चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने अपनी नयी जिला कार्यकारिणी की घोषित, पुराने चेहरों को नहीं मिली तवज्जो; 8 जिला उपाध्यक्ष, 3 जिला महामंत्री, 8 जिला मंत्री, जिला कोषाध्यक्ष, जिला सह-कोषाध्यक्ष, जिला मीडिया प्रभारी, जिला आईटी संयोजक सहित कुल 44 जिला कार्यकारिणी सदस्य तथा 15 जनप्रतिनिधियों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में किया गया है नियुक्त। 23 घोषित पदों में मात्र तीन महिला नेत्री ही हों पाई शामिल।
कार्यकारिणी टीम 👇
मलखान सिंह, भवतोष गुर्जर, दिवाकर सिंह, लोकेंद्र लोधी, हितेश गर्ग, रीता लोधी, कुलदीप चौधरी व पवन लोधी को बनाया है जिला उपाध्यक्ष। दीपक दूल्हेरा, संतोष वाल्मीकि व नीरज चौधरी को जिला महामंत्री पद की सौंपी गई है जिम्मेदारी। गौरव मित्तल, पुष्कर सिंह, ऋषभ पंडित, दिव्याश त्यागी, मधुर चौहान, संतोष राजपूत, मोहित मावी और दामिनी गौड़ को बनाया है जिला मंत्री। इसके अलावा अनिल गोयल जिला कोषाध्यक्ष, सचिन शर्मा जिला सह कोषाध्यक्ष, अभिनव वर्मा जिला मीडिया प्रभारी और अंशुल अगवाना बनाए गए हैं जिला आईटी संयोजक।



2.📰✍️अनूपशहर में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापामारी में 291 बड़े व दर्जनों छोटे सिलेंडर मिले गायब, एजेंसी पर एफआईआर; अनूपशहर तहसील के आहार बांगर इंडेन गैस गोदाम में एसडीएम प्रियंका गोयल की अगुवाई में छापे में 14 KG के 291 व 5 KG के 49 सिलेंडर मिले गायब, बिक्री के दस्तावेज नहीं दिखा सका संचालक, एजेंसी के प्रबंधक अंकित कुमार और मुकेश के खिलाफ आहार थाने में मुकदमा दर्ज।

3.📰✍️स्याना में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल जा रही छात्रा शिवानी को पिकअप ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत; क्षेत्र के गांव बिगराऊ निवासी कक्षा 9 की छात्रा शिवानी खानपुर स्कूल जाते समय शनि मंदिर के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से हुई गंभीर घायल, सीएचसी से हायर सेंटर रेफर के दौरान मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजकर आरोपी चालक को किया गिरफ्तार।



4.📰✍️मध्यान्ह भोजन योजना में पाक-कला प्रतियोगिता सम्पन्न, 29 रसोइयों में अगौता की रुबी रही प्रथम; बुलंदशहर जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में पीएम पोषण योजना अंतर्गत प्रतियोगिता में 29 रसोइयों ने लिया भाग, अगौता की रुबी ने प्रथम, बुलंदशहर की विमलेश ने द्वितीय व पहासू की कुसुम ने तृतीय स्थान किया हासिल। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय ने विजेताओं को 3500, 2500, 1500 व अन्य को 650 रुपये प्रोत्साहन राशि के साथ प्रमाण पत्र किए वितरित।


5.📰✍️पुंछ सेक्टर में तैनात बुलंदशहर निवासी नायक तिलक सिंह का हार्ट अटैक से निधन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई; डिबाई तहसील के खैरपुर निवासी जाट रेजीमेंट के नायक 33 वर्षीय तिलक सिंह (12 साल सेवा) का पुंछ सेक्टर में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन, पत्नी व चार बच्चों को छोड़ गए, डीएम श्रुति व एसएसपी दिनेश कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधियों और सेना के अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि, गांव में शोक की लहर।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ लखनऊ स्थित पुलिस भर्ती बोर्ड पर बुलंदशहर निवासी दीपक शर्मा की आत्मदाह कोशिश नाकाम, केरोसीन छिड़कते ही पुलिस ने पकड़ा; लखनऊ के हुसैनगंज स्थित भर्ती बोर्ड मुख्यालय पर दीपक शर्मा केरोसीन व माचिस लेकर पहुंचा और गेट पर खुद को आग लगाने लगा, पुलिस ने तुरंत पकड़कर बचाया, दरोगा भर्ती में आपत्तिजनक प्रश्न व शिकायत पर कार्रवाई न होने का लगाया आरोप, हिरासत में पूछताछ जारी।

📰✍️प्रभारी मंत्री अरुण सक्सेना के बुलंदशहर जिला अस्पताल में पूर्व निर्धारित निरीक्षण के बावजूद मिलीं अव्यवस्थाएं; मंत्री जी के पहुंचते ही मरीजों ने डॉक्टरों द्वारा सही जांच न करने, बाहर की दवाइयां लिखने व दुर्व्यवहार के लगाए आरोप, लंबे समय से नियमित निरीक्षण न होने से बिगड़ी व्यवस्था, सरकारी दावों की खुली पोल।

📰✍️गुरुग्राम में सड़क हादसे में बुलंदशहर के गौरव की मौत, मां को खाना देने जाते वक्त मिक्सर ट्रक ने मारी टक्कर; फर्रुखनगर-गुरुग्राम रोड बाईपास पर देर रात तेज रफ्तार मिक्सर ट्रक ने बाइक सवार गौरव को टक्कर मारी, मौके पर मौत, मृतक बुलंदशहर के पहाड़पुर का निवासी व बालाजी कॉलोनी फर्रुखनगर में रह रहा था, मां को खाना देने एसजीटी अस्पताल जा रहा था।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️सास-साले के हत्यारे अफसर उर्फ बौरा का पुलिस एनकाउंटर में अंत, पंचायत में की थी दोहरी हत्या।
➡️बरेली के इज्जतनगर में आरोपी अफसर उर्फ बौरा ने सास-साले की पंचायत में चाकू से हत्या व पत्नी पर हमला किया था, फरार आरोपी को सुबह 6 बजे सूचना पर घेराबंदी में पुलिस पर फायरिंग करने पर जवाबी कार्रवाई में गोली लगी, अस्पताल ले जाते समय मौत, पांच टीमें कर रही थीं तलाश, एसएसपी अनुराग आर्य ने पुष्टि की।
News Editor: Dharmendra Mittal


