चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
📰✍️टॉप हैडलाइन: यूपी में योगी सरकार का होली पर 3 दिन की छुट्टी का ऐलान; 2, 3 और 4 मार्च को सरकारी कर्मचारियों का रहेगा अवकाश, रविवार भी जोड़ लिया जाए तो लगातार चार दिन की छुट्टी, साथ ही सभी कर्मचारियों का होली से पहले वेतन देने के भी दिए आदेश।
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ आज दोपहर बुलंदशहर पहुंचे मेरठ आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी; कलेक्ट्रेट वार्षिक निरीक्षण के दौरान लंबित मामलों पर जताई नाराजगी, कहा सभी की तय को जिम्मेदारी, सभी अधिकारियों को अपने पटलों के नियमित निरीक्षण के भी दिए निर्देश। कमिश्नर ने विकास प्राधिकरण की 85वीं बोर्ड बैठक में भी लिया हिस्सा, बंद कमरे में हुई बैठक में कई अधिकारियों को नहीं मिली एंट्री, इस दौरान दादरी क्षेत्र की 4750 करोड़ की हाईटेक टाउनशिप को रद्द करने का लिया गया निर्णय।




2.📰✍️बुलंदशहर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत; विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने किया कार्यक्रम का नेतृत्व, पार्टी प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने बुलंदशहर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश यादव के 100 विधायक लाकर मुख्यमंत्री बनने वाले बयान को बताया हताशा, कहा 2017 के बाद जातिगत राजनीति करने वालों की बंद हो गई है दुकान। अरविंद केजरीवाल को बरी किए जाने के सवाल पर कहा अदालत अपना काम करती है, इसे भाजपा से जोड़ना गलत। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद।


3.📰✍️ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में जेबकतरों का धावा, सभासद सहित कई कार्यकर्ताओं की कटी जेब; भाजपा प्रशिक्षण कार्यक्रम में जेबकतरों ने सभासद नीरज त्यागी की जेब से 25 हजार रुपये कर दिए पार, उनके अलावा कई अन्य कार्यकर्ताओं की भी कटी जेब, हड़कंप मचने पर कार्यकर्ताओं ने मौके पर तलाश की लेकिन नहीं मिला कोई सुराग, मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस।



4.📰✍️सिकंदराबाद के इस्माइलपुर में सूने घर पर चोरों का धावा, 18 लाख के जेवर व 47 हजार नगदी पार; पारिवारिक समारोह में बाहर गए थे घरवाले, तभी अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर राजेश यादव के घर में चोरी की घटना को दिया अंजाम, लौटने पर घर का ताला टूटा व सामान बिखरा मिला, पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर की है कार्रवाई की मांग, अभी तक दर्ज नहीं हुआ है मुकदमा।


5.📰✍️ बुलंदशहर में 8 बीएलओ होंगे सम्मानित, एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडे ने दी जानकारी; उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्याना तहसील ऊंचागांव ब्लॉक के कर्मवीर सिंह प्रथम, सिकंदराबाद के शीतल गौतम द्वितीय, बुलंदशहर के ह्रदयेश कुमार तृतीय रहे, जबकि गुलशन कुमार, रेखा शर्मा, कपिल सिंह, आशा माहुर व प्रदीप कुमार को दिया जाएगा सांत्वना पुरस्कार, सभी को डीएम द्वारा नकद धनराशि व प्रशस्ति पत्र देकर किया जाएगा सम्मानित।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ अगौता में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवारों को रौंदा, कांस्टेबल व सैनिक की मौत; दर्दनाक हादसे में कांस्टेबल रोगिन माथुर व सैनिक गौतम तेवतिया की हो गई मौत, एक घायल। रात करीब 12 बजे की घटना, दोनों मृतक छुट्टी पर आए हुए थे गांव, घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर।

📰✍️पहासू क्षेत्र में सड़क निर्माण में लापरवाही से बाइक सवार युवक की मौत; पीतमपुर गांव के पास दानपुर–पहासू मार्ग पर हुआ हादसा, बताया जा रहा है कि युवक का बाइक से संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार की लापरवाही को हादसे का कारण बताया है। उनका कहना है कि मार्ग पर सीसी सड़क तो बना दी गई, लेकिन किनारों के गड्ढे नहीं भरे गए, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️अलीगढ़ में क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे, ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में ली अंतिम सांस।

➡️रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का लंबी बीमारी के बाद ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल में निधन हो गया, वह स्टेज-4 लिवर कैंसर से पीड़ित थे और गंभीर हालत में भर्ती कराए गए थे, पिता की हालत बिगड़ने की सूचना पर रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप के बीच ही उनसे मिलने पहुंचे थे, खानचंद सिंह ने बेटे के क्रिकेट करियर में हमेशा प्रोत्साहित कर अहम भूमिका निभाई।

📰✍️चेन्नई में सियासी हलचल, पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम द्रमुक में शामिल, एम.के. स्टालिन की मौजूदगी में थामा दामन।
➡️ओ. पन्नीरसेल्वम ने विधानसभा चुनाव से पहले चेन्नई में सत्तारूढ़ द्रमुक की सदस्यता मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की मौजूदगी में ग्रहण की, तीन बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रह चुके पन्नीरसेल्वम को वर्ष 2022 में अन्नाद्रमुक से निष्कासित किया गया था और वह दिवंगत जे. जयललिता के करीबी माने जाते रहे हैं, उनके इस कदम से राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
News Editor: Dharmendra Mittal


