चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
शेयर मार्केट ब्रेकिंग न्यूज़

📰✍️ शेयर बाजार क्रैश: एक बार फिर औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, 2.5% टूटे निफ्टी और सेंसेक्स, 3.75% लुढ़का बैंक निफ्टी, निवेशकों में हाहाकार; इससे पहले गुरुवार को भी 3% से भी अधिक गिरकर बंद हुए थे तीनों इंडेक्स, निफ्टी ने पिछले 4 साल से डेली और वीकली चार्ट्स पर बनी ट्रेंडलाइन तोड़कर दी थी क्लोजिंग, आज इंट्राडे में 600 पॉइंट निफ़्टी 1800 पॉइंट सेंसेक्स और करीब 2000 पॉइंट गिरकर बंद हुआ बैंक निफ़्टी। ईरान, इजरायल और अमेरिका के युद्ध से पूरे विश्व की बिगड़ गई है अर्थव्यवस्था, भारी नुकसान से निवेशकों के उड़े होश।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ जिला प्रदर्शनी में बीती रात करीब डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुई हरियाणवी नाइट में खराब सांउड ने मजा किया किरकिरा, दिनभर पास के लिए भटक रहे लोगों को हाथ लगी निराशा; कल रात नुमाइश में जमकर उमड़ी भीड़, पैर रखने तक को नहीं थी जगह, इसके बावजूद हरियाणवी नाइट में सिर्फ वीवीआईपी और वीआईपी ब्लॉक में ही सिमट के रह गए दर्शक, पीछे का मैदान रहा खाली, थर्ड क्वालिटी साउंड सिस्टम के चलते फीका पड़ा माहौल, निराश होकर बीच में लौटे दर्शक।



2.📰✍️ खुर्जा रजिस्ट्री कार्यालय में 200 करोड़ का फर्जीवाड़ा उजागर, आयकर विभाग की छापेमारी में 1000 बैनामे मिले संदिग्ध; जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़े करीब 200 करोड़ के फर्जीवाड़े का आयकर विभाग की नोएडा-गाजियाबाद की टीम ने अपर आयकर निदेशक विजय सिंह व अधिकारी सुधीर कुमार के नेतृत्व में की छापेमारी, मौके से अहम दस्तावेज जब्त कर शुरू की गई जांच, प्रारंभिक जांच में पिछले दो वर्षों में करीब 1000 बैनामों में आधार-पैन कार्ड में हेरफेर कर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी आई सामने, जांच में घोटाले की रकम और बढ़ने की आशंका।



3.📰✍️ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश, सिर कटी महिला बबली की हत्या में प्रेमी सहित दो आरोपी गिरफ्तार; प्रेमी विकास ने लिव-इन में रह रही बबली के शादी के दबाव से तंग आकर भाई-साले संग रची साजिश, गर्दन काटकर की हत्या, नरसेना क्षेत्र के घूंघरावली जंगल में 15 मार्च को मिली थी बबली की सिर कटी लाश, पुलिस ने खुलासा करते हुए प्रेमी विकास व साले अमन को हत्या में प्रयुक्त हथियार सहित किया गिरफ्तार, CCTV फुटेज की मदद से कातिलों तक पहुंची पुलिस।




4.📰✍️नरसेना थाना क्षेत्र के गांव प्याना खुर्द में बेटियों से छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, आरोपी ने छत पर चढ़ लहराया तमंचा; मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रही वायरल, वायरल वीडियो में गांव में रास्ते में खड़ी दो नाबालिग बहनों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी युवक छत पर चढ़ तमंचा लहराते हुए परिवार को जान से मारने की देता रहा धमकी, की गाली-गलौच, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार, तलाश में पुलिस की टीम दे रही दबिश।

5.📰✍️ सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार, पिता की मौत की खबर सुन सदमे में 17 वर्षीय बेटी की भी मौत; नरौरा क्षेत्र में मथुरिया इंटर कॉलेज डिबाई के संविदा कर्मचारी लक्ष्मी नारायण रावल अपनी बाइक से जा रहे थे नाइट ड्यूटी करने, रास्ते में अचानक सांड से टकरा गई उनकी बाइक, इलाज के दौरान उनकी हो गई मौत, हादसे की खबर सुन 17 वर्षीय बेटी को सदमा में आ गया हार्ट अटैक और उसकी भी चली गई जान, एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️समाधान दिवस पर सदर तहसील में सुनी डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं; इस दौरान कुल 28 शिकायतें हुई प्राप्त, मौके पर मात्र 4 का हो पाया निस्तारण, शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर जल्द समाधान के दिए गए निर्देश।


📰✍️बुलंदशहर में मानकों को ताक पर दौड़ रहे बड़े ई-रिक्शा, जाम-हादसों से चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था, विभाग बेपरवाह; मुख्यालय की सड़कों पर निर्धारित मानकों के विपरीत बेधड़क दौड़ रहे बड़े आकार के ई-रिक्शा, कंपनियां व चालक अधिक मुनाफे के चक्कर में नियमों की कर रहे अनदेखी, जिससे जाम व हादसों का बढ़ रहा खतरा, शासन के निर्देशों के बावजूद जिम्मेदार विभाग नहीं कर रहा कार्रवाई।

📰✍️बुलंदशहर में फिर बदला मौसम, बादल-हवा और बूंदाबांदी से गिरा तापमान, फसलों पर संकट के बादल; सुबह घने बादल, तेज हवाएं व हल्की बारिश से 16 से 24 डिग्री पहुंचा तापमान, मौसम विभाग के अनुसार हो सकती है बारिश, गेहूं-सरसों-आलू की फसलों को नुकसान की आशंका से किसान चिंतित।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️दादरी के होली चाइल्ड एकेडमी में मेधावी छात्रों का सम्मान; रेलवे रोड स्थित स्कूल में परीक्षा परिणाम के बाद पुरस्कार वितरण समारोह हुआ आयोजित, मुख्य अतिथि चेयरमैन गीता पंडित ने शिक्षा व अनुशासन की सराहना की, टॉपर्स व प्रतियोगिता विजेताओं को किया गया सम्मानित, कक्षा 8 के छात्रों को दी गई फेयरवेल, शिक्षक-अभिभावक रहे मौजूद।

News Editor: Dharmendra Mittal


