6 फरवरी 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

टॉप हैडलाइन: यूपी में एक बार फिर बढ़ी एसआईआर की समय-सीमा; अब 6 मार्च तक दावा–आपत्ति का मौका, 10 अप्रैल को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ बुलंदशहर में वर्दी पर दाग, न्याय की गुहार लेकर कोतवाली पहुंची युवती से मदद के नाम पर हेड कांस्टेबल कुलदीप राठी ने की अवैध संबंध की डिमांड, सस्पेंड; एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवती ने सिपाही कुलदीप राठी पर मदद के नाम पर गलत नीयत रखने, निजी तौर पर मिलने और गलत संबंध बनाने का दबाव देने का लगाया है आरोप, परेशान कर रहे मनचले युवक फैज की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी युवती, मानसिक तनाव में होने के बावजूद न्याय के बजाय झेलना पड़ा पुलिस सिपाही का टॉर्चर, मामले से आहत होकर युवती ने सीधे एसएसपी से मुलाकात कर की शिकायत, एसएसपी के आदेश पर मनचले युवक फैज अंसारी और हेड कांस्टेबल कुलदीप राठी पर एफआईआर दर्ज।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️ शहर के पंचशील कॉलोनी स्थित खाटू श्याम मंदिर में कल शनिवार को 19वां वार्षिक महोत्सव; सुबह 8 बजे हवन के बाद गर्भगृह से बाबा श्री श्याम के होंगे दर्शन,  भव्य रूप से सजाया जा रहा है मंदिर, बाबा का कलकत्ता के फूलों से विशेष श्रृंगार रहेगा आकर्षण का केंद्र, भजनों से बाबा को रिझाएंगी आगरा से आमंत्रित भजन गायिका ममता भारती। आयोजन में सुनील अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अतुल खेतान, विनय अग्रवाल व आकाश अग्रवाल का रहेगा सहयोग।

3.📰✍️सगाई से पहले टूटा परिवार का सपना, स्याना के रानापुर में युवक की हार्ट अटैक से मौत; 10 फरवरी को जहांगीराबाद जानी थी बारात, सगाई की तैयारियों के बीच प्रशांत कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ने से हो गई मौत, परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने कर दिया मृत घोषित, परिवार के अनुसार प्रशांत को नहीं थी कोई बीमारी, मातम में बदली खुशियां।

4.📰✍️छतारी में पूर्व प्रधान की मौत पर बवाल, हत्या का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने अलीगढ़–डिबाई हाईवे किया जाम; क्षेत्र के बूढ़ासी गांव निवासी पूर्व प्रधान की सड़क हादसे में मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने हत्या कर हादसे का रूप देने का आरोप लगाते हुए अलीगढ़–डिबाई मार्ग जाम कर दिया जाम, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान, सूचना पर कई थानों की फोर्स व सीओ खुर्जा मौके पर पहुंचे, लोगों को समझाने का किया प्रयास।

5.📰✍️कोतवाली देहात क्षेत्र की नई मंडी चौकी अंतर्गत छोटी सराय मोहल्ले में बोर्ड को लेकर विवाद; जाटव–गुर्जर समाज आमने-सामने, सम्राट मिहिर भोज के नाम के बोर्ड को लेकर जाटव व गुर्जर समाज में हो गया तनाव, बताया गया कि पहले गुर्जर समाज की ओर से सम्राट मिहिर भोज के नाम का बोर्ड लगाया गया था, इसके बाद जाटव समाज द्वारा भी बोर्ड लगाए जाने से तनाव बढ़ गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बोर्ड हटवाकर स्थिति को किया नियंत्रित।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️गंग नहर स्थित गुरु कार्शनीय आश्रम में काशी के विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजन‌ कर कराई गई मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा; सद्गुरु शरणआनंद महाराज ने रुद्राभिषेक करते हुए भक्ति का महत्व बताया, पूजन उपरांत भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान रामकिशोर शर्मा, बलदेव बाधवा, गोपाल गौतम, महेश शर्मा, उमेश शर्मा, कीमती लाल, रवि बाबू, अतुल मित्तल, बंटी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित।

📰✍️थाना पहासू से 200 मीटर दूर एंजेल पब्लिक स्कूल में दबंगों का तांडव; स्कूल में दबंग युवकों ने घुसकर शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ की मारपीट, दिनदहाड़े ऐसी घटना के बाद स्कूल की सुरक्षा व बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हो गए हैं गंभीर सवाल, पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

📰✍️जहांगीराबाद में अवैध शराब की लत से युवक की आत्महत्या पर भड़का आक्रोश, शराब तस्कर पर गंभीर आरोप; क्षेत्र की अंबेडकर बस्ती में युवक की आत्महत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने नई बस्ती के बाहर सड़क जाम कर दिया, प्रदर्शनकारियों ने दामोदर पर अवैध शराब बेचकर युवाओं को नशे का आदी बनाने व शराब के बदले घर का सामान लेने के आरोप लगाए, सीओ अनूपशहर प्रताप सिंह चौहान के आश्वासन पर जाम खुला।

📰✍️विद्युत तार चोर गिरोह का पर्दाफाश; नरौरा पुलिस ने 5 फरवरी को राजघाट नर्सरी के पास चेकिंग के दौरान विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार कर 2 कुंतल तार, चोरी के उपकरण, टाटा पिकअप, तमंचे व चाकू किए बरामद, सभी को भेजा गया जेल।

📰✍️डिबाई में पशु चोर गिरोह पर शिकंजा; 5 गिरफ्तार, 2 चोरी की भैंस बरामद; डिबाई पुलिस व स्वाट टीम देहात ने ग्राम दौलपतपुर खुर्द से 5 शातिर पशु चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 2 भैंस, तमंचा, पिकअप व मोटरसाइकिल की बरामद, अभियुक्तों ने रात में पशु चोरी कर बेचने की बात स्वीकारी।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️जालंधर में आप नेता लक्की ओबरॉय की गोली मारकर हत्या; गुरुद्वारे से लौटते समय थार सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय पर बदमाशों ने 8–10 राउंड कर दी ‌फायरिंग, गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय हो गई मौत।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: