चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ बीती रात गुलावठी रोड पर भीषण हादसा; डिवाइडर से टकराकर रॉन्ग साइड पहुंच ट्रक से टकराई अनियंत्रित क्रेटा कार; ट्रक से आमने-सामने टक्कर में मेरठ-बुलंदशहर के तीन युवकों की मौत। हादसे में कार सवार मेरठ निवासी आशुतोष पूनिया व अंकित तथा बुलंदशहर के जसनावली खुर्द निवासी महेश कुमार की मौके पर ही हो गई मौत, सूचना पर मौके पर पहुंचे एसएसपी दिनेश कुमार सिंह सहित पुलिस अधिकारी।



2.📰✍️शिकारपुर में जर्जर मकान की दीवार गिरने से पोते की मौत, दादी गंभीर घायल; कस्बे के मोहल्ला चैनपुरा में सुबह चाय पीते समय जर्जर मकान की दीवार गिरने से शेरू का बेटे शिवम की मलबे में दबकर हो गई मौत, जबकि दादी केला देवी गंभीर रूप से हो गईं घायल, हादसे की खबर पर मौके पर पहुंचा प्रशासन, घायलों को आर्थिक मदद का दिलाया भरोसा।




3.📰✍️स्वामी परमदेव महाराज के जन्मदिन पर शहर के कृष्ण नगर स्थित बालाजी दरबार में सुंदरकांड और भंडारे का भव्य आयोजन; उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री व श्रम एवं सेवायोजन विभाग के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह रहे मुख्य अतिथि, इस अवसर पर स्वामी परमदेव महाराज ने सनातन समाज को जातिवाद से ऊपर उठकर धर्म के लिए एकजुट रहने का दिया संदेश। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और श्रद्धालु रहे मौजूद।


4.📰✍️गुलावठी में ज्वैलर्स के साथ लूट प्रयास का खुलासा; एक नाबालिग समेत चार गिरफ्तार; क्षेत्र में 15 जनवरी को सिंघल ज्वैलर्स पर लूट के प्रयास के मामले में स्वाट टीम व पुलिस ने पुनीत तोमर, देवेश तेवतिया व प्रवेन्द्र सिरोही को किया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया, लूटा गया मोबाइल व घटना में प्रयुक्त कार बरामद।


5.📰✍️खुरजा की शिवाजी बस्ती में विशाल हिन्दू सम्मेलन, पॉलीटेक्निक मैदान में उमड़ा हजारों का जनसैलाब; महामंडलेश्वर स्वामी महेशानन्द गिरि, प्रान्त प्रचारक अनिल, डॉ. अर्चना प्रिय आर्य व अध्यक्ष राहुल राठी ने किया हिन्दू सम्मेलन का शुभारंभ, वक्ताओं ने संगठन, समरसता और राष्ट्रबोध पर दिया बल, हिन्दू एकता के संकल्प के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️भूमि विकास बैंक चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नॉविल का निर्विरोध निर्वाचन तय; बुलंदशहर में भूमि विकास बैंक चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में केवल भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नॉविल का पर्चा दाखिल होने से सुनिश्चित हो गया उनका निर्विरोध निर्वाचन।

📰✍️डीएम श्रुति ने कृषि व एफपीओ योजनाओं की समीक्षा, किसानों तक समय पर लाभ पहुंचाने के निर्देश; बैठक में रबी 2025-26, पीएम किसान, फसल बीमा, पीएम कुसुम व प्राकृतिक खेती पर चर्चा कर एफपीओ गठन लक्ष्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, उप कृषि निदेशक बबलू कुमार, जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव उपस्थित रहे।


📰✍️खानपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी गैंगस्टर, 10 हजार का इनामी गैंगस्टर उमर अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार; पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित उमर मोहम्मद पुत्र शेर मोहम्मद निवासी ढलना नरसैना को उसके घर से अवैध तमंचे के साथ दबोचकर भेजा जेल।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️सहारनपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या, घर से तीन तमंचे बरामद; सरसावा थाना क्षेत्र स्थित शाश्वत बिहार कॉलोनी में पति अमीन अशोक राठौर, पत्नी अंजिता, मां विद्यावती और दो मासूम बेटे कार्तिक व देव के घर में मिले शव, सभी को गोली मारी गई, सूचना पर डीएम मनीष बंसल व एसएसपी आशीष तिवारी मौके पर पहुंचे, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी।
News Editor: Dharmendra Mittal


