चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ कल शुक्रवार 27 फरवरी को कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण करने बुलंदशहर पहुंचेंगे मेरठ मंडल आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी; सूचना मिलते ही सभी विभागों को व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के दिए गए हैं निर्देश, इससे पहले 12 फरवरी का प्रस्तावित निरीक्षण कार्यक्रम हो गया था स्थगित।



2.📰✍️होली से पहले एक बार फिर खाद्य विभाग की रेड, फ्लिपकार्ट वेयरहाउस सहित कई जगह छापेमारी कर भरे सैंपल; सिकन्द्राबाद स्थित फ्लिपकार्ट वेयरहाउस से पतंजलि घी, चिली सॉस, खाद्य तेल, शहद व सरसों तेल समेत 6 तथा शिकारपुर, अगौता व औरंगाबाद में मिठाई, पनीर, दूध व दही के 3 नमूने लिए, लैब भेजे गए कुल 9 नमूने, पूर्व में असुरक्षित पाए गए घी पर विधिक कार्रवाई जारी है, कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह समेत टीम रही मौजूद।


3.📰✍️ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बुलंदशहर दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने बुलंदशहर पहुंचे प्रभारी मंत्री अरुण सक्सेना; इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में की विकास कार्यों की समीक्षा, बैठक में विधायकों प्रदीप चौधरी, लक्ष्मीराज सिंह व मीनाक्षी सिंह ने उठाए बुलंदशहर व खुर्जा के जाम मुद्दे, जिसपर मंत्री जी ने डीएम और एसएसपी को एक्शन प्लान बनाने, मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक व अतिरिक्त होमगार्ड तैनाती के दिए निर्देश। शुक्रवार को बुलंदशहर आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, स्वागत की तैयारी में जुटे हैं कार्यकर्ता।




4.📰✍️ शहर के मोहल्ला फैसलाबाद में बीती रात घरेलू गैस सिलेंडर में लगी आग से मचा हड़कंप, सामान जलकर राख; खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से घर में मच गई अफरा-तफरी, सूचना पर पहुंची पुलिस लेकिन फायर ब्रिगेड ने आने में कर दी थोड़ी देरी, इसके बाद आग पर पाया गया काबू, गनीमत रही नहीं हुई कोई जनहानि, हालांकि घर में रखा सामान जलकर हो गया राख।

5.📰✍️पांच दिन बाद खुर्जा गंग नहर में मिला धर्मेंद्र का शव, दोस्तों पर धक्का देने का आरोप; 5 दिन पहले शराब पार्टी करने के लिए दोस्तों के साथ नहर पर आया था गांव धमेड़ा कीरत निवासी धर्मेंद्र पुत्र ओमपाल, परिजनों ने आरोप लगाया कि वलीपुरा नहर पर शराब पार्टी के दौरान दोस्तों ने दिया धक्का, चार दिन से एनडीआरएफ चला रही थी सर्च ऑपरेशन,आज पांच दिन बाद खुर्जा के मुंडाखेड़ा स्थित गंग नहर में मिला शव।

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️अनूपशहर में आवारा सांड के हमले में आटा चक्की संचालक रामौतार बंसल गंभीर घायल; देर शाम घर लौटते समय आवारा सांड ने पीछे से हमला कर सींगों से उठाकर दिया पटक, शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने सांड को भगाया, गंभीर घायल रामौतार को अस्पताल में कराया गया भर्ती, परिजनों के अनुसार हालत स्थिर।

📰✍️सड़क सुरक्षा पर सख्ती, डीएम श्रुति ने ब्लैक स्पॉट सुधार, बिना लाइसेंस व शराब पीकर ड्राइविंग पर कार्यवाही के दिए निर्देश; बैठक में चयनित ब्लैक स्पॉट्स पर शीघ्र सुधारात्मक कार्य, जनप्रतिनिधियों से समन्वय, एआरटीओ प्रवर्तन को बिना लाइसेंस, शराब पीकर ड्राइविंग व ओवरलोडिंग पर नियमित चेकिंग, नगर क्षेत्र में चिन्हित टैक्सी व ई-रिक्शा स्टैंड पर पार्किंग सुनिश्चित कराने, नो-पार्किंग में कार्रवाई, विद्यालय वाहनों की फिटनेस व ओवरलोडिंग प्रमाण पत्र लेने के निर्देश दिए गए, बैठक में एडीएम वित्त अभिषेक सिंह, एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, एसपी सिटी शंकर प्रसाद, ईई राहुल शर्मा व एआरटीओ नीतू मौजूद रहे।


📰✍️बुलंदशहर के 4 छात्र मेरठ मंडल के “प्रगति स्वाभिमान बाल उत्सव 2.0–2026” में राज्य स्तर के लिए चयनित; बुलंदशहर सहित मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़ व बागपत से चयनित 60 छात्र-छात्राओं ने पांच विषयगत थीम पर किया प्रतिभाग, मूल्यांकन के बाद राज्य स्तर हेतु चुने गए 10 विद्यार्थियों में 4 बुलंदशहर के रहे, जनपद के स्टॉल व बच्चों की कॉमिक बुक की हुई विशेष प्रशंसा, कार्यक्रम में जिला समन्वयक ऋचा राणा, नोडल मीना मंच चिन्तन चौधरी, गीतिका शर्मा, गीता देवी, प्रीति, सरोज, प्रवीण कुमार मौजूद रहे।


📰✍️सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र अंडरपास पर दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत; हादसे में गांव सुरजावली निवासी युवक मनोज की मौके पर मौत, बिजनौर निवासी छोटू व अरुण घायल, पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती।

📰✍️खुर्जा देहात पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के 2.14 लाख रुपये कराए वापस; पुलिस ने साइबर ठगों द्वारा निकाले गए 2 लाख 14 हजार रुपये पीड़ित राजेश भारती के खाते में आए वापस।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️महोबा में कानपुर-सागर एनएच पर तेज रफ्तार पिकअप ने शादी से लौट रहीं महिलाओं को रौंदा; हादसे में श्यामरानी, गीता व भागवती की मौत, दो घायल। मीरा पैलेस होटल से शादी में खाना बनाकर लौट रहीं थीं महिलाएं।

News Editor: Dharmendra Mittal


