किया, 142 दिन चले सत्र में पिछले साल से 0.32% रिकवरी व 14 हजार कुंतल उत्पादन बढ़ा, प्रबंधन ने तकनीक व किसानों को दिया श्रेय।

📰✍️लखनऊ कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के दौरान बुलंदशहर विकास भवन में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन व नियुक्ति पत्र वितरण, 474 को मिला लाभ; 47 कार्यकत्रियों व 427 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, 285 को स्मार्टफोन व ग्रोथ डिवाइस दिए गए, डीएम श्रुति, विधायक लक्ष्मी राज सिंह, देवेन्द्र सिंह लोधी, सीडीओ निशा ग्रेवाल व नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल सहित अधिकारी रहे मौजूद।

📰✍️विनायक इंटरनेशनल स्कूल में स्मार्ट क्लास शुरू, रोटरी क्लब ने दिया सहयोग; क्लब के सहयोग से नितिन अग्रवाल की प्रेरणा व लवकेश गुप्ता द्वारा विनायक इंटरनेशनल स्कूल में स्मार्ट क्लास समर्पित, चेयरमैन डॉ. गीतांशु शर्मा व प्रधानाचार्य रेनू सिरोही ने आभार जताया, कार्यक्रम में अनुराग अग्रवाल समेत कई सदस्य रहे मौजूद।


📰✍️खुर्जा में RSS की जन गोष्ठी, “व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण” का दिया संदेश; खुर्जा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित जन गोष्ठी में मुख्य वक्ता देशराज ने सामाजिक समरसता, संस्कारित युवा व सेवा भाव पर जोर देते हुए समाज को सक्रिय भूमिका निभाने का किया आह्वान, अंत में राष्ट्रहित में कार्य करने का लिया गया सामूहिक संकल्प।

News Editor: Dharmendra Mittal


