31 जनवरी 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ एक बार फिर घने कोहरे की चपेट में बुलंदशहर सहित यूपी के कई जिले, 10 मीटर तक सिमटी विजिबिलिटी; सुबह से घना कोहरा छाए रहने से हाईवे व सामान्य क्षेत्रों में 10–15 मीटर तक रह गई दृश्यता, तापमान में आई कमी, मेरठ और इटावा में घने कोहरे की वजह से आपस में टकराई कई गाड़ियां, कई लोग घायल, आने वाले कुछ दिनों तक ठंड और बारिश बढ़ने के आसार।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ 42 लाख की लागत से बुलंदशहर के सात वार्डों में बनेंगे ओपन जिम; नगरवासियों को स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने के लिए वार्ड 2, 3, 5, 21, 24, 25 व 29 के पार्कों में नगर पालिका परिषद बुलंदशहर बनाएगी आधुनिक उपकरणों से युक्त ओपन जिम, करीब 42 लाख रुपये होंगे खर्च, ईओ डॉ. अश्वनी कुमार ने दी जानकारी।

3.📰✍️शहर में कल रविवार को 15 हजार घरों में बिजली रहेगी गुल, तीन बिजलीघरों से जुड़े इलाकों में 4 घंटे का कट; पेड़ों की कटाई और रखरखाव कार्य के चलते रविवार को हाईडिल कॉलोनी, शास्त्री नगर, राधा नगर, आदर्श नगर, बाईपास रोड, मोहनकुटी, कैलाशपुरी, शिवपुरी, टिपिंग नगर, आवास विकास, स्याना अड्डा, टांडा, मौसमगढ़, इमलिया, मंडी क्षेत्र, अनूपशहर अड्डा, 40 फुटा व कांशीराम आवासीय क्षेत्र सहित करीब 15 हजार घरों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति रहेगी।

4.📰✍️खुर्जा वाली माता मंदिर के 30वें स्थापना दिवस पर भक्ति और कला का अनोखा संगम; खुर्जा निवासी आर्टिस्ट भक्त साक्षी राघव ने अपने हाथों से बनाई गई मां की सुंदर पेंटिंग मंदिर में की भेंट, चित्रकला प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन, भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा मंदिर परिसर, भक्ति व कला के इस अनूठे संगम की श्रद्धालुओं ने की सराहना।

5. 📰✍️50 लाख की शराब के साथ पंजाब के दो शराब तस्कर बुलंदशहर में गिरफ्तार; स्वाट टीम व अरनिया पुलिस ने एनएच-34 स्थित पहावटी बॉर्डर से बीती शाम चेकिंग के दौरान ट्रक से 745 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर पंजाब निवासी तस्कर संदीप सिंह व सबरजीत सिंह को किया ‌गिरफ्तार, चावल के भूसे के नीचे छुपाकर झारखंड ले जाई जा रही थी शराब, पंजाब से झारखंड ले जाकर तस्करी करते थे आरोपी, एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने दी जानकारी।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ आज़ाद पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 का भव्य विदाई समारोह हुआ आयोजित; हारिस हसन बने मिस्टर और कनक त्यागी मिस फेयरवेल, इस दौरान नृत्य संगीत और हास्य से भरपूर कार्यक्रम हुए आयोजित, विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए अपने पलों को किया साझा, चेयरमेन वासिक आज़ाद व प्रधानाचार्या शिल्पी सिंह ने छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं।

📰✍️शिकारपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत;  मेरठ–‌बदायूं स्टेट हाईवे पर अनुपम फार्म हाउस के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार सलीम पुत्र रफीक खान निवासी खेलिया कल्याणपुर की मौके पर ही मौत हो गई, युवक शिकारपुर से अपने गांव जा रहा था।

📰✍️ककोड़ थाना क्षेत्र के झाझर गांव में कब्रिस्तान पर अवैध कब्जे की सूचना से हंगामा; कब्रिस्तान पर जबरन अवैध कब्जे और निर्माण की सूचना पर सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोग मौके पर पहुंचे, ककोड़ पुलिस ने तत्काल पहुंचकर रुकवाया निर्माण कार्य, पुलिस को देख कब्जा करने वाले फरार हो गए।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️गाजियाबाद में ढाबे के बिल पर दो युवकों की हत्या से सनसनी; खोड़ा क्षेत्र में वैष्णो ढाबे पर दो दोस्तों की चाकू से गोदकर हत्या, क्षेत्र स्थित वैष्णो ढाबे पर देर रात करीब तीन हजार रुपये के बिल को लेकर हुए विवाद में ढाबा कर्मचारियों ने सत्यम और श्रीपाल नामक दो युवकों पर चाकू से कर दिया हमला, गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई मौत, जबकि उनके साथ आए दोस्त मौके से हो गए फरार, जांच में जुटी पुलिस।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: