18 मार्च 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

⛈️मौसम अपडेट: आंधी-तूफान की चपेट में एनसीआर क्षेत्र; आज शाम नोएडा और आसपास के क्षेत्र में अचानक तेज हवाओं के साथ आया आंधी-तूफान, करीब 7:45 बजे तेज हवाओं के साथ आंधी तूफान ने बुलंदशहर में भी दी दस्तक, बुलंदशहर और ग्रेटर नोएडा सहित आसपास के कई इलाकों में हल्की बारिश, पिछले साल भी देखे गए थे इसी प्रकार के आंधी तूफान।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️सिकंदराबाद कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही लाइन हाजिर, नीरज मलिक ने संभाली कमान; एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने उनकी जगह कोतवाली देहात प्रभारी नीरज मलिक को बनाया सिकंदराबाद का नया कोतवाल, गुलावठी थाने में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक रामपाल सिंह को सौंपी गई कोतवाली देहात प्रभारी की कमान। होली के दिन सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव जोली में मंदिर से लौट रहे युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हुए हत्याकांड के आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से है दूर, चर्चाओं में जोली हत्याकांड को कार्रवाई का माना जा रहा है मुख्य कारण।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️पिता के किडनी दान से बेटे को मिला नया जीवन, बुलंदशहर निवासी 25 वर्षीय हिमांशु का मैक्स अस्पताल में सफल ट्रांसप्लांट; अंतिम स्टेज की कितनी बीमारी से पीड़ित बुलंदशहर निवासी हिमांशु का मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल वैशाली में सफल हुआ ट्रांसप्लांट, पिता सुशील कुमार ने दान की किडनी, डॉक्टर मनीषा दस्सी व टीम ने लैप्रोस्कोपिक तकनीक से सर्जरी कर किडनी फंक्शन  कराया शुरू, मरीज स्थिर हालत में डिस्चार्ज, मैक्स हॉस्पिटल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।

3.📰✍️खुर्जा देहात के मुबारकपुर में दर्दनाक हादसा,  रोड़ी से लदा ट्रक पलटने से दबे सो रहे मजदूर; दो की मौत, दो घायल; गांव मुबारकपुर में सड़क बनाने का चल रहा था काम, इसी दौरान कमानी टूटने से अनियंत्रित होकर पलट गया ट्रक, किनारे सो रहे मजदूर चपेट में आए, हादसे में डिबाई निवासी राकेश (30) व पवन (35) की मौके पर मौत, दो घायल अस्पताल में भर्ती, सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजे शव, सीओ खुर्जा शोभित कुमार के अनुसार जांच जारी।

4.📰✍️नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हॉल में उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर  कार्यक्रम आयोजित; जिला पंचायत अध्यक्षा डॉ. अंतुल तेवतिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता, इस दौरान लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का देखा गया लाइव प्रसारण, 9 दिवसीय मेले का भी फीता काटकर किया गया उद्घाटन। वहीं, बुलंदशहर प्रदर्शनी में कल रात बॉलीवुड फ्यूजन नाइट रही फीकी, आज रात प्रदर्शनी पंडाल में गंगा-जमुनी कवि सम्मेलन का होगा आयोजन।

5.📰✍️ सिकंदराबाद तहसील स्थित एक स्कूल में स्टाफ गायब, प्रधानाचार्य पर अभद्रता व धमकी के आरोप; क्षेत्र के नगला इलाहाबाद-वंशी प्राथमिक विद्यालय में प्रधान पति सुनील सोलंकी के औचक निरीक्षण में सुबह 8:45 के बजाय 9:30 तक अनुपस्थित मिला स्टाफ, जांच के दौरान प्रधानाचार्य पर अभद्र व्यवहार व एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने के आरोप, डीएम को भेजा गया वीडियो, बीएसए लक्ष्मीकांत पांडेय ने जांच के दिए आदेश।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️बुलंदशहर में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण पर सख्ती, आयुक्त ने दावे-आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश; कलेक्ट्रेट सभागार में आयुक्त भानू चन्द्र गोस्वामी ने डीएम श्रुति व एईआरओ संग की विधानसभा वार पुनरीक्षण की समीक्षा, कहा गुणवत्ता के साथ समय से निपटें सभी दावे-आपत्तियां, कोई फॉर्म न रहे लंबित, पारदर्शिता हेतु रैंडम चेक हो, बैठक में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एडीएम अभिषेक सिंह, एडीएम प्रमोद पांडे सहित अधिकारी रहे मौजूद।

📰✍️स्टाम्प शुल्क में 9.34 लाख की कमी पर दो को नोटिस, 25 मार्च को पेशी के आदेश; ककोड़ देहात संपत्ति पंजीकरण में शुल्क कमी पाए जाने पर डीएम न्यायालय ने जहाँगीरपुरी दिल्ली निवासी दानिश व खानपुर गंदू बुलंदशहर निवासी मोहम्मद जाकिर को नोटिस जारी कर 25 मार्च 2026 सुबह 10:30 बजे पेश होकर दस्तावेज व भुगतान प्रमाण देने के दिए निर्देश, अनुपस्थिति पर चार गुना शास्ति व 1.5% मासिक ब्याज सहित भू-राजस्व की तरह होगी वसूली।

📰✍️सिकंदराबाद के गांव बड़ौदा में इंटरलॉकिंग रास्ता रुका, धरने पर ग्रामीण; 3 महीने से काम बंद, गांव में हरिराम सिंह के मकान से रजवाहे तक बन रहा रास्ता दबंगों द्वारा रुकवाने से निर्माण ठप, शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर धरने पर बैठे ग्रामीण, जल्द काम शुरू न होने पर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी, तहसीलदार ने टीम भेजने की कही बात।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में लगी आग ने ली 8 की जान, शॉर्ट सर्किट से घर तक फैली लपटे; बंगाली चौराहे के पास पुगलिया परिवार के घर के बाहर चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक कार में सुबह करीब 4 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगी, आग घर व गैस सिलेंडरों तक पहुंची, इलेक्ट्रॉनिक लॉक बिजली कटने से नहीं खुले, दरवाजे तोड़कर रेस्क्यू किया गया लेकिन 8 लोगों की जलकर मौत, दमकल ने आग बुझाई, जांच जारी।

📰✍️मैनपुरी के जटपुरा में सोते परिवार पर टीनशेड गिरा, एक ही परिवार के तीन की मौत, तीन घायल; थाना कुरावली क्षेत्र के गांव जटपुरा में देर रात कच्ची दीवार पर रखी टीनशेड भरभराकर गिर गई, नीचे सो रहे बृजेश सिंह के परिवार के सदस्य दबे, सीएचसी कुरावली में रूबी, दिलीप व देवी को मृत घोषित किया गया, बृजेश, गुड़िया व पल्लवी घायल, अधिकारियों ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: