2 मार्च 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

Happy Holi

✍️“बुरा ना मानो होली है” – यह बोलकर मर्यादा ना करें पार ~ प्रेम,भक्ति और संयम के साथ मनाएं रंगों का त्यौहार।  “रंग लगाओ, पर चरित्र पर दाग मत लगाओ।”

सुनिए प्रेमानंद जी महाराज का यह छोटा सा वीडियो- होली पर शराब, मांस और पराई स्त्री पर गलत नजर से दूर रहने की दी सलाह।

कृपया यह वीडियो नया है पुराना है यह सोचने और समझने में टाइम वेस्ट ना करें, भावनाओं को समझें।

आप सभी को होली की शुभकामनाएं। 🙏

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ रंगों के महोत्सव होली की मस्ती में डूबा समूचा जिला, ज्योतिष के अनुसार होलिका दहन के लिए आज शाम 6:22 से 8:53 तक शुभ मुहूर्त; शहर और देहात इलाकों में मिलाकर करीब 2 हजार स्थानों पर होलिका दहन की तैयारियां पूरी, दहन के बाद एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर और गले मिलकर बधाई देने का सिलसिला होगा शुरू, कल 3 मार्च को चंद्र ग्रहण और सूतक काल की वजह से 4 मार्च को खेली जाएगी रंगों की होली, चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस बल, असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर।

HaPpY hOLi

2.📰✍️ होलिका दहन से पहले सड़कों पर उतरे डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह; चोला क्षेत्र और खुर्जा में पहुंचकर बाजारों में किया पैदल गश्त। मंदिरों, कंट्रोल रूम और पार्किंग व्यवस्था का भी किया निरीक्षण। हुड़दंग, डीजे दुरुपयोग, नशाखोरी व जबरन रंग लगाने वालों पर सख्ती के निर्देश।

HaPpY hOLi

3.📰✍️कल चंद्रग्रहण से पहले बाजारों में पसरा सन्नाटा; शहर के मुख्य बाजारों व मोहल्लों की दुकानों पर कम दिखी भीड़, लोगों ने खाने पीने की वस्तुओं की खरीदारी से किया परहेज,‌ विशेषकर दूध, मिठाई, फल व अन्य खाने-पीने की वस्तुओं की बिक्री पर पड़ा असर, ग्राहकों के इंतजार में बैठे रहे कई दुकानदार।

HaPpY hOLi

4.📰✍️अनूपशहर बस स्टैंड के पास झुग्गी बस्ती में  राष्ट्र चेतना मिशन ने बच्चों संग खेली होली; बच्चों व परिवारों संग रंगोत्सव मनाया। गुलाल, पिचकारी, गुझिया, मिठाई, फ्रूटी, बिस्कुट किए वितरित। इस दौरान अध्यक्ष हेमन्त सिंह, महासचिव मयूर अग्रवाल, उपाध्यक्ष कपिल राणा सहित डॉ. सौहार्द्र दुबे, नमन कौशिक, तुषार गुप्ता, आचार्य कृष्ण मिश्रा, रामावतार लोधी, देव शर्मा, अनिल गर्ग आदि रहे मौजूद।

5.📰✍️ गुलावठी में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे मिला सिरोधन निवासी आकाश का शव, परिजनों ने लगाया प्री प्लानिंग हत्या का आरोप; क्षेत्र के मोहल्ला भीमनगर में टंकी के पास बीती रात 10:30 बजे मिला शव, पुलिस ने कहा हादसा, परिजनों ने पैसे के लेन-देन को लेकर दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में किया हंगामा, ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में, एक आरोपी हिरासत में।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️खुर्जा में मखदूमगंज चौकी पुलिस की तत्परता; पुलिस ने व्यापारी सचिन कुमार गुप्ता का डेढ़ लाख नकद व चाबियों से भरा गुम बैग घंटों में तलाश कर सकुशल सौंपा, व्यापारी ने जताया आभार।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️गाजियाबाद के लोनी में मुठभेड़ में ढेर हुआ यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला एक लाख का इनामी जीशान; मुठभेड़ में दोनों ओर से करीब 20 राउंड फायरिंग, थाना प्रभारी की जान बुलेटप्रूफ जैकेट से बची, दो पुलिसकर्मियों के हाथ में लगी गोली, घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी।

📰✍️बहराइच के रुपईडीहा में भाइयों के विवाद ने लिया भयावह रूप, कुल्हाड़ी से चार की हत्या; क्षेत्र के बसंतपुर उदल मजरा रामनगर गांव में देर रात मामूली विवाद पर भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से शिताला, संजू देवी, पार्वती और बडलूराम की हत्या, एक पक्ष से पति-पत्नी व दूसरे से मां-बेटी शामिल, गुरुदेव और निरंकार घायल, पुलिस जांच में जुटी, एक मासूम बच्चे को सुरक्षा में लिया।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: