चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️ जरूरी खबर: बुलंदशहर में कल लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, जिला न्यायालय परिसर में सुबह 10:00 बजे से होगा आयोजन, इस दौरान बैंक लोन, बिजली बिल, यातायात चालान, वैवाहिक विवाद समेत 1 लाख से अधिक मामलों के निस्तारण की होगी कोशिश।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ बुलंदशहर में एलपीजी की नहीं है कमी, डीएम श्रुति ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक कर कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश; कहा निर्धारित मूल्य पर समय से उपलब्ध कराया जाए एलपीजी सिलेंडर, एजेंसियों पर न बने भीड़ की स्थिति, कालाबाजारी मिलने पर होगी कार्यवाही।
➡️ कालाबाजारी की शिकायतों पर प्रशासन का औचक निरीक्षण; आज एसडीएम सदर दिनेश चन्द व सीओ सिटी प्रखर पाण्डेय ने कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित इंडेन गैस गोदाम का किया औचक निरीक्षण, गोदाम संचालकों को घरेलू गैस की कालाबाजारी या अवैध बिक्री न करने के दिए सख्त निर्देश।
➡️ वहीं 8 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, ब्लैक में डबल रेट पर उपलब्ध कराने के लग रहे आरोप; घंटों ट्राई करने के बाद भी ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर पा रहे लोग, हालांकि जिला पूर्ति विभाग और प्रशासन ने किसी भी प्रकार की गैस की किल्लत से किया इनकार, कहा अफवाहों के कारण बढ़ रही है अफरा तफरी।



2.📰✍️शहर की सुनारों वाली गली में हुई हर्ष फायरिंग में आरोपी नाबालिग के ताऊ विवेक वर्मा उर्फ सोनू ने जहर खाकर दी जान, रेयांश के परिवार पर 1.50 करोड़ मांगने का आरोप; मृतक सोनू के बेटे गोम्शी वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर हिमांशु वर्मा, संस्कार वर्मा व हरीश कुमार वर्मा ‘हररो’ पर समझौते के नाम पर 1.50 करोड़ रुपये की मांग, जान से मारने की धमकी और मानसिक दबाव का लगाया आरोप, सिटी कोतवाली में मुकदमा दर्ज। 19 फरवरी को हुई फायरिंग में 8 साल के मासूम रेयांश को लगी थी गोली, नोएडा में चल रहा है इलाज, आरोपी नाबालिग बेटा और बाप पहले से ही है जेल में बंद।


3.📰✍️शहर के डीएवी तिराहे के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक से गिरी महिला के ऊपर चढ़ा केंटर का पहिया; हादसे में सराय छबिला निवासी फराह की मौके पर मौत, अपने पति उमर दराज के साथ बाइक से चांदपुर स्थित गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने जा रही थी महिला, अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गईं गिर, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार केंटर का पहिया सिर पर चढ़ने से उसकी मौके पर ही हो गई मौत।




4.📰✍️ जिले के 300 छात्रों ने खुर्जा के ‘अनोखी दुनिया सेरेमिक पार्क’ का किया शैक्षिक भ्रमण; डायट परिसर से बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, भ्रमण में बुलंदशहर, अगौता, गुलावठी, सिकंदराबाद, खुर्जा व जहाँगीराबाद के 200 और ‘पीएम श्री’ विद्यालयों के 100 बच्चे रहे शामिल। इस दौरान बच्चों ने विश्वप्रसिद्ध खुर्जा पॉटरी उद्योग, सेरेमिक उत्पाद निर्माण प्रक्रिया और ‘एक जनपद एक उत्पाद’ की जानकारी की प्राप्त।


5.📰✍️खुर्जा के नेहरुपुर जंगल में देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव मिलने से सनसनी; युवक व बच्ची का शव जमीन पर जबकि पेड़ से लटका मिला महिला का शव, मौके पर पहुंचे एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, महिला देवी की उम्र करीब 25 वर्ष, युवक सरल की 27 और करीब 7 साल बताई जा रही है बच्ची साबुनती की उम्र। पश्चिम बंगाल के मूल निवासी है मृतक, खुर्जा में पॉटरी इंडस्ट्री में करते थे मजदूरी, परिवार के साथ खुर्जा देहात में किराये पर रहता था युवक, पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनों एंगल से कर रही है जांच।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ सिकंदराबाद-दनकौर रोड फोर लेन व सिकंदराबाद- गुलावठी मार्ग चौड़ीकरण का विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने किया शिलान्यास; 17 करोड़ की लागत से सिकंदराबाद -दनकौर रोड के फोर लेन निर्माण तथा करीब 68 करोड़ की लागत से सिकंदराबाद- गुलावठी मार्ग के चौड़ीकरण का होगा कार्य। कार्यक्रम में पिंकी बोरा, अरविंद दीक्षित, सुरेश चंद्र शर्मा, डॉ. प्रदीप व त्रिवेश गुप्ता सहित कई लोग रहे मौजूद।


📰✍️पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर रणवीर सिंह का हार्ट अटैक से निधन; उनके निधन की खबर से राजनीतिक व सामाजिक संगठनों में दौड़ गई शोक की लहर, बसपा सरकार में रह चुके थे राज्य मंत्री, अंतिम यात्रा में पहुंचे विभिन्न दलों के नेता व कार्यकर्ता।


📰✍️ बुलंदशहर पहुंची महिला आयोग सदस्य मनीषा अहलावत; इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में की योजनाओं की समीक्षा, जनसुनवाई में घरेलू हिंसा व विवाद से जुड़ी 22 महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश।


📰✍️पोषण योजनाओं की समीक्षा में डीएम श्रुति सख्त, लक्ष्य अधूरा रहने पर सीडीपीओ से मांगा स्पष्टीकरण; जिला पोषण समिति व निगरानी समिति की बैठक में सैम-मैम बच्चों के चिन्हांकन, ई-कवच पोर्टल फीडिंग व पोषण वितरण की समीक्षा की गई, लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित सीडीपीओ से स्पष्टीकरण मांगकर जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी को कार्रवाई के दिए निर्देश।


📰✍️गैस आपूर्ति की समस्या को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने जिला पूर्ति अधिकारी से की मुलाकात; जिला अध्यक्ष नरेश गोयल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह से की मुलाकात, अधिकारी ने कहा गैस की कमी नहीं है कोई, अफवाहों के कारण है अफरातफरी, एजेंसी संचालकों के साथ बैठक कर की जा रही है निगरानी।।


📰✍️जिला कारागार में बंद हत्या के आरोपी बंदी की संदिग्ध मौत; सिटी क्षेत्र के देवीपुरा द्वितीय निवासी देवपाल की उपचार के दौरान गई जान, वर्ष 2023 से पत्नी की हत्या के आरोप में बंद 50 वर्षीय देवपाल की अचानक तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सीय सहायता दिलाई गई, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

📰✍️ककोड़ में सांड को बचाने के प्रयास में बिजली के खंभे से टकराई बाइक, ग्राम बेर निवासी मजदूर सबील की मौत; नवरंगपुर से मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे, अलीपुर के पास अचानक सड़क पर आए सांड को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे उनकी मौके पर ही हो गई मौत।

📰✍️गुलावठी मार्ग पर ट्रक ने टेम्पो को रौंदा, दो की मौत, एक महिला घायल; क्षेत्र में देर रात सिकंदराबाद से आ रहे टेम्पो को तेज रफ्तार ट्रक ने मार दी टक्कर, हादसे में टेम्पो सवार मुन्नी निवासी हुसैनपुर व अबरार निवासी हापुड़ की मौके पर मौत हो गई जबकि सुमित्रा देवी हो गईं घायल।
News Editor: Dharmendra Mittal


