चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर जिला प्रदर्शनी में आज दिन में दिखा कला का जलवा, रात में ओपन स्टेज पर होगी हरियाणवी नाइट; आज दिन में आयोजित कला प्रतियोगिता में कार्यक्रम संयोजक प्रशांत जौहरी एडवोकेट के नेतृत्व में हजारों बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, देशभक्ति से पर्यावरण विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर प्रतिभा का किया प्रदर्शन। आज रात में ओपन स्टेज पर होगी हरियाणवी नाइट, अपने हरियाणवी गानों के लिए प्रसिद्ध शिवा चौधरी और अमन जाजी बिखेरेंगे जलवा, आज रात प्रदर्शनी में दिख सकती है अच्छी खासी भीड़।




2.📰✍️मासूम की 3.5 घंटे ऑपरेशन के बाद बची जान, कल खेलते समय 10 वर्षीय ऋषभ के सीने-गले से आरपार हुआ था सरिया; कोतवाली देहात के गांव मिर्जापुर नयागांव निवासी राजकुमार के 10 वर्षीय बेटे ऋषभ के साथ खेलते समय निर्माणाधीन प्लॉट में हुआ था हादसा, पिलर पर गिरने से सरिया सीने से घुसकर गले के हो गया था आरपार, ग्रामीणों ने गैस कटर से सरिया काटकर पहुंचाया था जिला अस्पताल,जहां से सफदरजंग दिल्ली रेफर किया गया, सीटी स्कैन के बाद करीब साढ़े तीन घंटे चले ऑपरेशन में निकाला गया सरिया, डॉक्टर के अनुसार दिल-फेफड़े बाल-बाल बचे, बच्चा खतरे से बाहर, ICU में भर्ती, हिम्मत ऐसी कि न रोया न बेहोश हुआ बच्चा।

3.📰✍️बुलंदशहर के दो शिक्षक गुजरात मॉडल सीखने रवाना, गुजरात गांधीनगर-अहमदाबाद में जोआधुनिक शिक्षा प्रणाली का लेंगे प्रशिक्षण; पीएम श्री विद्यालय एक्सपोजर विजिट के तहत बुलंदशहर के राकेश नैन (तिल बेगमपुर, सिकंदराबाद) व सुरभि सैनी (टिटौटा, जहांगीराबाद) को बीएसए लक्ष्मीकांत पांडेय के नेतृत्व में भेजा गया गुजरात, जहां गांधीनगर व अहमदाबाद में स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब व आधुनिक शिक्षण तकनीकों का प्रशिक्षण लेकर शिक्षक अपने स्कूलों में लागू कर सुधारेंगे शिक्षा गुणवत्ता।




4.📰✍️जमीन विवाद में अपहरण कर हत्या की साजिश का खुलासा, महिला समेत 2 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी भी फरार; खुर्जा पुलिस ने 12 मार्च को सनी द्वारा पिता सतीश की गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद जांच में जमीन विवाद का मामला उजागर करते हुए आरोपी सतेन्द्र व स्वेता शर्मा को किया गिरफ्तार, आरोप है कि सतेन्द्र ने साथियों संग सतीश को राजमिस्त्री का काम दिलाने के बहाने बुलाकर कराया अपहरण, मुख्य आरोपी बब्लू कश्यप की तलाश जारी।


5.📰✍️रामघाट में खनन माफिया बेखौफ, किसानों व सिंचाई विभाग की जमीन पर बनाया अवैध रास्ता, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; थाना रामघाट क्षेत्र में संभल के बालू पट्टे तक पहुंच बनाने के लिए खनन माफियाओं ने पोकलेन मशीनों से अवैध रास्ता किया तैयार, खुलेआम चल रही मशीनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन में मच गया हड़कंप।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️शिकारपुर में डम्फर की टक्कर से सांड की मौत, गौ सेवकों में रोष; देर रात सीओ ऑफिस के सामने मिट्टी से लदे डम्फर ने सांड को मार दी टक्कर, जिससे उसकी मौके पर हो गई मौत, सूचना पर पहुंचे गौ सेवक शिवम शिकारपुरिया, कस्बा इंचार्ज कौशल गुप्ता व पुलिस ने जेसीबी से शव हटवाकर कराया अंतिम संस्कार, घटना के बाद लोगों ने चालक पर कार्रवाई व रात में डम्फरों की रफ्तार पर नियंत्रण की उठाई मांग।

📰✍️पश्चिमी यूपी के वरिष्ठ जेडीयू नेता केसी त्यागी रालोद में शामिल, दिल्ली में जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता; दिल्ली में किसान समृद्धि गोष्ठी के दौरान पश्चिमी यूपी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने ज्वाइन की राष्ट्रीय लोकदल, पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन्हें सदस्यता दिलाई, लंबे समय से जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता रहे त्यागी का सदस्यता नवीनीकरण न होने व पद से हटने के बाद पार्टी छोड़ना माना जा रहा था तय।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ग्रेटर नोएडा में नवजात बच्ची की 2.60 लाख में सौदेबाजी का भंडाफोड़, अस्पताल संचालिका समेत 3 गिरफ्तार।
➡️ग्रेटर नोएडा के बिसरख में 10 दिन की नवजात बच्ची को 2.60 लाख में बेचने की साजिश का एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, बाल कल्याण समिति व पुलिस ने खुलासा करते हुए अस्पताल संचालिका यशिका गर्ग, सफाईकर्मी गजेंद्र व ओटी टेक्नीशियन रंजीत को गिरफ्तार किया, सोशल मीडिया के जरिए सौदा तय होने पर चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना मिली, बिसरख गोलचक्कर पर बच्ची सौंपते वक्त महिला रंगे हाथ पकड़ी गई, बच्ची को साई कृपा शेल्टर होम भेजा गया, असली माता-पिता का पता नहीं।
News Editor: Dharmendra Mittal


