चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ जिला कारागार का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम श्रुति व एसएसपी दिनेश कुमार सिंह; संयुक्त रूप से निरीक्षण कर कैदियों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, परिसर स्वच्छ रखने व सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क ड्यूटी के दिए निर्देश। साथ ही समयपूर्व रिहाई पर 24 बंदियों के मामलों पर किया मंथन, उत्कृष्ट सेवा हेतु जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी को सिल्वर प्रशस्ति चिन्ह से किया सम्मानित।




2.📰✍️बुलंदशहर में 31 जनवरी से दो दिवसीय अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन; आल इंडिया वैश्य फेडरेशन के तत्वावधान में डीएम रोड स्थित एक होटल में होगा आयोजन, पहले दिन शुभारंभ कार्यक्रम के साथ परिचय सत्र एवं प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक होगी आयोजित, दूसरे दिन प्रांतीय एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी महासम्मेलन को करेंगे संबोधित, आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पदाधिकारियों ने गिनाए उद्देश्य। इस दौरान जिलाध्यक्ष अमित कुमार मित्तल, सचिव अरविंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, विशाल बंसल सहित अन्य पदाधिकारी रहे उपस्थित।




3.📰✍️अनूपशहर चीनी मिल ने 14,447 किसानों को 23 करोड़ का हुआ भुगतान; अनूपशहर किसान सहकारी चीनी मिल ने पेराई सत्र 2025-26 में अब तक 14,447 किसानों को 23 करोड़ रुपये का किया गया गन्ना भुगतान, प्रधान प्रबंधक हिमांशु कुमार गुप्ता ने आगे भी समय से भुगतान जारी रखने का दिया भरोसा।

4.📰✍️शहीदों को नमन के साथ बुलंदशहर में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान-2026 का शुभारंभ; कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम श्रुति की अध्यक्षता में शहीदों को दो मिनट मौन रख किया गया नमन, इसके बाद 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलने वाले स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान-2026 का हुआ शुभारंभ, एडीएम अभिषेक कुमार सिंह व भरत राम रहे मौजूद।


5.📰✍️शिकारपुर के छतारी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवरात चोरी; क्षेत्र के छतारी में चौढेरा गांव निवासी योगेश कुमार गुप्ता के बंद मकान से अज्ञात चोर 1.80 लाख रुपये नकद, सोने की चूड़ियां, अंगूठियां व 250 ग्राम चांदी के जेवरात कर ले गए चोरी, गृहस्वामी के अलीगढ़ जाने के दौरान वारदात को दिया गया अंजाम, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ शहर के मलका पार्क में गांधी शहादत दिवस पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मनरेगा व गांधी अपमान का उठाया मुद्दा; कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सफाई व्यवस्था को लेकर जताया विरोध, मनरेगा बचाओ सत्याग्रह कर मोदी सरकार पर मजदूर विरोधी होने का लगाया आरोप।


📰✍️नरौरा बैराज पर मगरमच्छ को मृत समझ पूंछ पकड़ना युवक को पड़ा भारी, हमला करते मगरमच्छ का वीडियो वायरल; गंगा में मगरमच्छ को मृत समझकर पूंछ पकड़ रहे युवक पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में पानी से बाहर खड़े लोग युवक को उकसाते आ रहे हैं नजर।

📰✍️झपकी बनी हादसे की वजह, मेरठ-बदायूं हाईवे पर पोखर में गिरी कार, पिता-पुत्र घायल; हाईवे पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास तड़के कार चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर पोखर में जा गिरी कार, गुलावठी के खुशहालपुर निवासी मोहित व पिता रामगोपाल शर्मा घायल।

📰✍️चामुंडा देवी मंदिर में चोरी, दानपात्र तोड़ हज़ारों उड़ाए, CCTV वीडियो वायरल; थाना नरसेना क्षेत्र के गांव मुडिया कला स्थित मां चामुंडा देवी मंदिर में दानपात्र तोड़कर चोर हज़ारों रुपये चोरी कर हो गया फरार, पड़ोसी युवक द्वारा बनाया गया वीडियो वायरल,

📰✍️खुर्जा में हिंदू रक्षा दल कार्यक्रम के दौरान पिंकी चौधरी का विवादित बयान, यूजीसी बिल पर तीखा हमला; गांधी रोड पर आयोजित हिंदू रक्षा दल के कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने तलवार बांटने व यूजीसी बिल को लेकर दिया विवादित बयान, बिल को हिंदुओं के खिलाफ बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भी की टिप्पणी।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️महोबा में भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने रोका जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला; जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की बदहाली को लेकर रोका, विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं व सुरक्षाकर्मियों में झड़प, सीओ सदर अरुण कुमार सिंह और एसडीएम शिव ध्यान पांडेय ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को किया नियंत्रित।

News Editor: Dharmendra Mittal


