28 फरवरी 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

📰✍️जरूरी सूचना: बुलंदशहर में होली पर 1 से 4 मार्च तक चार दिन बंद रहेंगे बैंक; 1 मार्च को रविवार व शासन द्वारा 2 से 4 मार्च तक अवकाश घोषित होने से जिले के सभी बैंक लगातार चार दिन रहेंगे बंद, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ने एटीएम में पर्याप्त नकदी रखने के दिए‌ निर्देश।

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर में होली से पहले मिलावटी मिठाइयों की शिकायतें तेज; स्थानीय लोगों का आरोप सीमित दुकानदारों पर ही हो रही है कार्रवाई, नामचीन फर्मों पर नहीं पड़ते छापे, फूड सेफ्टी विभाग से वर्षभर सख्त व निष्पक्ष अभियान चलाने‌ की मांग।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️1500 करोड़ से यूपी के 1.86 करोड़ परिवारों को सब्सिडी वितरण का शुभारंभ, बुलंदशहर में 3.85 लाख उज्ज्वला उपभोक्ताओं को होली पर मुफ्त एलपीजी रिफिल; लखनऊ में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम का नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हाल में हुआ सीधा प्रसारण,‌ डीएम श्रीमती श्रुति सहित विधायक  देवेन्द्र सिंह लोधी व लक्ष्मी राज सिंह ने लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक व किट किए वितरित, कार्यक्रम में जिला पूर्ति अधिकारी व जनपद के सभी गैस वितरक रहे उपस्थित।

3.📰✍️नुमाइश ग्राउंड स्थित निकुंज हॉल में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व ‘हमारा आंगन हमारे बच्चे’ उत्सव; बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का डीएम श्रुति ने किया शुभारंभ, इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत कर दिखाई प्रतिभा, क्विज प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन, कार्यक्रम में बीएसए लक्ष्मी कांत पांडेय सहित शिक्षक रहे मौजूद।

4.📰✍️हर्ष फायरिंग में फरार आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने आरोपी पिता रोबिन वर्मा व उनके नाबालिग पुत्र को 9 दिन बाद किया गिरफ्तार, शहर की सुनारों वाली गली में 19 फरवरी को बहन की शादी के भात समारोह में नाबालिक ने पिता रोबिन वर्मा की लाइसेंसी पिस्टल से की थी फायरिंग, छत पर खड़े 8 वर्षीय रेयांश के जबड़े में लगी थी गोली, घायल का नोएडा के निजी अस्पताल में इलाज जारी।

5.📰✍️जल अर्पण दिवस पर सिकंदराबाद में पानी टंकी का शुभारंभ; क्षेत्र के बिरोदी फौलादपुर में विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने 1 करोड़ 46 लाख लागत से निर्मित पानी की टंकी का फीता काटकर हुआ शुभारंभ, कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, गाजे सिंह, मनोज सिंह, मनीराम गुप्ता, गिरीश गुप्ता सहित जल जीवन विभाग के अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ शहर के मोतीबाग स्थित जिला महिला समिति में धूमधाम से मना होली मिलन समारोह; समिति की महिलाओं ने कर्मचारियों संग होली खेलकर मिष्ठान व नकद इनाम किए वितरित। समारोह में ममता गुप्ता, कल्पना गुप्ता, अरुणा गोयल, सुधा गोयल, बीना एलांस, निशा खेतान, हेमलता व आराधना शर्मा रहीं उपस्थित।

📰✍️शहर के मालवीय मार्ग स्थित श्री श्याम दरबार में रंगभरी एकादशी पर धूमधाम से मना होली महोत्सव; श्री श्याम दरबार में अलौकिक श्रृंगार, आरती, भजन संध्या के बाद फूलों व खेली गई रंगों की होली, प्रसाद वितरण हुआ, सूर्य पाठक पंडित जी सहित श्रद्धालु रहे उपस्थित।

📰✍️खुर्जा के श्री लाडली दास मंदिर में रंगभरी एकादशी पर भव्य श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव, छप्पन भोग व भजन संध्या से गुंजा परिसर; श्री लाडली दास मंदिर ट्रस्ट व श्री श्याम परिवार के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन, गाजियाबाद के भजन गायक प्रशांत सूर्यवंशी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देर रात तक आरती व प्रसाद वितरण, बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे शामिल।

📰✍️बुलंदशहर पुलिस लाइन में उप निरीक्षक उदयवीर सिंह तोमर व मुख्य आरक्षी राजकुमार सेवानिवृत्त; एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने घड़ी, शॉल, प्रशस्ति-पत्र व उपहार भेंट कर दोनों कर्मियों को किया सम्मानित।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️आगरा में 50 हजार का इनामी शूटर पवन उर्फ कल्लू मुठभेड़ में ढेर; एकता चौकी क्षेत्र में रात एसटीएफ व पुलिस मुठभेड़ में गाजियाबाद के थाना लोनी के सिरौली निवासी पवन उर्फ कल्लू घायल होकर अस्पताल में मृत घोषित, ताजगंज थाने के रंगदारी केस में 50 हजार का इनामी, हत्या व रंगदारी सहित 18 से अधिक मुकदमे दर्ज, 2021 में 1 लाख का इनाम घोषित होने पर दिल्ली पुलिस ने किया था गिरफ्तार।

📰✍️कानपुर के किदवई नगर में भतीजे की शादी में डांस करते समय युवक की मौत; जूही डिपो स्थित गेस्ट हाउस में बारात से पहले डांस करते समय जाजमऊ छबीलेपुरवा निवासी राजेश कुमार अचानक सिर के बल गिरे, परिजन अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: