चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
टॉप हेडलाइन: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने पत्नी व भाजपा नेता अपर्णा यादव से की तलाक लेने की घोषणा; प्रतीक ने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपर्णा पर उनके पारिवारिक रिश्ते खराब करने के लगाए आरोप, कहा उन्हें केवल अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा की है चिंता, अपर्णा वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की हैं उपाध्यक्ष, दोनों ने करीब 14 वर्ष पूर्व किया था प्रेम विवाह।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️स्याना स्थित आनंदा डेयरी पर आयकर विभाग की 5वें दिन भी जारी छापेमारी, हजारों करोड़ के संदिग्ध लेनदेन के सबूत मिटाने के आरोप; दिल्ली से आई 20 से अधिक अधिकारियों की टीम द्वारा गुरुवार सुबह 7 बजे शुरू हुई जांच पांच दिनों से जारी है, स्याना के साथ हापुड़ के पिलखुवा व रायबरेली स्थित प्लांट पर एक साथ छापेमारी में बरामद हुई हैं करोड़ों के लेनदेन से जुड़ी पर्चियां, जिनके आधार पर हापुड़ के दो व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर भी की गई है कार्रवाई, डिलीट किया गया डेटा रिकवर करने में जुटी है सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की विशेष टीम।



2.📰✍️ बुलन्दशहर डायल-112 में तैनात हेड कांस्टेबल ने वीडियो बनाकर पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार, मनमानी और ट्रांसफर के लगाए आरोप; सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो, वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने एक्शन लेते हुए हेड कांस्टेबल नितिन को किया लाइन हाजिर। नितिन ने वीडियो में आरोप लगाते हुए कहा भ्रष्टाचार और तनाव के बीच पिस रहा आम सिपाही, मनमानी ढंग से आदेशों को लागू करते हैं अधिकारी, डिबाई से सिकंदराबाद और फिर सिकंदराबाद से डिबाई बार-बार ट्रांसफर से है परेशान।



3.📰✍️डीडीसी पर 50 करोड़ की ग्राम समाज भूमि विवाद में रिश्वत लेने का आरोप, दादा-पोता बैनर लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट; सिकंदराबाद क्षेत्र के निजामपुर ग्राम समाज भूमि मामले में पीड़ित जगत सिंह ने पोते संग कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन, वहीं डीडीसी ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा करीब 40 वर्ष पुराना है मामला, पूर्व में भी पारित हो चुके हैं आदेश, किसी अनियमितता से किया इंकार, रिश्वत के आरोपों को किया खारिज।

4.📰✍️अनूपशहर में बावरिया गैंग के सुनील को 7 साल की सजा, बुलंदशहर कस्टडी से फरार होकर हाईवे पर एक्सल फेंक करता था लूट; मध्य प्रदेश के निवासी 46 वर्षीय बदमाश सुनील उर्फ सांवल 15 जनवरी 2019 को बुलंदशहर में पेशी के दौरान पुलिस कस्टडी से हो गया था फरार, हरियाणा में भी काट चुका है सजा, डिबाई क्षेत्र में 2014 में जयप्रकाश के घर हुई डकैती में 4 लाख नकद, 400 ग्राम सोना, आधा किलो चांदी, तीन हथियार व दो मोबाइल लूटकर परिजनों पर किया था जानलेवा हमला, गवाहों व सबूतों के आधार पर कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए सुनाई सजा।

5.📰✍️ मणिकर्णिका घाट क्षतिग्रस्त व साधु-संतों की पिटाई के विरोध में बुलंदशहर में सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता; ‘हिंदू विरोधी- नरेंद्र मोदी’ के लगाए नारे, वाराणसी में माता अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति व मणिकर्णिका घाट को क्षतिग्रस्त किए जाने तथा प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के अपमान के विरोध में कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, पुलिस पर शंकराचार्य के अपमान का आरोप लगाते हुए की नारेबाजी, कांग्रेसियों ने सरकार से की घर-घर जाकर माफी मांगने की मांग।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर बुलंदशहर सहित यूपी के पांच जिले मिलकर बना रहे 150 फीट की कलाकृति; उत्तर प्रदेश के वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, आगरा और बुलंदशहर में 30-30 फीट की भारत माता सहित 35 महापुरुषों की बनाई गई हैं कलाकृति, आज बनकर पूरी हुई बुलंदशहर में 3 दिन से बन रही कलाकृति का डीएम ने किया समापन, 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन के अवसर पर लखनऊ में वंदे मातरम पर आधारित 150 फीट की कलाकृति का मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण।


📰✍️जमीन दान के विवाद में हत्या का आरोप, भतीजे ने चाचा की मौत पर एसएसपी व मुख्यमंत्री से की शिकायत; ककोड थाना क्षेत्र के गांव खडूपुरा निवासी देवकरण ने अपने चाचा नंदराम की हत्या का लगाया है आरोप, आरोप है कि अस्थमा पीड़ित नंदराम ने इलाज के बाद 17 जनवरी को खुर्जा में अपनी चार बीघा जमीन बहन के नाम दान करने का दानपत्र कराया था, इसी बात को लेकर पत्नी, भाई व अन्य लोगों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और शाम करीब 6:30 बजे उनका शव ककोड़ क्षेत्र की दस्तूरा चौकी के पास फेंक दिया गया, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज न होने से परिजनों में आक्रोश।


📰✍️ मंगलवार 20 जनवरी को शहर के कृष्ण नगर स्थित बालाजी दरबार में महंत स्वामी परमदेव जी महाराज के जन्मदिन पर सुंदरकांड पाठ व भंडारे का होगा आयोजन; राज्य मंत्री ठा. रघुराज सिंह रहेंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, दोपहर 12 बजे सुंदरकांड पाठ, 2 बजे प्रसादी व भंडारा तथा शाम 5 बजे होगी आरती।

📰✍️स्याना में पुलिस मुठभेड़, 10 मुकदमों में वांछित शातिर चोर टीटू उर्फ मोनू पैर में गोली लगने से घायल; अभियुक्त टीटू उर्फ मोनू निवासी हापुड़ के कब्जे से अवैध तमंचा, चोरी के उपकरण व बुलेट बाइक बरामद, स्याना सहित विभिन्न जनपदों में चोरी, लूट व आर्म्स एक्ट के करीब 10 मामलों में था वांछित।

📰✍️औरंगाबाद के अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में आशुलिपिक नियुक्ति को लेकर अनियमितता का आरोप, राज्यपाल से शिकायत; यमुनापुरम निवासी भवतोष चौधरी ने प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार पर 10 जनवरी के विज्ञापन में आवेदन प्रारूप, अंतिम तिथि व आरक्षण छूट जैसी जरूरी जानकारी छिपाने तथा अपने चहेते आकाश चौधरी निवासी हापुड़ को नियमों को दरकिनार कर स्थायी नियुक्ति दिलाने का आरोप लगाते हुए की निष्पक्ष जांच की मांग।

📰✍️जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु बैठक आयोजित, उद्यमियों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश; बैठक में सिकंदराबाद, खुर्जा सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के उद्यमियों की समस्याएं सुनी गईं, डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, बैठक में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ निशा ग्रेवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ एटा में दिनदहाड़े तिहरा हत्याकांड, ससुर-बहू-पोती की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी; थाना क्षेत्र नगला प्रेमी इलाके में दिनदहाड़े एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई, मृतकों में गंगा सिंह, उनकी बहू रत्ना देवी पत्नी कमल सिंह और पोती ज्योति शामिल हैं, जबकि पत्नी श्यामा देवी गंभीर हालत में मिलीं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
News Editor: Dharmendra Mittal


