15 जनवरी 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर में मिलावटखोरों पर एडीएम प्रशासन की कार्रवाई, 41 मामलों में 14 लाख से अधिक का लगाया जुर्माना; खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडे ने दिसंबर माह के 41 मामलों की सुनवाई के बाद मिठाई, दूध, मसाले, तेल व अन्य खाद्य पदार्थों के फेल नमूनों पर दोषी प्रतिष्ठानों से कुल 14 लाख 20 हजार रुपये का ठोका अर्थदंड, जनस्वास्थ्य से जुड़े मामलों में भविष्य में भी सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️स्याना क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित आनंदा मिल्क प्लांट पर इनकम टैक्स का छापा, कर्मचारियों के फोन व फाइलें जब्त; आज सुबह आनंदा (गोपालजी) मिल्क प्लांट पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी कर कर्मचारियों को रोका बाहर, प्लांट के अंदर कार्यरत स्टाफ के मोबाइल फोन और कई अहम फाइलें की जब्त, कई गाड़ियों से पहुंचे अफसर लेखा-जोखा खंगाला, सूत्रों के मुताबिक आईटी को टैक्स से जुड़े अहम साक्ष्य मिले, मीडिया व बाहरी लोगों की एंट्री पूरी तरह रही प्रतिबंधित।

3.📰✍️स्याना तहसील अंतर्गत औरंगाबाद के रतनपुर गांव में सरकारी रास्ते पर कब्जे की कोशिश, एसडीएम स्याना ने रुकवाया अवैध निर्माण; अवैध कब्जे की शिकायत पर ग्राम प्रधान मामचंद की सूचना के बाद एसडीएम स्याना के निर्देश पर लेखपाल को मौके पर भेजकर पूर्व प्रधान लेखराज सिंह उर्फ भूरा द्वारा कराया जा रहा निर्माण रुकवाया गया, नायब तहसीलदार व पुलिस के बावजूद दोबारा काम शुरू होने पर कार्रवाई की गई और पैमाइश पूरी होने तक निर्माण पर पूरी तरह रोक लगा दी गई।

4.📰✍️गुलावठी में सिंहल ज्वैलर्स पर दिनदहाड़े लूट की कोशिश, व्यापारी की बहादुरी से टली वारदात; कस्बे में सैदपुर रोड स्थित सिंहल ज्वैलर्स पर दोपहर करीब 12:30 बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा तानकर ज्वैलरी व्यापारी कुनाल सिंहल पुत्र अरविंद सिंहल से लूट का किया प्रयास, व्यापारी ने साहस दिखाते हुए तिजोरी बंद कर  मचाया शोर तो सड़क पर जुट गई भीड़, घबराए बदमाश तमंचा छोड़कर हो गए फरार, भागते समय व्यापारी का मोबाइल ले गए लूट, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी पुलिस।

5.📰गुलावठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 किलो अवैध गांजा बरामद, 2 महिलाओं समेत 5 तस्कर व ट्रक जब्त; पुलिस ने 50 किलो अवैध गांजा बरामद कर शाहिद, सुभाषचंद्र, पप्पू, फरजाना व निकिता को गिरफ्तार किया, आरोपियों के कब्जे से एक ट्रक भी जब्त हुआ, पूछताछ में सामने आया कि उड़ीसा से गांजा लाकर दिल्ली सप्लाई करता था गैंग।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️टेस्ट ड्राइव के बहाने कार पर हाथ साफ करने वाला वाहन चोर गिरफ्तार; खुर्जा नगर पुलिस ने कार के साथ मथुरा निवासी जगराम को किया गिरफ्तार,‌ OLX पर कार देखने बुलंदशहर आया था आरोपी, टेस्ट ड्राइव के बहाने कार लेकर फरार हुआ था वाहन चोर, कार लेकर फरार होते आरोपी का वायरल हुआ था CCTV फुटेज, गिरफ्तार वाहन चोर के कब्जे से दो कार भी बरामद।

📰✍️अनूपशहर क्षेत्र के गांव लक्षमपुर में कांग्रेस की मनरेगा चौपाल, जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने भाजपा पर लगाए मजदूर विरोधी आरोप; कांग्रेस ने देशव्यापी ‘मनरेगा बचाओ’ अभियान के तहत चौपाल आयोजित की, जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने ग्रामीणों व मजदूरों से संवाद कर मनरेगा को कमजोर करने, काम न मिलने, मजदूरी भुगतान में देरी और नए नियमों से बढ़ी परेशानियों पर भाजपा सरकार को घेरा तथा गांव-गांव आंदोलन तेज करने का संकल्प दोहराया।

📰✍️भाजपा की जिला कार्यशाला की तैयारी अंतिम चरण में, 21 जनवरी को होगा आयोजन; जिलाध्यक्ष विकास चौहान की अध्यक्षता में कार्यालय पर आयोजित योजना बैठक में ‘विकसित भारत राम जी योजना’ के तहत चल रहे जन-जागरण अभियान की समीक्षा की गई और 21 जनवरी को प्रस्तावित जिला स्तरीय कार्यशाला की रूपरेखा, दायित्व वितरण व प्रचार-प्रसार रणनीति को अंतिम रूप दिया गया, अभियान संयोजक संतोष बाल्मीकि ने बूथ स्तर तक योजनाएं पहुंचाने पर जोर दिया।

📰✍️शहर में मालवीय मार्ग स्थित माता मंदिर पर खिचड़ी सेवा, श्री राधा माधव सत्संग मंडल ने किया आयोजन; व्यवस्था में माधव विनोद गुप्ता, माधव मुकेश, माधव अनिल गर्ग, माधव विनीश अग्रवाल, माधव ऋषि अग्रवाल व माधव नीतीश अग्रवाल का रहा विशेष सहयोग।

📰✍️औरंगाबाद में मकर संक्रांति पर वृद्धजनों की सेवा, मां चामुण्डा देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन; इस दौरान कोषाध्यक्ष जवाहरलाल सैनी, कर्मवीर भड़ाना, विवेक सैनी, अरुण कुमार, सुरेश सिंह बैनामा लेखक, डॉ. विपिन सिंह, पवन थॉर सहित ट्रस्ट व वृद्धाश्रम के सेवादार मौजूद रहे।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी का स्नेहिल अंदाज, बच्चे की चिप्स की इच्छा की पूरी; मकर संक्रांति पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्म मुहूर्त में गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, पूजन के दौरान एक बच्चे की मासूम फरमाइश पर सीएम योगी मुस्कुराए और तुरंत चिप्स मंगवाकर उसे दे दिए, जिससे मंदिर परिसर में भावुक दृश्य देखने को मिला।

📰✍️बांदा में सिपाही का खूनी तांडव, पत्नी-बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला, तीन साल की बच्ची की मौत; मकर संक्रांति की रात घरेलू विवाद के चलते मरका कोतवाली में तैनात सिपाही गौरव कुमार यादव ने पत्नी और तीन साल की बेटी पर कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ हमला, बच्ची की मौके पर मौत जबकि पत्नी गंभीर रूप से है घायल, वारदात के बाद आरोपी फरार, नदी किनारे मिला उसका मोबाइल, तलाश में जुटी पुलिस।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: