4 जनवरी 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️पाला और शीतलहर के डबल अटैक से ठिठुरा बुलंदशहर, बादलों में छिपे सूर्यदेव; कई दिनों से जारी कोहरा व शीतलहर के बीच पाले ने ठंड और कर दी है तीखी, रात में तापमान गिरने से बढ़ी गलन, अलाव व रूम हीटर का सहारा ले रहे लोग, शाम होते ही सड़कों पर पसर गया सन्नाटा, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड से राहत के नहीं आसार।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ सिटी क्षेत्र के सूर्यनगर में एक्स आर्मी मैन के बंद मकान से लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुए चोर; दिनेश सिंह के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों की नकदी व सामान चोरी कर ले गए शातिर चोर, घटना से करीब एक घंटा पहले तीन बाइक सवार चोरों ने गली में की रेकी, 2 जनवरी रात करीब 1:45 बजे वारदात को दिया अंजाम, उस समय गांव सलेमपुर गया था परिवार, CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️अरनिया क्षेत्र में जल निगम की पाइपलाइन खुदाई बनी जानलेवा, ढांग गिरने से मजदूर की मौत; क्षेत्र के गांव गंगावली नहर पर जल निगम की पाइपलाइन डालते समय मिट्टी की ढांग गिरने से दब गया एक मजदूर, करीब चार घंटे बाद निकाला गया शव, हादसे के तीन घंटे बाद पहुंची जेसीबी, घटना के बाद ठेकेदार व सुपरवाइजर बताए जा रहे हैं फरार, मौके पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।

4.📰✍️डॉक्टरों की कमी से स्याना तहसील के खानपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं ठप; प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब एक साल से नहीं है डॉक्टर की तैनाती, निजी इलाज को मजबूर मरीज। राजकीय यूनानी अस्पताल, पीएचसी खानपुर व पाली परतापुर स्वास्थ्य केंद्र खुलते तो हैं लेकिन चिकित्सकों की अनुपस्थिति से नहीं मिल पाता इलाज, आरोग्य मेलों में भी डॉक्टर न मिलने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने की शीघ्र तैनाती की मांग।

5.📰✍️38 लाख कीमत के कुल 151 मोबाइलों को बुलंदशहर पुलिस ने बरामद कर मालिकों को सौंपे; साइबर टीम ने दिसंबर माह में गुम, खोए व चोरी हुए 151 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को  दिए सौंप, सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन व एएसपी अपराध नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में की गई कार्रवाई, मोबाइल पाकर पीड़ितों के चेहरे खिले।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️महर्षि परशुराम शिक्षा सेवा समिति के चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष बने संजीव शर्मा; चुनाव अधिकारी कुलदीप भारद्वाज व सहायक अधिकारी अरुण शर्मा के निर्देशन में सभी पदों पर सर्वसम्मति से हुआ चयन, शैलेंद्र त्रिवेदी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज शर्मा को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार शर्मा को सचिव की मिली जिम्मेदारी, इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में कई अन्य सदस्य किए गए शामिल।

📰✍️चोला थाना क्षेत्र में पुलिस आवास की चारदीवारी के बाहर खड़ी सूखी घास में अज्ञात कारणों से अचानक लगी आग; तेज लपटें उठती देख आसपास मच गया हड़कंप, सूचना पर थाने पर तैनात पुलिस बल ने आग बुझाने का किया प्रयास, लेकिन आग फैलती देख फायर स्टेशन को  दी गई सूचना, मौके पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने पानी का छिड़काव कर आग पर पाया काबू, किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नहीं हुआ नुकसान।

📰✍️ ब्रेल दिवस पर कृष्णा फाउंडेशन में दिव्यांग बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम, 120 को कंबल वितरित; एएसपी ऋजुल रहे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, दिव्यांगजनों को सर्दी से बचाव हेतु वितरित किए गए कंबल, सचिव पुष्पेंद्र नागर व पुनर्वास विशेषज्ञ रॉबिन नागर ने योजनाओं व आत्मनिर्भरता पर दी जानकारी। इस अवसर पर मनोज गुर्जर, चिन्तन चौधरी, स्वामी परमदेव महाराज, राजेंद्र अग्रवाल आदि रहे उपस्थित।

📰✍️सिकंदराबाद क्षेत्र में टीचर्स कॉलोनी के पास देर शाम सड़क किनारे झगड़ते दंपति को वाहन ने रौंदा, पति की मौत, पत्नी घायल; हादसे में मोनू पुत्र ओमी की मौके पर हो गई मौत, पत्नी आशा गंभीर रूप से घायल, उपचार जारी, अज्ञात वाहन फरार।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ उत्तराखंड से लौटते समय गंगनहर में गिरी मेरठ के दो दोस्तों की कार, दोनों की मौत; मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के कुराली गांव निवासी युवक सौरभ और आयुष की उत्तराखंड के मंगलौर में अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिर गई कार, हादसे में दोनों की मौत।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: