बुलंदशहर: देश भर में गंगा दशहरा के मौके पर आज भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी। बुलंदशहर में भी छोटी काशी अनूपशहर, रामघाट और नरौरा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, गंगा में स्नान कर लगाई आस्था की डुबकी। गंगा घाटों पर भीड़ होने की वजह से कुछ इलाकों में जाम की समस्याओं का भी लोगों को करना पड़ा सामना। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस के रहे चाक चौबंद इंतजाम।
गंगा दशहरा पर लाखों लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी
आज जेठ मास के दशहरा पर्व पर छोटी काशी अनूपशहर सहित गंगा घाटों पर एक लाख से अधिक लोगों ने गंगा स्नान कर मां गंगा की पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी।

सुबह से ही श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के साथ दान पुण्य भी किया। अनूपशहर के गंगा घाट पर स्नान दिन निकलने से पहले ही शुरु हो गया । अनूपशहर, नरोरा, अहार के गंगा घाटों पर रात से ही श्रद्धालुओं ने आना शुरु कर दिया था। मान्यता है गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने से देवता खुश होते हैं। श्रद्धालुओ ने गंगा स्नान करने के बाद गंगा तट पर मंदिरों में पूजा अर्चना की ।
पुलिस ने किए सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम
गंगा स्नान पर्व को देखते हुए पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। गंगा स्नान पर्व पर सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने घाटों पर कड़े इंतजाम किए । जिसमें गंगा घाटों पर पीएसी फ्लड प्लाटून के जवान, प्राइवेट गोताखोर एवं नाव तैनात रही है।
जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।