12 जनवरी 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️मकर संक्रांति अवकाश में बदलाव, अब 15 जनवरी 2026 को रहेगा पूरे यूपी में सार्वजनिक अवकाश; योगी सरकार ने मकर संक्रांति पर पहले घोषित 14 जनवरी के अवकाश को बदलते हुए 15 जनवरी गुरुवार को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश किया घोषित, सभी सरकारी कार्यालय व संस्थान रहेंगे बंद।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️सुफियान हत्याकांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार; 4 जनवरी को डॉ. मुमताज के बाग के पास जमीन नाप-तोल के दौरान हुए विवाद में सुफियान की हत्या के मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने मामन तिराहे के पास से गांव नीमखेड़ा निवासी छोटे उर्फ प्रिन्स, गुल्ला उर्फ प्रवीण व समीर को किया गिरफ्तार, मामले में तीन मुख्य आरोपी पहले ही भेजे जा चुके हैं‌ जेल, जबकि तेजपाल, आशू शर्मा व बोबी अभी भी हैं फरार।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️ पुरानी कार्यकारिणी को एक बार फिर मिली हैंडपंप व्यापार मंडल की कमान; स्याना रोड स्थित श्री अंबे हैंडपंप कंपाउंड पर हुई बैठक में 2025-26 सत्र सफल रहने पर सर्वसम्मति से पूर्व कार्यकारिणी को दोबारा सौंपी गई जिम्मेदारी, जिसमें राजीव सिंघल अध्यक्ष, हरीश अग्रवाल महामंत्री, शेखर गुप्ता कोषाध्यक्ष व मनीष कपासिया बनाए गए मंत्री, बैठक में उमेश बंसल, अंबरीश जिंदल, रोशन लाल मित्तल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

4.📰✍️“विकसित भारत जी रामजी” जन जागरण अभियान पर सांसद ने दी जानकारी, 185 दिन रोजगार की गारंटी; भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा अधिनियम 2025 के तहत हर ग्रामीण परिवार को 125 दिन रोजगार, फसल सीजन में अतिरिक्त 60 दिन मजदूरी सुरक्षा, एआई निगरानी, जीपीएस ट्रैकिंग व 15 दिन में बेरोजगारी भत्ता होगा अनिवार्य। जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने की बैठक की अध्यक्षता, इस दौरान जिला प्रभारी बसंत त्यागी एवं विधायक संजय शर्मा सहित अजय त्यागी, संतोष वाल्मीकि, गौरव मित्तल, कुलदीप चौधरी, बिल्लू पंडित और अभिनव वर्मा रहे मौजूद।

5.📰✍️बुलंदशहर में कांग्रेसियों ने बैंड-बाजे संग मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन, काला आम चौराहे पर जुटे कार्यकर्ता; नगर के काला आम चौराहे व मलका पार्क में जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में केक काटकर धूमधाम से मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन, बैंड-बाजे पर हुआ नृत्य, कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी को महिलाओं, किसानों व युवाओं की सशक्त आवाज बताते हुए की उनकी दीर्घायु की कामना।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️बिजली कार्यों में धीमी रफ्तार पर सांसद नाराज, लगाई फटकार; बुलंदशहर कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद डॉ. भोला सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में आरडीएसएस व बिजनेस प्लान कार्यों में देरी पर कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार, समय पर बैठक न होने व पूर्व कार्यवृत्त प्रस्तुत न करने पर भी जताया असंतोष।

📰✍️ककोड़ क्षेत्र में अवैध ओयो होटलों को बंद कराने की मांग, किसान एकता ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन; भारतीय किसान एकता (फौजी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सज्जन सिंह फौजी ने बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे ओयो होटलों के खिलाफ अपर उप जिलाधिकारी अंगद यादव को सौंपा ज्ञापन, एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी।

📰✍️वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई से मिले राज्य मंत्री, गौशालाओं की स्थिति व महिला सशक्तिकरण पर हुई चर्चा; राज्य मंत्री दीपक गोयल और प्रदेश अध्यक्ष (युवा) अमित वाष्र्णेय ने गौशालाओं की वर्तमान परिस्थितियों पर प्रेस को किया संबोधित, वहीं संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे कार्यों को लेकर बहनों संग किया सार्थक संवाद, कार्यक्रम में महामंत्री रेखा बंसल, मीडिया प्रभारी सपना गोयल, मनीषा, नीति जैन, मेघा गर्ग, अंशु गर्ग सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।

📰✍️बुलंदशहर में विशेष पुनरीक्षण अभियान में 3031 बूथों पर मतदाता सूची का सार्वजनिक पठन, नए वोटरों से लिए गए आवेदन; रविवार को सातों विधानसभा क्षेत्रों के 3031 मतदेय स्थलों पर चला विशेष अभियान, बीएलओ ने सूची का सार्वजनिक पठन कर फार्म-6 से जोड़े नए मतदाता, फार्म-8 से त्रुटि सुधार व फार्म-7 से मृतक, स्थानांतरित व डुप्लीकेट नाम हटाने की कार्रवाई की, डीएम व चुनाव अधिकारियों ने बूथों का किया निरीक्षण।

📰✍️आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का अधिकार सम्मेलन, न्यूनतम वेतन व सामाजिक सुरक्षा की मांग बुलंद; जिलाध्यक्ष अंजू शर्मा के नेतृत्व में आंगनवाड़ी व सहायिका संगठन ने धरना-प्रदर्शन कर उठाईं लंबित मांगें, प्रदेश अध्यक्ष सावित्री चौधरी ने शोषण न सहने की कही‌ बात, नीलकमल ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता , भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान भी रहे मौजूद।

📰✍️छतारी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर घायल; क्षेत्र में अलीगढ़- अनूपशहर नेशनल हाईवे पर नारायणपुर कोल्ड स्टोरेज के पास देर रात हुए हादसे में गंगावास निवासी सोमवीर पुत्र बालकिशन की हो गई मौत, जबकि वीरेंद्र पुत्र महिपाल व दानपुर निवासी अंकित पुत्र रमेश गंभीर रूप से हुए घायल पुलिस जांच में जुटी है।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️हरदोई थाने में पति ने पत्नी को मारी गोली, प्रेमी संग फरार महिला की थाने परिसर में हत्या; थाना परिसर के भीतर सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब पांच दिन पहले प्रेमी के साथ भागी महिला को पुलिस द्वारा पकड़कर लाने के बाद मेस से खाना खाकर बाहर निकलते समय पति ने तमंचे से मार दी गोली, मौके पर ही महिला की हो गई मौत, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, लापरवाही पर एक इंस्पेक्टर व एक महिला सिपाही निलंबित, एएसपी को सौंपी गई जांच।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: