3 मार्च 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️चंद्र ग्रहण के कारण दिनभर बाजार रहे सूने, शाम को टूटा सन्नाटा; आज ग्रहण की वजह से ही बीते कल लोगों ने खरीदारी से किया था परहेज, शाम को ग्रहण समाप्त होते ही बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, कल 4 मार्च को खेली जाएगी रंगों की होली।

2.📰✍️श्रद्धा और उल्लास के बीच जिले में 2000 से अधिक जगहों पर धूमधाम से हुआ होलिका दहन; विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद देर शाम वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया होलिका दहन, लोगों ने जौ भूनकर एक दूसरे से गले मिलकर होली की दीं शुभकामनाएं, सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस।

3.📰✍️ सिकंदराबाद में दिन निकलते ही तमंचे की नोक पर 2.70 लाख की लूट; गुलावठी रोड स्थित शक्ति धर्मकांटे के बाहर बैठे मुनीम को अज्ञात बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बनाया निशाना, रॉड से मारपीट कर 2.70 लाख रुपये की नकदी फरार हो गए लूटकर, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज, प्रारंभिक जांच में लेन-देन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है मामला।

4.📰✍️ जहांगीराबाद क्षेत्र में शिया समुदाय नहीं मनाएगा ईद, मौलाना ने ख़ामेनेई की मौत पर 3 दिन का शोक किया घोषित; क्षेत्र के गांव सांखनी करबला में मौलाना मुनव्वर हुसैन ने कहा ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्लाह अली ख़ामेनेई के निधन पर शोक में शिया समुदाय, उन्होंने इसे इंसानियत के लिए बताया काला अध्याय, वहीं ईरान में एमबीबीएस व इस्लामिक स्कॉलर की पढ़ाई कर रहे गांव के आठ छात्रों की सलामती के लिए मांगी जा रही हैं दुआएं, इस बार ईद ना मनाने का किया ऐलान।

5.📰✍️अहमदगढ़ में होली से पहले मातम; मेरठ-बदायूं मार्ग पर नौरंगाबाद गांव के पास देर रात अज्ञात वाहन ने फरीदाबाद से होली मनाने गांव लौट रहे दो युवकों की बाइक को टक्कर मारी, हादसे में चोढेरा निवासी हरीश की मौत, बेलौन निवासी साथी सोनू घायल।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️अनूपशहर के करनपुर ईंट भट्टे पर ट्रक और इको कार की टक्कर में संभल निवासी जीजा साले की मौत; हादसे में चालक जीजा सुरेंद्र की मौके पर मौत, जबकि गंभीर घायल साले कन्हई लाल ने अलीगढ़ के निजी अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेज शुरू की जांच।

📰✍️स्याना मुख्य बाजार में सीढ़ियों से गिरने पर परचून दुकान कर्मी की संदिग्ध मौत; मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी में निखिल अग्रवाल की परचून दुकान पर काम कर रहे दिनेश का सामान निकालते समय पैर फिसलने से सीढ़ियों से गिरकर गंभीर घायल होने के बाद निजी अस्पताल में उपचार से पहले ही हो गया निधन, पुलिस मामले की कर रही जांच।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा; डबल डेकर बस ने इको वैन को मारी टक्कर में 6 की मौत, 7 घायल; हाथरस में तड़के 4:15 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे माइलस्टोन 141 पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही निजी बस ने दिल्ली से राजाखेड़ा (धौलपुर) जा रही 13 सवारों की इको वैन को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में दिनेश, पत्नी सुनीता, विजय बघेल, पत्नी पिंकी बघेल समेत 6 की मौके पर मौत, 7 घायल, दो मृतकों की शिनाख्त शेष।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: