14 जनवरी 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर में तैनात आईपीएस ASP ऋजुल का ट्रांसफर; भेजे गए प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ, हाल ही में उनका हुआ है प्रमोशन।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️वेटरन्स डे पर बुलंदशहर में वीरों का सम्मान, 35 पूर्व सैनिक व 10 वीर नारियां सम्मानित; डीएम आवास में आयोजित समारोह में 1971 युद्ध के प्रतिभागी, वीरता पुरस्कार विजेता पूर्व सैनिकों व 10 वीर नारियों को डीएम श्रुति ने माला, शॉल, स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र देकर किया‌ सम्मानित, इस दौरान एडीएम प्रमोद कुमार पांडेय व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अनिल कुमार शर्मा रहे मौजूद।

3.📰✍️मकर संक्रांति पर शहर के कृष्णा नगर स्थित बालाजी दरबार में भव्य सत्संग, कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम रहे मुख्य अतिथि; स्वामी परमदेव महाराज ने कार्यक्रम का किया आयोजन, इस दौरान मकर संक्रांति व संघ शताब्दी वर्ष पर सत्संग, दीप यज्ञ व भंडारे का हुआ आयोजन, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सनातन धर्म के प्रति एकजुटता का किया आह्वान, कार्यक्रम में भारी संख्या में गणमान्य व सनातन प्रेमी रहे उपस्थित।

4.📰✍️पहासू के पठान टोला में वोटर लिस्ट गड़बड़ी, अल्पसंख्यक मोहल्ले में जोड़े गए 56 बहुसंख्यक मतदाता; SIR के तहत जारी मतदाता सूची ड्राफ्ट में सामने आई गड़बड़ी, चांदनी व सगीर के पते पर संजय‌ व सागर के नाम दर्ज होने और आधा दर्जन से अधिक अल्पसंख्यक पतों पर बहुसंख्यक मतदाता जोड़ने का आरोप, शिकायत पर डीएम ने संज्ञान लेकर अफसरों को मौके पर भेजा, एसडीएम ने कहा सभी नाम करा दिए गए हैं सही।

5.📰✍️बुलंदशहर को मिला अभ्युदय स्कूल का तोहफा, 25 करोड़ की लागत से डिबाई क्षेत्र के गांव अहमदगढ़ में बनेगा मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट स्कूल; बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने दी जानकारी, स्कूल निर्माण के लिए चिन्हित की गई है भूमि, स्कूल में कक्षा 1 से 12 तक शिक्षा, स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, साइंस- रोबोटिक्स मॉड्यूलर लैब, दिव्यांग शौचालय सहित होंगी अनेक हाइटेक सुविधाएं।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️बुलंदशहर में मनरेगा को लेकर कांग्रेस का हमला; कांग्रेस के ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने पहासू व शिकारपुर में चौपाल लगाकर मजदूरों से किया संवाद, कहा मनरेगा मजदूरों के अधिकारों पर हमला, भाजपा सरकार जिम्मेदार। बढ़ती महंगाई के बावजूद मजदूरी न बढ़ने का उठाया मुद्दा, कहा मनरेगा ग्रामीण गरीबों की है लाइफ लाइन, इसे कमजोर करने की हो रही है साजिश।

📰✍️मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 15 जनवरी 2026 को दोपहर 1:30 बजे शहर के मालवीय मार्ग स्थित माता मंदिर में होगा खिचड़ी वितरण; जय श्री राधा माधव सत्संग मंडल द्वारा आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम, आयोजकों की‌ श्रद्धालुओं से‌ समय से पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील।

📰✍️फर्जी फर्म बनाकर 4 करोड़ की GST चोरी, दिल्ली से अंकित उर्फ गुलशन गिरफ्तार; बुलंदशहर पुलिस व साइबर सेल ने फर्जी फर्म रजिस्टर कर करीब 4 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में दिल्ली के दक्षिणपुरी निवासी अंकित उर्फ गुलशन को किया है गिरफ्तार, आरोपी नौकरी का झांसा देकर आधार-पैन से बनवाता था फर्जी फर्म, कब्जे से दो मोबाइल, लैपटॉप, राउटर व आठ फर्जी रेंट एग्रीमेंट बरामद।

📰✍️गंगा स्नान के दौरान पैर फिसलने से डूबे युवक की‌ मौत; नरसेना क्षेत्र के गांव घुंघरावली निवासी जय भगवान शर्मा गांव फरीदा में अंतिम संस्कार के बाद गंगा स्नान करते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए, डूबने से मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव हुआ बरामद।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️इलाहाबाद में तालाब बना मौत का कुआं, तालाब में डूबे दो सगे भाइयों समेत चार मासूम; कुसुआ गांव में तालाब में डूबने से करन, प्रियांशु और सगे भाई प्रिंस व प्रतीक की हो गई दर्दनाक मौत, चारों शाम को खेलने निकले थे, रातभर तलाश के बाद सुबह तालाब में कपड़े-चप्पल मिलने पर बरामद हुए शव।

📰✍️मथुरा के गोवर्धन चौराहे पर चाय की दुकान में हार्ट अटैक से मौके पर मौत, CCTV में कैद घटना; चाय की दुकान पर खड़े कृष्णानगर राधा नगर पुलिया निवासी देवकीनंदन की अचानक हार्ट अटैक से हो गई मौत, स्टूल उठाते समय गिर पड़े, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत  किया घोषित, पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: