चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
स्टॉक मार्केट ब्रेकिंग न्यूज़

📰✍️ स्टॉक मार्केट में हाहाकार, आज गुरुवार को 3% से भी अधिक गिरकर बंद हुए मुख्य इंडेक्स निफ्टी, बैंक निफ्टी और सेंसेक्स, सोना-चांदी भी धड़ाम; आज निफ्टी ने पिछले 4 साल से डेली और वीकली चार्ट्स पर बनी ट्रेंडलाइन तोड़कर दी क्लोजिंग, टेक्निकल एक्सपर्ट बड़ी गिरावट का मान रहे हैं इसे सिग्नल, वहीं दूसरी तरफ आज एमसीएक्स पर सोना और चांदी में भी दर्ज की गई भारी गिरावट। आज निफ्टी ने 775 प्वाइंट, बैंक निफ्टी ने 1875 प्वाइंट और सेंसेक्स ने करीब 2500 पॉइंट पॉइंट गिरकर दी क्लोजिंग, भयंकर गिरावट के बाद निवेशकों के छूट रहे पसीने।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ एक तरफ आज से शुरू हुई चैत्र नवरात्रि, दूसरी तरफ ईद की चल रही तैयारी, सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्था को चाक चौबंद करने में लगा पुलिस प्रशासन; आज शहर में ईदगाह पर ईद-उल-फितर नमाज से पहले चल रही व्यवस्थाओं का डीएम श्रुति व एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने लिया जायजा, नमाज के दौरान ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी, भारी पुलिस बल रहेगा तैनात। कल सऊदी में नहीं दिखा चांद, एक दिन और बढ़ा रोजा, कल शुक्रवार को सऊदी और शनिवार को भारत में मनाई जाएगी ईद।




2.📰✍️सिकंदराबाद क्षेत्र स्थित नई बस्ती में पुलिस ने 15 दिन बाद कब्र से निकलवाया विवाहिता शबनम का शव, दहेज हत्या का केस दर्ज; शबनम का नवंबर 2024 में मोहल्ला नई बस्ती चौधरीवाड़ा निवासी सलमान कुरैशी से हुआ था निकाह, 3 मार्च की रात उसकी संदिग्ध हालत में हो गई थी मौत, ससुरालियों ने मायके पक्ष को बिना बताए चिश्ती साब कब्रिस्तान में दफना दिया था उसका शव, पुलिस ने अधिकारियों की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा, मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या में उसके पति सलमान कुरेशी समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्यवाही।

3.📰✍️हाईवे पर बस के आगे स्कूटी सवार युवतियों के जानलेवा स्टंट पर पुलिस का एक्शन, 23 हजार का काटा चालान; अनूपशहर रोड पर वायरल वीडियो में तेज रफ्तार स्कूटी पर दोनों हाथ छोड़ बस के आगे स्टंट करती दिखी युवती, पीछे बैठी साथी के साथ यह हरकत यात्रियों की जान के लिए बन सकती थी खतरा, रील के चक्कर में खतरे में डाली जान, वीडियो वायरल होने पर खतरनाक स्टंट करने वाली एक्टिवा सवार युवतियों पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 23 हजार रुपये का काटा चालान।



4.📰✍️ बीती रात डिबाई स्थित उमंग इंटरप्राइजेज गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान; उमंग इंटरप्राइजेज के गोदाम में लगी भीषण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, लाखों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू, खाली कराए गए आसपास के मकान, कारणों की जांच जारी।


5.📰✍️सरकार के 9 साल पूरे होने पर निकुंज हॉल में आयोजित प्रदर्शनी का दूसरा दिन, प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने सरकार की उपलब्धियों के बांधे पुल; कहा योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून व्यवस्था मजबूत, पारदर्शी शासन लागू, अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा, इस दौरान बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, सीडीओ निशा ग्रेवाल रहे मौजूद।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️खुर्जा में मालगाड़ी की चपेट में आए जीजा-साले, दोनों की मौत; क्षेत्र के गांव कलंदरगढ़ी रेलवे लाइन पर टहलते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गए हरिकिशन निवासी कलंदरगढ़ी और सोनू (28) निवासी पानीपत, दोनों की मौके पर ही हो गई मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे, परिजनों में कोहराम।

📰✍️ बुलंदशहर पुलिस के बेड़े में शामिल हुई 15 नई स्कॉर्पियो गाड़ियां; एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जनपद के थानों में किया रवाना, कहा इससे सुरक्षा व्यवस्था को और मिलेगी मजबूती, रिस्पांस टाइम भी होगा कम।

📰✍️बारिश में फीका पड़ा गंगा-जमुनी कवि सम्मेलन, निकुंज हॉल में गिने-चुने श्रोताओं के बीच शायरों ने सुनाई रचनाएं; बारिश और खराब मौसम के चलते श्रोताओं की उपस्थिति बेहद कम रही, बावजूद इसके कवियों-शायरों ने दीं प्रस्तुतियां, आज 19 मार्च को डांसिंग प्रतियोगिता व 20 मार्च को कथक कार्यक्रम होगा आयोजित।

📰✍️खुरजा में संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव, 12 बस्तियों में कार्यक्रम, निकला भव्य पथ संचलन; नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शिवाजी बस्ती द्वारा आदर्श शिशु मंदिर में वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया, 12 बस्तियों में 12 कार्यक्रम हुए, वक्ता राजकुमार ने हिन्दू नववर्ष का महत्व बताया, बाद में शहर में पथ संचलन निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल रहे।


📰✍️ मुर्गी व्यापारी से लूट का खुलासा, सिकन्द्राबाद पुलिस ने 3 शातिर दबोचे; पुलिस व स्वाट टीम ने रितेश कुमार, यशेन्द्र धौबी और चांद रांगड़ को गिरफ्तार कर 1.30 लाख रुपये, स्विफ्ट डिजायर कार व अवैध तमंचा बरामद किया, तीनों ने 3 मार्च को मुर्गा व्यापारी से रुपये भरा बैग लूटा था।


📰✍️ऑनलाइन ठगी का पैसा वापस, स्याना के हितेन्द्र को पुलिस ने दिलाए 51 हजार रुपये; क्षेत्र के हरवानपुर निवासी हितेन्द्र के साथ हुई ऑनलाइन ठगी में साइबर हेल्प डेस्क ने 7 जनवरी की शिकायत पर कार्रवाई कर 51,538 रुपये बैंक प्रक्रिया से रिकवर कराए, राशि मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का जताया आभार।
News Editor: Dharmendra Mittal


