चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ ‘अभी सिर्फ पर्दा हटाया है.. उद्घाटन आप करें’, पीएम मोदी के कहने पर लाखों लोगों के मोबाइल की फ्लैश लाइट से हुआ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन; पहली फ्लाइट में बैठे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ, आज फेज 1 का हुआ है उद्घाटन, 2040 तक टोटल चार फेज में बनकर तैयार होगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, फिलहाल मई 2026 से उड़ान भरना शुरू कर सकती हैं फ्लाइट्स, एंट्री के बाद मात्र 20 मिनट में यात्री कर सकेंगे बोर्डिंग। उद्घाटन के बाद बोले पीएम मोदी, कहा युद्ध के संकट के समय सबको एकजुट होकर लड़ना है, ऐसी बातें करने से बचें जो देश के लिए हों नुकसानदायक।




2.📰✍️ बसों में सवार होकर जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन में शामिल होने पहुंचे बुलंदशहर से हजारों लोग, कांग्रेसी हुए हाउस अरेस्ट; जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से दर्जनों बसों में हजारों की संख्या में लोग जेवर एयरपोर्ट लिए सुबह हुए रवाना, सांसद- विधायक- जिला पंचायत अध्यक्ष – जिलाध्यक्ष सहित हजारों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता कार्यक्रम में हुए शामिल, वहीं दूसरी तरफ पीएम को काले झंडे दिखाने का आहान करने पर जिले में कुछ कांग्रेसी नेता कार्यक्रम से पहले ही किए गए हाउस अरेस्ट।


3.📰✍️ जिला प्रदर्शनी में 3 अप्रैल को लगेगा कवियों का महाकुंभ, निकुंज हाल में देशभर के दिग्गज करेंगे काव्य वर्षा; संयोजक अक्षय प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, इस दौरान दिग्गज हरिओम पंवार, चेतन चर्चित, मर्णिका दुबे, चेतन अस्थाना, श्रद्धा शौर्य, अर्जुन शिशोदिया सहित कई नामी कवि देंगे अपनी प्रस्तुति।




4.📰✍️सिकंदराबाद क्षेत्र के राधा कृष्ण कुंज में पीएनबी शाखा प्रबंधक के घर चोरी, लाखों के जेवर व गैस सिलेंडर ले उड़े चोर; प्रबंधक सचिन कुमार के बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने की एंट्री, घटना के समय अपने दिल्ली स्थित आवास पर थे प्रबंधक, पीछे से लाखों के आभूषण व रसोई का भरा सिलेंडर ले गए चोर, चोरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस।



5.📰✍️पहासू में पूर्व चेयरमैन व कांग्रेस नेता अजमल छोटे के जनाजे पर कांग्रेसियों ने पार्टी झंडे के साथ दी अंतिम विदाई; बीते कल उन्नाव में सड़क दुर्घटना में उनकी और उनके सहयोगी मौ रजा की हो गई थी मौत, वर्तमान में उनकी पत्नी है चेयरमैन व जिला उपाध्यक्ष, आज जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने पहासू पहुंचकर जनाजे पर पार्टी झंडा रख दी श्रद्धांजलि, तदफीन में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल, जिलाध्यक्ष ने उनके निधन को क्षेत्रीय राजनीति के लिए बताया बड़ी क्षति।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ समाधान दिवस पर डिबाई थाने में सुनी डीएम श्रुति व एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने सुनीं फरियादें; शिकायतों का अवलोकन कर अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश, मौके पर एसडीएम, सीओ, तहसीलदार आदि रहे मौजूद।


📰✍️ शहर के भूतेश्वर साठा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मेधावी छात्रों का सम्मान; वार्षिक परीक्षा परिणाम के बाद आयोजित किया गया पुरस्कार वितरण समारोह, प्राची अग्रवाल धर्मपत्नी नीरज अग्रवाल तथा सोनिया अग्रवाल धर्मपत्नी कपिल अग्रवाल रहीं मुख्य अतिथि, प्राचार्य रामू कुमार ने किया संचालन। इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम अवतार बंसल सहित शिवम गोयल, योगेश गुप्ता, जयनेंद्र चौहान, अतुलेश गोयल, हरि अंगिरा आदि रहे मौजूद।


📰✍️शहर में शिवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम आयोजित; परिणाम मिलते ही खिले छात्रों के चेहरे, प्रधानाचार्या अनीता सिंह ने उत्तीर्ण छात्रों को दीं शुभकामनाएं, बच्चों की सफलता पर जताई खुशी, शिक्षक व अभिभावकों की मौजूदगी में की गई बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️आगरा में 8 वर्षीय बच्ची के हत्यारोपी सुनील का पुलिस मुठभेड़ में अंत; ताजगंज से लापता जूता कारोबारी की बेटी का शव 25 मार्च को किराएदार सुनील के कमरे में आटे के ड्रम से मिला था, फरार आरोपी पर 25 हजार का इनाम किया गया था घोषित, आरोपी को ढूंढने के लिए लगीं थीं 12 टीमें, बीती रात बमरौली कटारा में घेराबंदी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग मे दरोगा घायल, जवाबी कार्रवाई में सुनील को लगी गोली, मौत।

News Editor: Dharmendra Mittal


