चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर में 4.03 लाख मतदाताओं के कटे नाम, विशेष पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी; जनपद में कुल 4,03,369 नाम हटाए गए हैं, अब जिले में कुल 22,60,349 मतदाता हैं शेष, जिनमें 12,15,294 पुरुष व 10,45,007 महिला हैं शामिल। सत्यापन में 57,086 मृत, 77,098 लापता और 2,35,279 अन्यत्र स्थानांतरित पाए गए मतदाता, एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह ने की पुष्टि।





2.📰✍️सदर तहसील में भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख पति आदेश चौधरी के साथ मारपीट, दबंगों ने की जमकर पिटाई, नाक भी फोड़ी; आज दोपहर पंचायत मतदाता सूची पर आपत्ति दाखिल कराने सदर तहसील पहुंचे थे अगौता क्षेत्र से ब्लॉक प्रमुख पति आदेश चौधरी, इसी दौरान प्रधान पद के दो प्रत्याशी पक्षों की कहासुनी के दौरान बीच बचाव करना पड़ा भारी, एक पक्ष के दर्जनभर लोगों ने अचानक कर दिया हमला, अधिकारियों के सामने चले लात-घूंसे, मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाली स्थिति, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, पीड़ित की तहरीर पर सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज।



3.📰✍️बुलंदशहर में 1.70 करोड़ की स्टांप चोरी का खुलासा, जांच के घेरे में दो हॉस्पिटल के सौदे; चिरचिटा गांव स्थित जेपी हॉस्पिटल की 23,170 वर्ग मीटर भूमि में सिर्फ 850 वर्ग मीटर को कॉमर्शियल दिखाकर शेष को आवासीय दर्शाते हुए मानुष औषधि एवं अनुसंधान लिमिटेड ने की करीब 1.70 करोड़ रुपये के स्टांप शुल्क की चोरी, जबकि अनूपशहर स्थित दूसरे हॉस्पिटल में भी इसी तरह की मिली है गड़बड़ी। दोनों हॉस्पिटल पहले जेपी हेल्थ केयर लिमिटेड के थे, जिन्हें अक्टूबर 2024 में मैक्स हॉस्पिटल ने किया अधिग्रहित, बाद में नवंबर में मानुष औषधि को बेचा गया, मामले में जांच जारी है।

4.📰✍️कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव हजरतपुर में देर रात गैस सिलेंडर फटा, लीकेज से लगी आग में हजारों का नुकसान; गांव निवासी पीड़िता जानकी के अनुसार बिना जांच सिलेंडर डिलीवर कर गया था हॉकर, मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते समय हुआ हादसा, आग बुझाने का प्रयास विफल रहा, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड भी सिलेंडर फटने से पहले आग पर नहीं पा सकी काबू, हादसे में घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर हो गया राख, दीवारें भी हो गईं क्षतिग्रस्त, गनीमत रही कि कोई गंभीर हताहत नहीं हुआ।

5.📰✍️बुलंदशहर कचहरी रोड पर युवक की कटी जेब, रंगे हाथ पकड़ा गया जेबकतरा; तारीख से लौट रहे घुंघरावली निवासी पोरस की जेब काटकर जेबकतरे ने ₹14,500 लिए निकाल, वकील के साथ चेंबर जाते समय जेब कटने का एहसास होते ही पोरस ने मचाया शोर, आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए जेबकतरे को मौके पर ही लिया दबोच, चोरी की रकम बरामद कर आरोपी को पुलिस के किया हवाले।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️अनूपशहर बार एसोसिएशन चुनाव, जुगेन्द्र अध्यक्ष और अमित बने सचिव; चुनाव में कुल 192 अधिवक्ताओं के मतदान के बाद जुगेन्द्र सिंह सेजवार 113 वोट पाकर 34 मतों से अध्यक्ष और अमित शर्मा 114 वोट लेकर 36 मतों से सचिव हुए निर्वाचित, अध्यक्ष पद पर मनोज चौहान व सचिव पद पर अवधेश शर्मा पराजित, एल्डर कमेटी अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने परिणाम किए घोषित।


📰✍️पीडब्ल्यूडी ने सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव कादलपुर से सुंदर किरण पब्लिक स्कूल तक आरसीसी सड़क का कराया निर्माण; गड्ढों व जलभराव के कारण आवागमन में होती थी भारी दिक्कत, ग्रामीणों की शिकायत पर निर्माण के बाद सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को जेसीबी से हटवाकर पीडब्ल्यूडी की जमीन कराई गई कब्जा मुक्त, अधिकारियों ने दोबारा कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी।


📰✍️सिकंदराबाद में एनएच-34 बिलसूरी गांव स्थित एम रिजॉर्ट के पास सड़क हादसा, वृद्ध किसान की मौत; सड़क पार करते समय कैंटर की टक्कर से साइकिल सवार किसान नारायण यादव निवासी चंद्रावली गंभीर रूप से हो गए घायल, जिन्हें गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान हो गई मौत, सरकारी खाद गोदाम से यूरिया लेकर लौट रहे थे किसान।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️यूपी में एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 2.89 करोड़ नाम कटे; प्रदेश में पहले 15.44 करोड़ मतदाता थे जो अब घटकर 12.55 करोड़ रह गए हैं, मतदाता चुनाव आयोग की वेबसाइट पर नाम जांच सकते हैं, 6 फरवरी तक फॉर्म-6 व फॉर्म-7 के जरिए बिना शुल्क दावे-आपत्तियां दर्ज होंगी, सहायता के लिए 1950 हेल्पलाइन और अंतिम सूची 6 मार्च 2026 को जारी होगी।

📰✍️गोरखपुर में रिटायर्ड लेखपाल के घर 84 लाख की लूट, असलहे के बल पर 45 मिनट तक परिवार को बनाया बंधक; एम्स थाना क्षेत्र के रजही गांव में देर शाम चार हथियारबंद बदमाशों ने रिटायर्ड लेखपाल बालेंद्र सिंह के घर धावा बोलकर बच्चों को गोली मारने की धमकी देकर आलमारियों की चाबी ली, महिलाओं से गहने उतरवाए और नकदी व जेवरात समेत लगभग 84 लाख रुपये का माल लूटकर फरार हो गए, विरोध करने पर लेखपाल के सिर पर पिस्टल के बट से हमला कर किया घायल।

News Editor: Dharmendra Mittal


