चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️मार्च में लगने वाली ऐतिहासिक जिला प्रदर्शनी की तैयारियां तेज, 31 जनवरी को कलेक्ट्रेट सभागार में होगी ठेकों की नीलामी; एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में तहबाजारी, साउंड सिस्टम, टैंट, ओपन स्टेज सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के ठेकों की होगी नीलामी, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह ने दी जानकारी।



2.📰✍️77वें गणतंत्र दिवस पर जिले के 77 बच्चों ने 77 घंटे संविधान लेखन कर की विश्व रिकॉर्ड की पहल; जिलाधिकारी के निर्देशन में बीएसए कार्यालय में संविधान लेखन का भव्य कार्यक्रम हुआ शुरू, 77 बच्चे लगातार 77 घंटे भारत के संविधान का लेखन कर विश्व रिकॉर्ड बनाने का कर रहे हैं प्रयास, इस दौरान बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय सहित खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, आनंद कुमार, देवेंद्र सिंह, अरविंद कुमार सिंह, निकुंज कुमार, विकास अरोड़ा, आदित्य कुमार आदि रहे उपस्थित।



3.📰✍️जिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर 18 हजार लेने का आरोप, चार सदस्यीय जांच टीम गठित; अगौता निवासी सुनील कुमार ने जिला चिकित्सालय के सर्जन पर पित्त की थैली के ऑपरेशन के बदले 18 हजार रुपये लेने का लगाया है आरोप, आईजीआरएस व मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत, मामले को गंभीरता से लेते हुए मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य ने चार सदस्यीय जांच टीम की गठित।

4.📰✍️नरौरा स्थित सीआईएसएफ कॉलोनी में ब्लैकआउट व मॉक ड्रिल, डीएम श्रुति के निर्देशन में शाम 6 बजे 10 मिनट के लिए नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा ब्लैकआउट एवं मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन; एयर रेड सायरन के बीच आपात हालात से निपटने का हुआ अभ्यास, जिसमें आग बुझाने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने, एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाने तथा हवाई हमले की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों का कराया गया अभ्यास, ब्लैकआउट के दौरान बंद रखी गईं लाइटें, रोका गया यातायात, सफलतापूर्वक हुई संपन्न।

5.📰✍️बालासाहेब ठाकरे व नेताजी सुभाष बोस जयंती पर शिवसेना ने शहर में निकली भगवा रैली, भारत रत्न की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन; शिवसेना कार्यालय से निकाली गई भगवा रैली अंसारी रोड, चौक बाजार, कसाईवाड़ा, बूरा बाजार, डिप्टी गंज व अम्बर सिनेमा होते हुए कार्यालय पर हुई संपन्न, रैली उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोनों महापुरुषों को भारत रत्न देने की मांग की गई, इस दौरान जिलाध्यक्ष सर्वेश राणा सहित अनेक पदाधिकारी रहे मौजूद।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️फर्जी फर्म बनाकर 1.22 करोड़ की जीएसटी चोरी, तीन अभियुक्त गिरफ्तार; चोला पुलिस, एसआईटी व साइबर क्राइम टीम ने फर्जी फर्म “Tanu Enterprises” बनाकर 1.22 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी करने वाले पवन भाटी, विवेक शर्मा और कुमारी तनु को किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल व बैंक दस्तावेज बरामद।


📰✍️अपनापन किड्स एकेडमी में बसंत पंचमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों ने बांधा समां; इस दौरान माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना व विशेष कार्यक्रम हुए आयोजित, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पीले वस्त्रों में वंदना, कविता, गीत और नृत्य किए प्रस्तुत, प्रधानाचार्या ने पर्व के महत्व पर डाला प्रकाश।


📰✍️ड्यूटी के दौरान बीमारी से बुलंदशहर निवासी सेना जवान प्रवीण चौधरी का निधन, गांव में शोक; ककोड़ क्षेत्र के गांव धनोरा निवासी भारतीय सेना के जवान का जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान बीमारी से हो गया निधन, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही दौड़ गई शोक की लहर, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई।


📰✍️इंडियन डेंटल एसोसिएशन बुलंदशहर की नई कार्यकारिणी गठित, डॉ. डीके शर्मा बने अध्यक्ष; डॉ. गीतांशु शर्मा सचिव और डॉ. निधीश गुप्ता चुने गए कोषाध्यक्ष, बैठक में डॉ. शिव कुमार शर्मा, डॉ. हरजिंदर सिंह, डॉ. नागेंद्र त्यागी, डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. सचिन अग्रवाल, डॉ. एस.के. तेवतिया रहे उपस्थित।


📰✍️बसंत पंचमी पर शिवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हवन, विद्या-ज्ञान की कामना; दीपाली, नवीन गर्ग, अरुणा व प्रतिभा उपस्थित रहीं मुख्य अतिथि, प्रधानाचार्या अनिता सिंह व आचार्यगण की मौजूदगी में की गई माँ सरस्वती की आराधना।


📰✍️बसंत पंचमी पर औरंगाबाद के नेशन पब्लिक स्कूल में भव्य कार्यक्रम आयोजित, सरस्वती वंदना व संस्कृत श्लोकों से गूंजी प्रार्थना सभा; छात्र-छात्राओं ने माँ सरस्वती के सम्मुख पुष्प अर्पित कर वंदना व संस्कृत श्लोकों के मधुर स्वरों में की भावपूर्ण प्रार्थना, कार्यक्रम उपरांत नन्हे छात्रों के मस्तिष्क पर पीले चंदन का तिलक लगाकर विद्या, विवेक व सद्गुणों का दिया गया आशीर्वाद, इस दौरान स्कूल की संस्थापिका सुनीता अग्रवाल, प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल, उप-प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार जोशी व शिक्षक मौजूद रहे।


📰✍️ नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर पराक्रम दिवस, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि; वलीपुरा नहर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद के सानिध्य में मनाया गया पराक्रम दिवस, मुख्य अतिथि पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके सक्सेना व उपाध्यक्ष अमरीश जिंदल ने माल्यार्पण कर नेताजी के बलिदान को किया याद, कार्यक्रम संयोजक पीके शर्मा ने अतिथियों का किया स्वागत, बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️कारोबारी पुत्र की अपहरण के बाद हत्या, मुख्य आरोपी कल्लू चित्रकूट में पुलिस मुठभेड़ में ढेर; बरगढ़ थाना क्षेत्र में कारोबारी अशोक केसरवानी के 13 वर्षीय बेटे के अपहरण व हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की, लोकेशन ट्रेस कर घेराबंदी के दौरान फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी कल्लू मुठभेड़ में मारा गया, जबकि उसका साथी इरफान घायल हुआ, दोनों मृतक बच्चे के पड़ोसी बताए गए हैं।
News Editor: Dharmendra Mittal


