25 जनवरी 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️नहीं रहे शहर के उद्योगपति और गुल गार्डन के मालिक मुकिम आजाद; पिछले काफी समय से चल रहे थे बीमार, 66 साल की उम्र में आज सुबह ली अंतिम सांस, अपने सरल स्वभाव और हसमुख बोली से हर दिल अजीज थे मुकीम, उनके निधन पर सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारी संगठनों ने गहरा दुख किया व्यक्त।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️खुर्जा में संपत्ति विवाद में भाई ने भाई को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, इलाके में मचा हड़कंप; क्षेत्र के मोहल्ला खीरखाना स्थित पॉटरी परिसर में छोटे भाई जान मोहम्मद ने बड़े भाई 45 वर्षीय आस मोहम्मद को सिर और गर्दन में गोली मारकर कर दी हत्या, घटना के बाद आरोपी फरार, एसएसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, शव पोस्टमार्टम को भेजकर आरोपी की तलाश शुरू।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️यूपी दिवस समारोह में बुलंदशहर के संतोष ग्रुप के निदेशक प्रशांत गर्ग सम्मानित; उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने दिल्ली हाट में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश दिवस-2026’ समारोह में शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए किया सम्मानित, कार्यक्रम में प्रदेशभर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को किया गया सम्मानित।

4.📰✍️स्याना–गढ़ हाईवे चौड़ीकरण फरवरी से शुरू, 58.91 करोड़ की लागत से होगा कार्य; स्याना से गढ़ को जोड़ने वाले 19 किमी लंबे स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोक निर्माण विभाग फरवरी से शुरू करेगा निर्माण कार्य, 7 से बढ़ाकर 10 मीटर की जाएगी सड़क की चौड़ाई, 58 करोड़ 91 लाख 88 हजार रुपये की लागत से 2026 तक पूरा होने वाले इस प्रोजेक्ट से रोजाना 10 हजार वाहनों और 60 हजार लोगों को जाम व दुर्घटनाओं से मिलेगी राहत।

5.📰✍️ शहर की पंचशील कॉलोनी स्थित खाटू श्याम मंदिर में 7 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा वार्षिक महोत्सव; आगरा की प्रसिद्ध भजन गायिका ममता दीदी बाबा श्याम के भजन करेंगी प्रस्तुत, वहीं 27 फरवरी को निकाली जाएगी भव्य निशानयात्रा, समिति की बैठक में तय की गई कार्यक्रमों की रुपरेखा। बैठक में सुनील अग्रवाल, विनय अग्रवाल, अतुल खेतान, अनिल बंसल, विश्वनाथ केजरीवाल, आकाश अग्रवाल एवं तुषार गुप्ता उपस्थित रहे।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️अहमदगढ़ में 4 साल की मासूम के अपहरण की कोशिश नाकाम; घर के बाहर खेल रही 4 वर्षीय बच्ची को बाइक सवार दो बदमाश उठा ले जाने का कर रहे थे प्रयास, तभी ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़े गए दोनों आरोपी, पुलिस को सौंप  एफआईआर‌ दर्ज, ग्रामीणों की सूझबूझ से टली बड़ी वारदात ।

📰✍️राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीएवी कॉलेज में सम्मान व शपथ, बुजुर्ग-दिव्यांग मतदाता सम्मानित; 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति ने किया शुभारंभ, इस दौरान बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं, उत्कृष्ट बीएलओ-सुपरवाइजरों और नव मतदाताओं को सम्मानित कर मतदाता दिलाई गई शपथ, कार्यक्रम में एडीएम अभिषेक सिंह  एसडीएम सदर दिनेश चंद्र, तहसीलदार सदर मनोज रावत सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं रहे उपस्थित।

📰✍️अरनिया के नगलियां मुनी गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत; गांव में विवाहिता शानू का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला, पति धर्मेंद्र उर्फ मूला ने बताया कि वह घटना के समय था बाहर, जांच कर रही पुलिस।

📰✍️गुलावठी निवासी युवक के तमंचा-पिस्टल संग फोटो वायरल, NH-334 पर स्टंट वीडियो से मचा हड़कंप; सोहेल नामक युवक की बताई जा रहे हैं वीडियो और फोटो, सोशल मीडिया अकाउंट पर तमंचा व पिस्टल के साथ फोटो और NH-334 पर हाथ छोड़कर बाइक चलाने के स्टंट वीडियो हुए वायरल।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️वृंदावन में सीएम योगी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने की बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना; वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की प्रार्थना की।

📰✍️कौशांबी के सिराथू रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, मां और 6 साल की बेटी की ट्रेन से कटकर मौत; प्लेटफॉर्म बदलते समय गौसपुर नवावा गांव निवासी जाहिद की पत्नी बानो और उनकी 6 वर्षीय बेटी हमीरा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गईं, सुबह करीब 8:30 बजे हुई इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, परिजन कानपुर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: