24 मार्च 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ जिला प्रदर्शनी में आज ओपन स्टेज पर डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुई स्वाती मिश्रा भजन संध्या, खुर्जा विधायक मिनाक्षी सिंह ने किया शुभारंभ; ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी’ भजन से देशभर में मिला फेम, 2 साल पहले 2024 में भी बुलंदशहर आई थी स्वाती मिश्रा, आज स्वाती मिश्रा ने श्री राम और श्री कृष्ण के भजनों से माहौल किया भक्तिमय हालांकि आज भी खराब साउंड सिस्टम ने किया निराश, एक के बाद एक कार्यक्रम खराब साउंड की वजह से हो रहे हैं फ्लॉप।

➡️बीती रात जिला प्रदर्शनी में देशी रागनी व शहीद दिवस कार्यक्रम फ्लॉप, खाली कुर्सियां और सोफे श्रोताओं का करते रहे इंतजार; ओपन स्टेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में दो अंको की भीड़ में ही सिमट के रह गए दर्शक, हालांकि नुमाइश शुरू होने के एक सप्ताह बाद प्रदर्शनी में झूले, सर्कस व दुकानों से बढ़ी है रौनक, आने वाले दिनों में लखविंदर बडाली, अन्नू मलिक, गुरदास मान नाइट, मुशायरा-कवि सम्मेलन जैसे कार्यक्रमों से भीड़ बढ़ने की उम्मीद।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️शहीद दिवस पर युवाओं में देशभक्ति का जोश, काला आम शहीद स्तंभ पर शहीदों को नमन, मलका पार्क में बना भारत का नक्शा; राष्ट्र चेतना मिशन ने काला आम स्थित भगत सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, मलका पार्क गेट पर भारत का नक्शा बनाकर युवाओं ने राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश, अध्यक्ष हेमंत सिंह के निर्देशन में दिखाई गई स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों के जीवन और बलिदान को दर्शाने वाली डॉक्यूमेंट्री, बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर देशभक्ति के लगाए नारे।

3.📰✍️शिकारपुर में बाइक बचाने के चक्कर में खाई में पलटी रोडवेज बस, बाल-बाल बचे 60 यात्री; क्षेत्र के गांव कैलावन में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल पंप के पास चौधरी हरवीर की बाइक अचानक सामने आने पर उन्हें बचाने के चक्कर में बस चालक ने ब्रेक मार स्टीयरिंग घुमाया तो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई बस, उस समय बस में 55-60 यात्री थे सवार, गनीमत रही किसी भी यात्री को नहीं आई कोई गंभीर चोट, हालांकि कुछ को आईं मामूली चोटें।

4.📰✍️खुर्जा के मुंडाखेड़ा स्थित NM गैस एजेंसी पर हंगामे का वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई पुलिस, आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार; पुलिस ने कहा 17 मार्च का है वायरल वीडियो, जिसमें एक व्यक्ति खुर्जा देहात निवासी नीटू अपने साथियों के साथ सिलेंडर वितरण में भेदभाव का आरोप लगाते हुए गैस एजेंसी संचालक से करता दिख रहा गाली-गलौज, माफी मांगने का भी बना रहा दबाव, मामले में एजेंसी संचालक ने नहीं दी थी कोई तहरीर, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने नीटू को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में दर्ज किया मुकदमा।

5.📰✍️पहासू में पुलिस पर कांग्रेसी कार्यकर्ता के साथ मारपीट और लॉकअप में बंद करने का आरोप, कांग्रेसियों के धरने के बाद कार्यकर्ता शाहिद अल्वी रिहा; सोमवार शाम अलीगढ़ अड्डे पर ट्रक की तेज रफ्तार को लेकर हुए विवाद के दौरान पुलिस ने ट्रक चालक को छोड़कर शाहिद अल्वी को हिरासत में लिया, मामले की खबर सुन रात 11:00 बजे ही थाने पहुंच गए सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता, जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान नेतृत्व में थाने पर धरना देकर की जमकर नारेबाजी, एसपी देहात और एसएसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने शाहिद को किया रिहा, जियाउर्रहमान ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ शहर में महिलाओं को जागरूक करने के लिए निकली मिशन शक्ति बाइक रैली, एसपी सिटी ने दिखाई हरी झंडी; पुलिस लाइन में एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बाइक रैली को किया रवाना, सीओ ट्रैफिक पूर्णिमा सिंह नेतृत्व में महिला पुलिस ने काला आम से दिल्ली-मेरठ तिराहा तक भ्रमण कर महिलाओं को योजनाओं व हेल्पलाइन की दी जानकारी।

📰✍️गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में नामित सभासदों का सम्मान, गुरु ग्रंथ साहिब आशीर्वाद से शुरू हुआ कार्यक्रम; इस दौरान चेयरमैन दीप्ति मित्तल, भीष्म शिशोदिया, पूनम चौधरी, मंजू बाल्मीकी, अनुज व सरदार सवी सिंह का किया गया सम्मान, प्रबंध समिति सदस्य रहे मौजूद।

📰✍️बुलंदशहर में 354 हज यात्रियों को प्रशिक्षण व हेल्थ कार्ड वितरण; दिल्ली रोड होटल में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी मानवेन्द्र राजपूत ने कार्यक्रम का  किया उद्घाटन, हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी अध्यक्षता में दी गई ट्रेनिंग, इस दौरान इरफान सिद्दीकी, अब्दुल शाकिर, डॉ. जुल्फिकार ने प्रोजेक्टर से दी जानकारी।

📰✍️कमेटी का पैसा न मिलने पर आहार के खनोदा गांव में मोबाइल टॉवर पर चढ़ा बुजुर्ग; गांव में बेटे की मौत व आर्थिक संकट से जूझ रहे पूर्व CRPF कर्मी बुजुर्ग ने कमेटी का पैसा न मिलने से परेशान होकर टॉवर पर चढ़कर  किया हंगामा, सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा।

📰✍️चोला के दाउदपुर में भटकती मानसिक अस्वस्थ महिला व बच्चा मिला, पुलिस ने ‘अपना घर’ आश्रम भेजा; दाउदपुर में दुर्गा शर्मा अपने दो वर्षीय बच्चे संग भटकती मिली, एसआई शिशपाल सिंह टीम ने अस्पताल में भर्ती कराकर बाद में थाना प्रभारी बलराम सिंह सेंगर निर्देशन में महिला व एक बुजुर्ग राजकुमारी को अपना घर आश्रम भरतपुर सुपुर्द किया।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️हरीश राणा का निधन, 13 साल तक कोमा में रहने के बाद मिली इच्छामृत्यु; 13 साल तक कोमा में रहने के बाद आखिरकार हरीश राणा को कष्ट से मुक्ति मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से मिली इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद एम्स में हरीश राणा ने मंगलवार को अंतिम सांस ली।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: