11 जनवरी 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर में अवैध खनन बना जानलेवा, गुलावठी हादसे ने खोली प्रशासनिक दावों की पोल; अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश न लग पाने से तेज रफ्तार में सड़कों पर दौड़ रहे हैं ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली व डंपर, हाल ही में गुलावठी में अवैध खनन से जुड़े ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की हो चुकी है मौत, शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद धड़ल्ले से जारी है अवैध खनन।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️खुर्जा पहुंचे राकेश टिकैत का सरकार पर हमला, एमएसपी न मिलने का लगाया आरोप; भीमराव अंबेडकर एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा किसानों को नहीं मिल पा रहा उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य, बिचौलिये कमा रहे हैं मुनाफा, जमीन नहीं बल्कि किसानों के खिलाफ बनी नीतियां हैं समस्या।

Ad- Book your Resume today

3.📰✍️जमीन विवाद में ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला, सात नामजद; चोला क्षेत्र स्थित ग्राम जाहिदपुर में जमीन विवाद व पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान बलराम प्रेमी पर रात करीब 8:30 बजे घर लौटते समय हमला कर घायल कर दिया गया, पीड़ित की तहरीर पर प्रमोद, आदित्य, अमित, कुनाल, अनिकेत, रोबिन व आदर्श के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

4.📰✍️शहर में नया बाईपास स्थित आनंद फार्म हाउस में राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य की प्रदेश स्तरीय बैठक, प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर पृथ्वीराज सिंह ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का किया आह्वान; राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह सिसोदिया ने पंचायत चुनाव लड़ने और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी की घोषणा की। बैठक में कई जिलों के पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौतमबुद्ध नगर से लक्ष्मण सिंह, बस्ती से राजेश सिंह को जिलाध्यक्ष तथा बुलन्दशहर से ओमवीर शर्मा को जिला उपाध्यक्ष और राकेश सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी किया गया नियुक्त।

5.📰✍️अगौता में हुए विकास कार्यों पर ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया से मिलकर जताया आभार; ग्राम अगौता के हरेंद्र सिंह, विकास कुमार, उपेंद्र सिंह सहित ग्रामीणों ने भाजपा नेता सचिन चौहान के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया से मुलाकात कर नाला निर्माण समेत हुए विकास कार्यों के लिए जताया आभार, साथ ही शिक्षा सुधार, खेल मैदान व पेयजल व्यवस्था जैसे प्रस्तावित कार्यों पर‌ की चर्चा, डॉ. तेवतिया ने ग्रामवासियों के सहयोग से सभी कार्य पूर्ण कराने का दिया आश्वासन।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर में मनरेगा के समर्थन में कांग्रेस का उपवास, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप;“मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में गांधी मूर्ति मलका पार्क पर एक दिवसीय उपवास, जहां भाजपा सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए मजदूरी 400 रुपये, नाम न बदलने, पंचायत अधिकार बहाली व काम की गारंटी की मांग की गई।

📰✍️खुर्जा में मेढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज की नई कार्यकारिणी गठित, रवि वर्मा अध्यक्ष चुने गए; सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुए, जिसमें रवि वर्मा (हैप्पी) अध्यक्ष, शैलेन्द्र वर्मा (बंटी) सचिव और राकेश वर्मा (सोनू) कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए, चुनाव अधिकारी अजय कौशल, मुकेश वर्मा व ताराचंद वर्मा ने प्रक्रिया संपन्न कराई।

📰✍️राधा माधव सत्संग मण्डल द्वारा नहर‌ पर की गई मछली सेवा, सदस्यों के सहयोग से संपन्न हुआ आयोजन; विनीश अग्रवाल रहे संयोजक, व्यवस्थाओं में विनोद गुप्ता, मुकेश,  पीयूष गोयल, विनीश अग्रवाल व ऋषि अग्रवाल का रहा विशेष सहयोग।

➡️खुरजा में संघ शताब्दी वर्ष पर खुर्जा में भव्य हिन्दू सम्मेलन 13 जनवरी को, 4000 से अधिक लोगों की उपस्थिति का अनुमान; राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विश्वव्यापी हिन्दू सम्मेलन श्रृंखला के तहत पहला भव्य हिन्दू सम्मेलन सरस्वती विद्या मंदिर, जंक्शन रोड पर होगा, जिसमें स्वामी दीपांकर जी का वैचारिक मार्गदर्शन व आरएसएस अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य गुणवंत कोठारी जी का प्रेरणादायी संबोधन प्रमुख आकर्षण रहेगा, आयोजन को लेकर स्वयंसेवकों द्वारा घर-घर जनसंपर्क किया जा रहा है।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️वृंदावन स्थित श्रीकृष्ण शरणम् सोसाइटी में संत प्रेमानंद महाराज के फ्लैट में देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग; रात करीब 11 बजे धुआं उठता देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग से फ्लैट में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय प्रेमानंद महाराज केलिकुंज आश्रम में थे।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: