8 फरवरी 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️12 फरवरी को कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण करने बुलंदशहर आएंगे मेरठ मंडल आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी; उनके आने की सूचना मिलते ही अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन, निरीक्षण से पहले रविवार को भी खुले दफ्तर, साफ-सफाई व रिकॉर्ड दुरुस्त करने में लगे हुए हैं अफसर।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ गौकशी कांड पर SSP का सख्त एक्शन, छतारी थाना प्रभारी व पंड्रावल चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर; शनिवार को अलीगढ़–अनूपशहर NH-504 पर नारायणपुर नहर के पास गौकशी की घटना सामने आने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया था प्रदर्शन, सीओ मधुप कुमार ने जल्द खुलासे के आश्वासन पर कराया था शांत। SSP दिनेश कुमार सिंह ने देर रात छतारी थाना प्रभारी कवीश कुमार व पंड्रावल चौकी इंचार्ज अमृत लाल को किया लाइन हाजिर, खुर्जा के सुदेश कुमार बने थाना छतारी के नए प्रभारी।

3.📰✍️बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 45 लाख के 164 गुम मोबाइल बरामद; SSP दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस व CEIR पोर्टल से देशभर से 164 गुम मोबाइल ट्रेस कर किए बरामद, जिनमें बेंगलुरु से ट्रेस आईफोन 17 प्रो मैक्स भी है शामिल, सिटी कोतवाली पुलिस ने सर्वाधिक 26 मोबाइल किए बरामद, पुलिस ने सभी मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे।

4.📰✍️‘घूसखोर पंडित’ वेब सीरीज के खिलाफ खुर्जा में सड़क पर उतरा ब्राह्मण समाज; जाति अपमान बताते हुए अभिनेता मनोज वाजपेयी व टीम के खिलाफ नारेबाजी कर फूंका पुतला, महर्षि परशुराम भृगु सदन से जेवर अड्डे तक निकाला रोड शो। युवा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष संजीव शर्मा ने लगाए आरोप, भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा ने समर्थन करते हुए सख्त कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी।

📰✍️खुर्जा के नेहरुपुर में ई-रिक्शा में बैटरी ब्लास्ट, हादसे में एक परिवार के 6 लोग घायल; चार्जिंग पर लगी हुई थी ई-रिक्शा की बैटरी, भयंकर विस्फोट से रोशन लाल, हिमांशु, मीनाक्षी, अंजली, रोहित व एक नवजात हुए घायल, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल, तीन की हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर किया गया रेफर।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड अफसर लापता; शहर की आवास विकास कॉलोनी से सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड प्रशासनिक अफसर प्रह्लाद सिंह नहीं लौटे घर, खोजबीन के बावजूद नहीं मिला कोई सुराग, तलाश जारी।

📰✍️ढोल-नगाड़ों के साथ पहासू पुलिस ने दो कुख्यातों को 6 माह के लिए किया जिला बदर; क्षेत्र के गांव फतेहाबाद निवासी असामाजिक तत्व बिजेंद्र व ओमप्रकाश को गुंडा एक्ट के तहत पुलिस ने ढोल-नगाड़े बजवाकर छोड़ा जिले की सीमा से बाहर, दोनों लंबे समय से क्षेत्र में दहशत का बने थे पर्याय।

📰✍️गुलावठी में ₹2500 के लेनदेन पर बैंड मास्टर की पिटाई, CCTV में कैद घटना; पैसे के लेनदेन को लेकर एक बैंड मास्टर को दुकान से खींचकर दूसरे बैंड मास्टर ने डंडों से पीटा, जिता अस्पताल में चल रहा है इलाज, घटना CCTV में कैद, पुलिस ने दर्ज की FIR।

📰✍️दानपुर में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक; क्षेत्र के हुसैनपुरा गांव के पास अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराने से हुसैनपुरा निवासी संजय उर्फ संजू (पुत्र खूब सिंह) की मौके पर मौत, अल्लीपुरा निवासी महेश घायल, अलीगढ़ रेफर।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️लखीमपुर खीरी में कोहरे में पलटा टेंपो, तीन मासूम समेत चार की मौत; धौरहरा थाना क्षेत्र के बसंतापुर पुलिया पर देर रात कोहरे में अनियंत्रित टेंपो पलटने से खुशबू, अबू तालिब, अजरा की मौके पर मौत हुई, चालक इसराइल उर्फ जीशान निवासी रसूलपुर ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, पांच घायल।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: