Big Breaking: सलमान खान को मारने का लॉरेंस बिश्नोई गैंग के प्लान का पर्दाफाश, नवी मुंबई पुलिस ने 4 शातिर शार्प शूटरों को किया गिरफ्तार

मुंबई: मुंबई से बड़ी खबर आई है जिसमें मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। शनिवार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार शातिर शूटरों को नवी मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार। रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) की कार पर हमले की कर रहे थे साजिश। पाकिस्तान से हथियार मंगवाने की भी थी योजना। सलमान खान के पनवेल स्थित फार्म हाउस के पास से नवी मुंबई पुलिस ने इन शूटरों को गिरफ्तार कर इस साजिश का किया पर्दाफाश।

सलमान खान को मारने का बना लिया था पूरा प्लान, पाकिस्तान से हथियारों की होनी थी सप्लाई

पुलिस को जानकारी मिली थी कि सलमान खान को मारने की साजिश चल रही है जिसके लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुछ लोग सलमान खान के पनवेल स्थित फार्म हाउस के आसपास रुके हुए हैं। नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इन चार शार्प शूटरों को पनवेल से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस घटना को अंजाम देने के लिए पूरा प्लान बना लिया था और पाकिस्तान से हथियारों की सप्लाई के लिए भी सप्लायर से बात कर ली थी। सलमान खान को उनके पनवेल स्थित फार्म हाउस के आसपास ही धारदार हथियारों से मारने की साजिश कर रहे थे चारों, जिसे नवी मुंबई पुलिस ने नाकाम कर दिया है।

लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार समेत 17 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार,अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा समेत 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ जावेद खान के तौर पर हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

1 महीने पहले भी सलमान खान के घर पर हुई थी फायरिंग

बता दें कि एक महीने पहले ही सलमान खान के मुंबई में गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर के बाहर 2 बाइक सवार शूटरों ने फायरिंग की थी। दोनों को बाद में गुजरात से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पंजाब से अनुज थापन को पुलिस ने किया था गिरफ्तार जिसकी 1 मई को मुंबई पुलिस के लॉकअप में ही मौत हो गई थी।

शेयर करें: