चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

टॉप न्यूज: मथुरा में बवाल!
📰✍️मथुरा में गौसेवक ‘फरसा वाले बाबा’ की गौ तस्करों ने कुचलकर की हत्या, आक्रोश में समर्थकों ने किया हाईवे जाम; समर्थकों के मुताबिक क्षेत्र के कोसीकलां के नवीपुर गांव में गौ-तस्करों ने उनका पीछा कर रहे 45 वर्षीय चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा को ट्रक से कुचलकर मार डाला, घटना से गुस्साए लोगों ने शव रखकर आगरा-दिल्ली हाईवे किया जाम, पुलिस के पहुंचने पर किया पथराव, कई वाहन क्षतिग्रस्त, माहौल तनावपूर्ण, हालात काबू करने में जुटा प्रशासन। पुलिस बोली सड़क हादसे में गई जान, अफवाह से बिगड़ा माहौल।

पूरे मामले में डीएम चंद्र प्रकाश सिंह की बाइट 👇
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर में शांतिपूर्ण अदा हुई ईद उल फितर की नमाज, डीएम-एसएसपी ने दी बधाई; सुबह 7 बजे से ही गुलजार होनी शुरू हो गई जनपद की ईदगाहें, हजारों लोगों मांगी अमन और चैन की दुआ, ड्रोन निगरानी व भारी पुलिस बल रहा तैनात। शहर में ईदगाह पर कड़ी सुरक्षा के बीच काजी मौलाना उसामा ने कराई नमाज, डीएम श्रुति व एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पहुंचकर दी शुभकामनाएं, इस दौरान एडीएम प्रमोद पांडेय और एसपी सिटी शंकर प्रसाद भी रहे मौजूद।




2.📰✍️ क्रिकेट खेलते समय पिलर पर गिरा 10 वर्षीय मासूम, गले से होते हुए शरीर के आर पार हुआ सरिया; कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित नया गांव मिर्जापुर में गेंद से खेलते समय गांव निवासी राजकुमार पुत्र ऋषभ का फिसल गया पैर और वह पिलर पर जा गिरा, जिससे लोहे का सरिया उसके गले व शरीर के हो गया आर पार, आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, जहां हालत गंभीर देख हायर सेंटर किया गया रेफर, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी।

3.📰✍️ बुलंदशहर जिला प्रदर्शनी में लगा शहर के लल्ला बाबू चौराहा स्थित शिकारपुर वाले ‘शिवा फैशन साड़ीज’ का स्टाल, एसपी सिटी ने किया शुभारंभ; गुंबद स्थित स्टाल का एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने फीता काटकर किया शुभारंभ, इस दौरान भाजपा नेता संदीप त्यागी, हितेश गर्ग, योगेश गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल और व्यापारी नेता दीपू गर्ग, अनिल बंसल, विपिन शर्मा सहित अन्य लोग रहे मौजूद, स्टाल मालिक राकेश सिंहल ने सभी अतिथियों का किया स्वागत।



4.📰✍️ आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव जोली में होली के दिन हुए अनिल मावी हत्याकांड का मास्टरमाइंड, मुठभेड़ में लंगड़ा कर किया गिरफ्तार; बीती रात जेवर अड्डे के पास चेकिंग के दौरान शक होने पर पुलिस ने जौली निवासी निवेश उर्फ नैनू का किया पीछा, जोली कट के पास पुलिस से मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, 4 मार्च को होली पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हुई अनिल मावी की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता है नैनू, आधा दर्जन से अधिक मुकदमे हैं दर्ज, पिछले 15 दिनों से पुलिस के लिए बना हुआ था सरदर्द।


5.📰✍️डिबाई में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मां की मौत, बेटी घायल; अंकुश अपनी मां-बहन के साथ बाइक से डिबाई बाजार से लौट रहा था वापस, तभी रास्ते में कर्णवास मार्ग पर मिट्टी से लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मार दी टक्कर, हादसे में रहमापुर निवासी रजनी देवी की मौके पर ही हो गई मौत, जबकि विवाहिता पुत्री भद्रेश हो गई घायल, अस्पताल में भर्ती।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ शहर में ईदगाह पर कांग्रेस ने ईद पर लगाया शिविर, नमाजियों पर पुष्प वर्षा कर दिया भाईचारे का संदेश; जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिविर लगाकर नमाजियों को दी बधाई, पुष्प वर्षा कर और गले मिलकर दी मुबारकबाद।


📰✍️ बीती रात जनपद में छाया कोहरा; पहले गर्मी आ गई जल्दी, फिर आया आंधी तूफान, उसके बाद बारिश, अब कोहरे ने मचा दी हलचल, आज सुबह भी कई क्षेत्रों में देखा गया भयंकर कोहरा।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️पानीपत के सिवाह में बड़ा सड़क हादसा, दो दर्जन गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; पानीपत के गांव सिवाह के पास शनिवार सुबह 7 बजे करीब दो दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में 4 से 5 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया।
News Editor: Dharmendra Mittal


