15 मार्च 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

✍️आवश्यक सूचना: बुलंदशहर के अंसारी रोड क्षेत्र निवासी जैन संस वाले व्यापारी मनोज जैन कल से लापता; काफी समय से उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं परिजन, परिवार वालों की अपील- मनोज जैन के बारे में कोई सूचना मिले या उनसे संपर्क हो सके तो इन मोबाइल नंबर 9837615999 या 9927330370 पर करें सूचित।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ बुलंदशहर की ऐतिहासिक नुमाइश में इस बार इंडिया गॉट टैलेंट से चर्चित पूर्व आईएएस कशिश मित्तल से लेकर गुरदास मान तक कई कलाकार देंगे प्रस्तुति; कल सोमवार को प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना करेंगे उद्घाटन, इस बार बुलंदशहर की नुमाइश में अन्नू मलिक, लखविंदर बडाली और गुरदास सिंह मान की होने वाली तीन नाइट रहेंगी मुख्य आकर्षण। वहीं देविका मंगलामुखी का कत्थक नृत्य, शिवा चौधरी की हरियाणवी नाइट, स्वाति मिश्रा की भजन संध्या, भोजपुरी नाइट, कवि सम्मेलन, मुशायरा और कॉमेडी नाइट आदि कार्यक्रम भी होंगे आयोजित। हालांकि एक दिन पहले हुई बारिश से प्रदर्शनी में पहुंचे दुकानदारों और आयोजकों की बढ़ गई है चिंता।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️जहांगीराबाद में दो समुदायों में तनाव के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाली कमान; शुक्रवार रात हुई एक घटना के बाद तीन और घटनाएं हुई जिसके बाद बढ़ गया तनाव, आज डीएम और एसएसपी ने क्षेत्र के दोनों समुदायों से जुड़े संभ्रांत लोगों के साथ डिबाई विधायक की उपस्थिति में की पीस कमेटी की बैठक। इससे पहले बीती रात एडीएम प्रमोद कुमार पांडेय व एएसपी ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह ने क्षेत्र में किया था पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च, लोगों से संवाद कर अफवाहों व सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं से दूर रहने की अपील की। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात।

3.📰✍️शहर के हरिएन्क्लेव में महिला पर पड़ोसियों का जानलेवा हमला, गेट तोड़कर लाठी-डंडों से की मारपीट; पीड़िता गीता शर्मा के घर शनिवार रात करीब 11:30 बजे की‌ घटना, पड़ोसी सतीश गुर्जर अपने तीन बेटों दीपक, राहुल, दीपू तथा साथियों अशोक गुर्जर, बिन्नू गुर्जर व लखपत गुर्जर के साथ गेट तोड़कर घर में घुसे, विरोध करने पर आरोपियों ने गीता शर्मा को पकड़कर खींचने की कोशिश की, अभद्रता करते हुए लाठी-डंडों से की मारपीट, इसके बाद  जान से मारने की धमकी देकर हो गए फरार, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद, सिटी कोतवाली में मुकदमा दर्ज़ कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।

4.📰✍️बुलंदशहर में बदला मौसम, शनिवार देर रात करीब 3:00 बजे तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश से तापमान में आई गिरावट; रुक रुक कर हुई बारिश के साथ दिन भर चलती रही तेज हवाएं, सिटी क्षेत्र सहित औरंगाबाद, जहांगीराबाद, आहार व स्याना में भी बरसे बादल, पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को मिली राहत, मौसम में बदलाव के चलते गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया न्यूनतम तापमान, अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की है संभावना।

5.📰✍️सिकंदराबाद के गांव जौली के पास 4 मार्च को होली के दिन दिनदहाड़े हुई अनिल मावी की निर्मम हत्या के मामले में अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर मुख्य आरोपी; पुलिस ने हत्याकांड के तीन मुख्य आरोपी अमित मावी, किशनपाल मावी व तेजी को घोषित किया भगोड़ा, सीओ सिकंदराबाद भास्कर कुमार मिश्रा व कोतवाल अनिल शाही की मौजूदगी में आरोपियों के घर के बाहर ढोल बजाकर कराई मुनादी, कहा न्यायालय या पुलिस के समक्ष सरेंडर न करने पर संपत्ति कुर्क कर नीलामी की होगी कार्रवाई, पुलिस पहले ही दो आरोपियों पर 50-50 हजार और एक पर 25 हजार रुपये का इनाम कर चुकी है घोषित।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️दो दिन चली उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण ढंग से हुई ‌संपन्न; 11 केंद्रों पर दूसरे दिन 6720 में से 2269 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, पहली पाली में 1192 और दूसरी पाली में 1076 अभ्यर्थी परीक्षा में  नहीं हुए शामिल, जबकि पहले दिन भी 2320 अभ्यर्थी परीक्षा से रहे गैरहाजिर।

📰✍️शहर में श्री राधा माधव सत्संग मंडल ने की‌ पक्षी, मछली व वानर सेवा; अनिल कुमार गर्ग रहे संयोजक,‌ संस्था ने अनाज, केले, चने व मुरमुरे आदि की व्यवस्था कर किया सेवा कार्य। इस दौरान नीतीश अग्रवाल, विनोद गुप्ता, मुकेश गुप्ता, विनीश अग्रवाल व  पीयूष गोयल का रहा सहयोग।

📰✍️खेत में महिला का सिर कटा शव मिलने से सनसनी, बाजू पर लिखा मिला ‌‘बबली’; नरसेना क्षेत्र के गांव घुंघरावली फरीदा रजवाहे की कच्ची पटरी के पास खेत‌ की‌ घटना, महिला का रक्तरंजित धड़ मिलने से इलाके में मच गया हड़कंप, आशंका है कि धारदार हथियार से धड़ से अलग किया गया है सर, बाजू पर ‘बबली’ लिखा होने के आधार पर पुलिस महिला के दूसरे राज्य से होने की संभावना मानते हुए आसपास के क्षेत्रों में जांच कर पहचान कराने का कर रही है प्रयास।

📰✍️10 मार्च से लापता खुर्जा की चंद्रलोक कॉलोनी निवासी राजमिस्त्री सतीश का सुराग न मिलने पर परिजनों का हंगामा; परिजनों का आरोप है कि जमीनी विवाद के चलते सतीश को बबलू कश्यप घर से बुलाकर ले गया और उसका अपहरण कर लिया, करीब 4 लाख रुपये की फिरौती देने के बाद भी नहीं मिला कोई सुराग। परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाया, पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद  शांत हुआ प्रदर्शन।

📰✍️सिकंदराबाद में पुलिस मुठभेड़, जौली गेट के पास पुलिस की गोली से बदमाश मंगल उर्फ लाला लंगड़ा; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा व गाजियाबाद से चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद, आरोपी के खिलाफ पहले से कई मुकदमे हैं दर्ज।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️गाजियाबाद के हरीश राणा को 13 साल कोमा में रहने के बाद अंतिम विदाई की तैयारी, दिल्ली एम्स में हटाए जाएंगे लाइफ सपोर्ट सिस्टम; गाजियाबाद के हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से कोमा में थे और उनके माता-पिता लगातार उनकी सेवा करते रहे, अब उन्हें दिल्ली एम्स लाया गया है जहां डॉक्टरों द्वारा लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह पल परिजनों के लिए बेहद भावुक है क्योंकि लंबे समय से इलाज के बाद भी उनके स्वस्थ होने की कोई उम्मीद नहीं बची थी।

📰✍️सीतापुर के बिसेसर तिराहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार तीन भाइयों की मौत; सगे चाचा की शादी में शामिल होने बारात में जा रहे थे युवक, मृतक मानपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी गोलू और उसके ममेरे-फुफेरे भाई भयापुर कोडरी निवासी कुलदीप व सुजीत बताए गए हैं, हादसे से परिवारों में मातम छा गया।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: