14 मार्च 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ सोमवार 16 मार्च को प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना करेंगे ऐतिहासिक जिला प्रदर्शनी का शुभारंभ; कल रविवार को रात करीब 8:00 पहुंचेंगे बुलंदशहर, रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह जनप्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात, उसके बाद जिला अस्पताल व विकास कार्यों का करेंगे निरीक्षण, शाम को ऐतिहासिक जिला प्रदर्शनी का करेंगे शुभारंभ, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन और समिति के सदस्य।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ खुर्जा के अगोरा अमीरपुर में शिवांश भारत गैस एजेंसी पर प्रशासन ने छापा मारकर किया अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 1000 सिलेंडर व अवैध रिफिलिंग उपकरण बरामद; डीएम के निर्देश पर एसडीएम प्रतीक्षा पाण्डेय व आपूर्ति निरीक्षक प्रीति सिंह के नेतृत्व में टीम ने मारा छापा, जांच में गोदाम से करीब 1000 सिलेंडर, 32 रिफिलर यंत्र (बांसुरी) तथा गैस ट्रांसफर करने वाले तीन बड़े पाइप हुए बरामद। डीएसओ अभय सिंह ने कहा एजेंसी में रिफिलिंग उपकरण मिलना अवैध गतिविधि का स्पष्ट प्रमाण, मामले में एफआईआर दर्ज कर की जा रही है आगे की कार्रवाई, छापेमारी के बाद अवैध गैस कारोबारियों में मचा‌ हड़कंप।

3.📰✍️जहांगीराबाद में दो समुदायों में जमकर पथराव, मारपीट व तोड़फोड़, कई थानों की फोर्स व पीएसी तैनात, 10 हिरासत में; कस्बे के मोहल्ला लोधराजपूतान में शुक्रवार रात एक समुदाय द्वारा दूसरे समुदाय के युवक की पिटाई से शुरू हुआ विवाद शनिवार सुबह एक बार फिर भड़क गया, दोनों समुदायों के करीब 50 लोग आ गए आमने-सामने, जमकर पथराव-मारपीट हुई, एक किशोरी सिर में चोट लगने से घायल, एक युवक की पिकअप में भी की तोड़फोड़।

➡️ सूचना पर एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह, सीओ अनूपशहर विकास चौहान सहित अहमदगढ़, सलेमपुर, अनूपशहर, आहार, डिबाई व औरंगाबाद थानों की पुलिस व पीएसी मौके पर पहुंची; पहले मामले में 12 नामजद व 7 अज्ञात समेत 19 पर मुकदमा दर्ज कर 10 लोगों को हिरासत में लिया गया, बाद में घायल किशोरी के भाई की तहरीर पर 3 नामजद व 2 अज्ञात के खिलाफ भी केस हुआ दर्ज, कस्बा चौकी पर दोनों समुदाय के लोगों के साथ पीस कमेटी बैठक कर काबू में किए गए हालात, कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात।

4.📰✍️ शादी से इनकार पर महिला ने महिला ने देवर व बेटी की हत्या कर खुद की आत्महत्या; खुर्जा में देवर, भाभी और मासूम बच्ची की ट्रिपल डेथ की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी; क्षेत्र के नेहरूपुर चुंगी के पास जंगल में कल मिले थे तीनों के शव, महिला देवी सरकार ने कथित प्रेम संबंध व शादी से इनकार के विवाद में देवर सरल सरकार और अपनी 7 वर्षीय बेटी साबुनती को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया बेहोश, फिर दोनों की गला दबाकर हत्या कर खुद पेड़ से लगा ली फांसी। पुलिस द्वारा महिला के पति अपीसवर उर्फ अतिक्रुर को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद हुआ खुलासा।

5.📰✍️ बुलंदशहर में पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के पहले दिन कुल 6,720 में 2,320 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, 11 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा; पहली पाली में 1,173 अभ्यर्थी और दूसरी पाली में 1,147 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित। परीक्षा को शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से कराने के लिए सभी केंद्रों पर किए गए कड़े सुरक्षा इंतजाम, केंद्रों के बाहर पुलिस का रहा सख्त पहरा, अभ्यर्थियों को गहन जांच के बाद ही दिया गया प्रवेश, आज सुबह पहली पाली की परीक्षा के दौरान डीएम- एसएसपी ने भी  परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️आज से शुरू हुआ खरमास, मांगलिक कार्यों पर लगा विराम; सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के साथ एक माह तक विवाह, यज्ञोपवीत, मुंडन, गृह प्रवेश, प्रतिमा स्थापना और नए व्रतों के उद्यापन जैसे शुभ कार्य माने जाएंगे वर्जित, परंपरा अनुसार इस अवधि में बड़े मांगलिक आयोजनों से  किया जाता है परहेज।

📰✍️खानपुर स्थित देव इंटरनेशनल एकेडमी स्कूल में वार्षिक उत्सव व परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित; पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस.के. सक्सेना ने की अध्यक्षता, IMA अध्यक्ष डॉ. एस.के. गोयल रहे मुख्य अतिथि। इस दौरान नर्सरी से कक्षा 9 तक के छात्रों का रिजल्ट किया गया घोषित, छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया, अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन व स्टाफ सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग व अभिभावक रहे मौजूद।

📰✍️ऊंचागांव सीएचसी में इलाज न मिलने से निर्मला देवी की मौत, ग्रामीणों का हंगामा; ऊंचागांव निवासी निर्मला देवी पत्नी शांति स्वरूप की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचागांव ले गए, जहां चिकित्सक व कर्मचारी न मिलने और डॉक्टरों के विश्राम कक्ष का दरवाजा खटखटाने के बावजूद न खुलने का आरोप लगाया गया, बाद में निजी चिकित्सक से जिला अस्पताल रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में ही महिला की मौत हो गई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

📰✍️स्वतंत्रता सेनानी व खुर्जा के प्रथम सांसद कन्हैयालाल बाल्मिकी की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि; जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा में उनके स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को याद करते हुए बाल्मिकी समाज से कांग्रेस से जुड़ने का किया गया आह्वान, बुलंदशहर व खुर्जा में उनके नाम पर सड़क और पार्क का नाम रखने की उठाई मांग, कार्यक्रम में सुभाष गांधी, शिवराम बाल्मिकी, प्रशांत बाल्मिकी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️यूपी में गर्मी का कहर; सीजन में पहली बार पारा 40°C पार, मौसम विभाग ने 15 मार्च से बारिश-ओले, आंधी व बिजली गिरने का जारी किया अलर्ट

➡️ पिछले 24 घंटे में बांदा 40.2°C के साथ सबसे गर्म शहर रहा जबकि झांसी 38.3°C और उरई 37.8°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च से पूर्वी व पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश, ओले, बिजली गिरने और 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। गोरखपुर समेत 10 जिलों में शनिवार को लगातार पांचवें दिन धुंध देखी गई, दिन में तेज धूप के कारण लोग सड़कों पर गमछे व छातों का सहारा लेते दिखे।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: