चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
टॉप हेडलाइन: गणतंत्र दिवस पर बरेली सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा; माघ मेले के दौरान शंकराचार्य अपमान व नए यूजीसी नियमों के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने दिया इस्तीफा, प्रशासनिक- राजनीतिक हलकों में मची हलचल।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ जिले में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से सम्पन्न, कलेक्ट्रेट में डीएम श्रुति ने फहराया तिरंगा; अधिकारियों- कर्मचारियों को संविधान की दिलाई शपथ, स्वतंत्रता सेनानियों व परिजनों को किया सम्मानित, देशभक्ति गीतों के बीच शहीदों को दी श्रद्धांजलि, तीनों एडीएम अभिषेक कुमार सिंह, प्रमोद कुमार पांडेय और भरत राम यादव साथ रहे मौजूद।




2.📰✍️पुलिस लाइन में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस, मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर ने फहराया तिरंगा; राष्ट्रगान के बाद परेड ने दी सलामी, एसएसपी ने अधिकारियों- कर्मचारियों को संविधान की दिलाई शपथ, उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित, इस दौरान सभी पुलिस अधिकारी रहे मौजूद।




3.📰✍️77वें गणतंत्र दिवस पर जिले के 77 बच्चों ने 77 घंटे में लिखा संविधान, बना ऐतिहासिक कीर्तिमान; डीएम श्रुति के मार्गदर्शन में परिषदीय, पीएम श्री, कस्तूरबा व मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ दिव्यांग बच्चों ने 77 घंटे तक संविधान लेखन कर पेश की मिसाल, समापन पर डीएम ने बच्चों को किया सम्मानित। इस दौरान सीडीओ निशा ग्रेवाल, बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षक रहे उपस्थित।


4.📰✍️ जनपद में धूमधाम से मनाई गई गणतंत्र दिवस की 77 वीं वर्षगांठ, सरकारी-गैरसरकारी दफ्तरों में ध्वजारोहण; जिला पंचायत में अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने फहराया तिरंगा, एएमए धर्मजीत त्रिपाठी ने किया संचालन। बीडीए दफ्तर में उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर ने किया ध्वजारोहण, सचिव ज्योत्सना रहीं मौजूद। गंगेरूआ स्थित द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ में रुद्राभिषेक के साथ संविधान का दिया गया संदेश।


5.📰✍️खुर्जा में भाई की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; आस मोहम्मद की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने छोटे भाई जान मोहम्मद उर्फ जानू व साथी अरमान उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर पिस्टल, तमंचा, कारतूस व स्कूटी की बरामद, आरोपी ने संपत्ति विवाद में हत्या कबूली।


बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ जिला कांग्रेस कार्यालय व नेहरू चौक पर जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने फहराया तिरंगा; शहीदों को किया नमन, पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाईचारे व धर्मनिरपेक्षता की कही बात।


📰✍️भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ की नई टीम गठित, नमन गर्ग अध्यक्ष; प्रांतीय चुनाव अधिकारी अरुण सिंहल की देखरेख में सर्वसम्मति से नमन गर्ग अध्यक्ष, नितिन सचदेवा सचिव, ऋषि अग्रवाल कोषाध्यक्ष व सोनी वाधवा महिला प्रमुख चुनी गईं, चन्द्र भूषण मित्तल ने किया संचालन, इस दौरान सभी सदस्य रहे मौजूद।


📰✍️खानपुर थाने पर हंगामा, थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग, ग्रामीणों ने खानपुर थाने का किया घेराव; हत्या के प्रयास के आरोपी कृष्णपाल सिंह की कथित पिटाई का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने तहरीर न लेने पर थाने के बाहर किया हंगामा, गेट पर तहरीर चिपकाकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

📰✍️आवास विकास द्वितीय स्थित अपनापन किड्स एकेडमी में हर्षोल्लास मनाया गया गणतंत्र दिवस; विद्यालय की प्रधानाचार्या बबीता वर्मा के निर्देशन में आयोजित हुआ कार्यक्रम, विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देश के प्रति प्रेम और समर्पण का दिया संदेश। इस अवसर पर चरण सिंह, रामकिशन लोधी, हरी सिंह वर्मा सहित समस्त स्टाफ रहा उपस्थित।


📰✍️ खुरजा में आरएसएस कार्यालय पर 77वां गणतंत्र दिवस राष्ट्रभक्ति के माहौल में सम्पन्न; जिला सह संघचालक अनिल, नगर संघचालक सुनील, नगर सह संघचालक सामर्थ्य व जिला प्रचार प्रमुख लोकेश ने संयुक्त रूप से फहराया तिरंगा, वक्ता लोकेश ने कर्तव्यनिष्ठ नागरिक, राष्ट्रनिर्माण और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का किया आह्वान।


📰✍️व्यापारी सुरक्षा फोरम जहांगीराबाद ने अग्रसेन चौक पर फहराया तिरंगा; ध्वजारोहण कर गाया राष्ट्रगान, व्यापारियों ने एकता, संविधान और देशहित के संकल्प के साथ सम्पन्न किया आयोजन।


📰✍️ऑनेस्ट क्लब बुलंदशहर संस्कार ने आवास विकास डीएम रोड स्थित क्लब अध्यक्ष आवास पर मनाया गणतंत्र दिवस; सुबह 10 बजे किया ध्वजारोहण, सदस्यों ने राष्ट्र की एकता- अखंडता के प्रति जताई निष्ठा, देशसेवा व सामाजिक सद्भाव का लिया संकल्प।


📰✍️महिला समिति परिसर में हर्षोल्लास से मना 77वां गणतंत्र दिवस; समिति प्रांगण में सदस्यों व पदाधिकारियों ने किया ध्वजारोहण, कर्मचारियों ने देशभक्ति गाए गीत, उत्साह के साथ मनाया गणतंत्र दिवस।


📰✍️ रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी ने गणपत फार्म हाउस में मनाया गणतंत्र दिवस; टैगोर स्थित गणपत फार्म हाउस में रोटरी क्लब बुलंदशहर सिटी के संस्थापक सदस्यों प्रदीप अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, अरविंद गर्ग, दीपक बंसल ने संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहण, खेल-भोजन-लकी ड्रा के साथ सदस्यों ने कार्यक्रम का लिया आनंद।


📰✍️सरस्वती शिशु मंदिर शिवपुरी में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया; इस अवसर पर अनुज चौहान, एस. के अग्रवाल, दीपाली, बबीता, उमेश, मनोज, शुभम चौधरी, श्वेता शर्मा, भरत सिंह, प्रधानाचार्या अनीता सिंह की उपस्थिति में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। निर्भय कुमार ने किया कार्यक्रम का संचालन।

📰✍️गणतंत्र दिवस समारोह सरस्वती शिशु मंदिर भूतेश्वर में मनाया गया; मुख्य अतिथि धर्मेंद्र खालोर एडवोकेट ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के भैया बहनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत, प्रधानाचार्य रामू कुमार द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन। कार्यक्रम में प्रबंधक योगेश गुप्ता एडवोकेट व प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम में भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य को स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित।


📰✍️गणतंत्र दिवस पर धर्मपुष्प विश्वजागृति मिशन ट्रस्ट के तत्वावधान में द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ में ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने किया ध्वजारोहण; ट्रस्ट संस्थापक आचार्य मनजीत धर्मध्वज ने धर्म और संविधान को एक दूसरे का पूरक बताया। राष्ट्र की उन्नति हेतु श्री महालिंगेश्वर भगवान का किया गया रुद्राभिषेक। इस अवसर पर मोहित गौमत, संजू पंडित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।


📰✍️पश्चिम यूपी उद्योग व्यापार मंडल ने जिला कोषाध्यक्ष अरुण गोयल के निवास पर फहराया तिरंगा; प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके सक्सेना व जिला अध्यक्ष नरेश गोयल ने किया ध्वजारोहण, पदाधिकारी व व्यापारी बड़ी संख्या में रहे उपस्थित।


📰✍️कृष्णा नगर उद्योग व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस; अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, प्रभारी तरुण विनय व जिला महामंत्री अनुराग अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, पूर्व सभासद तुषार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

News Editor: Dharmendra Mittal


