दिनदहाड़े पूर्व प्रधान का मर्डर, बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस आते समय अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

बुलंदशहर: बुलंदशहर में बदमाशों और अपराधियों के दिन पे दिन हो रहे हौसले बुलंद, एक के बाद एक हो रही वारदातें, आज सवेरे दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने पूर्व प्रधान पर गोलियां बरसाकर की हत्या, पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका, मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी, हमलावरों को तलाशने में जुटी पुलिस की 6 टीम।

बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहा था पूर्व प्रधान, रास्ते में हुआ मर्डर

आज सुबह 8:00 बजे बुलंदशहर जिले की शिकारपुर तहसील स्थित अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डोमला हसनगढ़ में पूर्व प्रधान रामवीर कश्यप की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी, दिनदहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पूर्व प्रधान रामवीर कश्यप सुबह बच्चों को स्कूल छोड़कर घर वापस आ रहे थे, रास्ते में बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने पूर्व प्रधान की हत्या कर दी।

पूर्व प्रधान की हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल लेकर पहुंचे।

हमलावरों की तलाश में पुलिस की 6 टीम डाल रही हैं दबिश

घटना की जानकारी देते एसएसपी श्लोक कुमार

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया की आसपास के सीसीटीवी कैमरे और गांव के लोगों से पूछताछ करने के बाद मिली जानकारी के अनुसार रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस की 6 टीम में बनाई गई हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई पूर्व प्रधान की हत्या से सनसनी फैली हुई है।


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg
शेयर करें: