12 मार्च 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️शहर की सुनारों वाली गली के सुनार सोनू वर्मा ने खाया जहर, नोएडा में इलाज के दौरान मौत; सोनू वर्मा ने गुरुवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया, हालत बिगड़ने पर पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर स्थिति में नोएडा रेफर किया गया, उपचार के दौरान हो गई मौत।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️बुलंदशहर मुख्यालय की गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए उमड़ी भीड़, सप्लाई कम होने से उपभोक्ता परेशान; बाजार में मनमानी कीमतों की भी चर्चा।

➡️मुख्यालय स्थित गैस एजेंसी पर सिलेंडर न मिलने से उपभोक्ताओं की भारी भीड़ लग रही है, कई लोगों ने पहले से बुकिंग कराई होने के बावजूद गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही जिससे नाराजगी बढ़ रही है। एजेंसी संचालकों के अनुसार सप्लाई कम आने से कमी हुई है, वहीं सूत्रों का कहना है कि बाजार में सिलेंडर मनमानी कीमतों पर मिल रहे हैं जबकि उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों पर समस्या की अनदेखी का आरोप लगाया है।

3.📰✍️यूपीएससी-2025 में 113वीं रैंक का बुलंदशहर की शिखा का दावा निकला फर्जी, जांच में खुला कि रैंक रोहतक हरियाणा की अभ्यर्थी के नाम।

➡️यूपीएससी-2025 में 113वीं रैंक हासिल करने का दावा करने वाली बुलंदशहर की शिखा का दावा जांच में गलत निकला, दरअसल यह रैंक हरियाणा के रोहतक की शिखा की है। बताया गया कि बुलंदशहर की शिखा ने रिजल्ट की पीडीएफ में नाम देखकर बिना रोल नंबर जांचे परिजनों व मीडिया को सूचना दे दी, बाद में रोहतक की अभ्यर्थी की शिकायत पर यूपीएससी जांच में मामला स्पष्ट हुआ।

4.📰✍️कलेक्ट्रेट गेट पर डटे किसान, बोले मांग पूरी होने तक जारी रहेगा अनिश्चितकालीन धरना; गंगा एक्सप्रेसवे लिंक से प्रभावित जमीन का मुद्दा गरमाया।

➡️बुलंदशहर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने जिला संरक्षक कुलदीप गुड्डू के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया, किसानों ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाले प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे से खुर्जा व शिकारपुर तहसील के कई गांवों की जमीन प्रभावित हो रही है, इसलिए भूमि अधिग्रहण का सर्किल रेट 20% बढ़ाने व बुलंदशहर-शिकारपुर तथा खुर्जा-अलीगढ़ मार्ग पर चढ़ने-उतरने के रास्ते देने तक आंदोलन जारी रहेगा।

5.📰✍️ककोड़ क्षेत्र के गांव आजमपुर हुसैनपुर में किसान के खेत से रातोंरात 3600 पेड़ काट ले गए चोर, करीब 15 लाख का नुकसान; पुलिस जांच में जुटी।

➡️ककोड़ क्षेत्र स्थित गांव आजमपुर हुसैनपुर तहसील सिकंदराबाद में किसान दिनेश शर्मा के खेत से चोर रातोंरात करीब 3500 सफेदा और 100 सागवान यानी लगभग 3600 पेड़ काटकर ले गए जिससे करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ। पीड़ित ने बताया कि 2022 में लगाए पौधे अब 20–25 फीट के हो चुके थे, बीमारी के कारण तीन माह खेत न जाने पर 7 मार्च को पहुंचने पर केवल जड़ें मिलीं, मामले में शिकायत पर सीओ सिकंदराबाद ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️खुर्जा के सौदा हबीबपुर में भाजपा नेता राजू सोलंकी पर फायरिंग व 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, 7 नामजद समेत 8 अज्ञात पर केस दर्ज।

➡️ भाजपा नेता राजू सोलंकी पर फायरिंग कर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है, पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने 7 नामजद व 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना में घायल देशराज सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि परिवार ने पुलिस से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️दिल्ली के मटियाला गांव के मछली बाजार में देर रात भीषण आग, 300–400 झुग्गियां जलकर खाक; 23 दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू।

➡️मछली बाजार में देर रात करीब 11:50 बजे भीषण आग लग गई, जिसमें 300 से 400 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की 23 गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: