चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन अष्टमी पर मां महागौरी के जयकारों से गूंजा बुलंदशहर, मन्नतों के लिए सजे भव्य दरबार; आज सुबह से ही खुर्जा वाली माता मंदिर, महाकाली मंदिर, भवन मंदिर, राजेश्वर मंदिर, पहासू मठ मंदिर, बैलोन देवी मंदिर आदि मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भक्तों ने जयकारों के बीच मांगी मन्नतें, शाम में शहर में मां महागौरी अष्ट भवानी के भी निकले स्वरूप।

जिला प्रदर्शनी में होने वाले कार्यक्रमों की सूची


2.📰✍️ शनिवार 28 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे जेवर एयरपोर्ट का लोकार्पण, पीएम के दौरे से पहले बुलंदशहर-जेवर बॉर्डर पर हाई अलर्ट; आज एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने एसपी सिटी शंकर प्रसाद व अन्य अधिकारियों संग ककोड- जहांगीरपुर सीमा का किया निरीक्षण, इस दौरान उन्होंने बैरियर, चेकिंग प्वाइंट, सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्धों की सघन चेकिंग, रूट डायवर्जन व आपात सेवाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।




3.📰✍️खुर्जा के खीरखानी में पारिवारिक विवाद में खूनी खेल, जीजा ने साली की चाकू से की हत्या; क्षेत्र के मोहल्ला खीरखानी में इस्लामाबाद निवासी मुस्तकीम ने पत्नी को मायके भेजने के विवाद में घर में घुसकर साली पर चाकू से हमला कर कर दी हत्या, बीच-बचाव में आए युवक अफजल का चाकू से कान काटकर कर दिया घायल, नशे की हालत में बताया जा रहा आरोपी, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार।




4.📰✍️महिला सशक्तिकरण के लिए बुलंदशहर में “रन फॉर एम्पावरमेंट” मैराथन, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 300 छात्राएं व महिला पुलिसकर्मी हुईं शामिल; एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, “नारी सुरक्षा – नारी सम्मान, बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ” जैसे नारों से फैलाई गई जागरुकता, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 3 छात्राओं व 1 महिला पुलिसकर्मी को किया गया सम्मानित। इस दौरान सीओ ट्रैफिक पूर्णिमा सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, मिशन शक्ति प्रभारी सुनीता मलिक व महिला थाना प्रभारी स्वाति बालियान रहीं मौजूद।


5.📰✍️सिकंदराबाद क्षेत्र में जेवर स्टेट हाईवे पर विद्याज्ञान स्कूल के पास दर्दनाक सड़क हादसा; बाइक और एक्टिवा की आमने-सामने टक्कर में वैर निवासी सलौनी (किन्नर) की अस्पताल ले जाते समय मौत, वहीं ककोड़ के जैतपुर निवासी बाइक सवार सुमित की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️तमंचे में कारतूस भरते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल; वीडियो में युवक तमंचे में कारतूस भरता दिखा तो तुरंत एक्टिव हुई पुलिस, जहांगीराबाद निवासी शादान अंसारी के रूप में हुई जांच में उसकी पहचान, उसके बाद जहांगीराबाद पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर भेज दिया जेल,एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने की कार्रवाई की पुष्टि।

📰✍️सिकंदराबाद में वाहन चोर गिरोह का सरगना शमसुद्दीन गिरफ्तार, 3 बाइक व 4 चेसिस बरामद; चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो नाबालिक साथियों के साथ दबोचा संभल निवासी शमसुद्दीन,आरोपी की निशानदेही पर बंद फैक्ट्री से 3 चोरी की बाइक व 4 चेसिस बरामद।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा; बस और टिप्पर की टक्कर के बाद लगी आग में जिंदा जले 13 यात्री, 12 घायल।

➡️आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम क्षेत्र में रायवरम के पास पलाला खदान के निकट तेज रफ्तार टिप्पर से टकराई प्राइवेट बस में आग लगने से 13 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि 12 घायल हो गए, सुबह 6-6:30 बजे हुए हादसे में पीछे बैठे यात्री बाहर नहीं निकल सके जबकि कुछ ने कूदकर जान बचाई।
News Editor: Dharmendra Mittal


