25 फरवरी 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️12–15 मार्च के बीच बुलंदशहर जिला प्रदर्शनी के शुभारंभ की संभावना, जोरो शोरों से चल रही तैयारी; प्रशासन व आयोजन समिति द्वारा तेजी से चल रहा रंगाई-पुताई, मरम्मत, फुलवारी व साज-सज्जा का कार्य, बाहर से पहुंचने लगे हैं दुकानदार, इस बार बॉलीवुड नाइट, पंजाबी नाइट, हरियाणवी नाइट, कवि सम्मेलन, ग़ज़ल, मुशायरा व स्थानीय कलाकारों को मंच देने की तैयारी।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️खुर्जा में एसडीएम पर अभद्रता के आरोप में अधिवक्ताओं का हंगामा, एसडीएम मुर्दाबाद के लगाए नारे; बार अध्यक्ष जयवीर छोकर व एसडीएम प्रतीक्षा पांडे के बीच धारा 116 की फाइल को लेकर हुआ विवाद, जिसके बाद अधिवक्ताओं ने अभद्रता व जेल भेजने की धमकी का आरोप लगाते हुए कोर्ट के सामने कचहरी मार्ग पर जाम लगाकर ‘एसडीएम मुर्दाबाद’ और ‘वकील एकता जिंदाबाद’ के लगाए नारे, एसडीएम से परिसर में आकर माफी की मांग पर अड़े अधिवक्ता, पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद खुला जाम।

3.📰✍️होली व रमजान पर्व के मद्देनज़र शहर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक; बैठक में एसडीएम सदर दिनेश चन्द, सीओ सिटी प्रखर पाण्डेय एवं ईओ डॉ. अश्विनी कुमार ने सर्वसमाज के लोगों से की आपसी सौहार्द व भाईचारा बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील। कहा तत्काल पुलिस को दी जाए किसी भी असामाजिक या बाहरी तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने की सूचना, ताकि की जा सके सख्त कार्रवाई। इस दौरान शहर कोतवाल भी रहे उपस्थित।

4.📰✍️जनपद में सड़क निर्माण में गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवाल; इस्माइलपुर- भैलई से मैथना जगतपुर मार्ग की मरम्मत पर सवाल, लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 43 लाख रुपये से 2300 मीटर सड़क मरम्मत कार्य में अनियमितताओं के आरोप, कमजोर होकर उखड़ रही परत, ठेकेदार पर मानक दरकिनार करने व पर्याप्त मात्रा में तारकोल-रोड़ी का उपयोग न करने के ग्रामीण लगा रहे आरोप, टिकाऊपन पर उठ रहे सवाल।

5.📰✍️प्रयागराज में शंकराचार्य से कथित बदसलूकी के विरोध में बुलंदशहर कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन; कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी कर जताया रोष, घटना की निंदा करते हुए एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय को सौंपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन, जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान सहित मौजूद कांग्रेसियों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई व दर्ज एफआईआर निरस्त करने की उठाई मांग।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ बुलंदशहर तहसील में फर्जी वकील ने की कोर्ट फाइल लेकर भागने की कोशिश, विरोध पर कर्मचारियों से मारपीट; खुद को अधिवक्ता बताकर 4–5 साथियों संग रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय पहुँचा प्रीत विहार निवासी रोबिन सिंह, वाद पत्रावली देखने के बहाने फाइल लेकर अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों सहित भागने का किया प्रयास, रोकने पर कर्मचारियों से मारपीट व गला दबाकर जान से मारने की  दी धमकी, नायब तहसीलदार व स्टाफ के हस्तक्षेप से पकड़ा गया, रजिस्ट्रार कानूनगो जानकी प्रसाद की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट व दस्तावेज चोरी के प्रयास में मुकदमा दर्ज, आरोपी हिरासत में।

📰✍️ट्रांसफार्मर तार चोरी गैंग का खुलासा, 195 किलो कॉपर कॉइल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार; बुलन्दशहर पुलिस व स्वाट टीम ने सुभाष, हसीन व अमन को गिरफ्तार कर ट्रांसफार्मर से तार-उपकरण चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, कब्जे से 195 किलो कॉपर कॉइल कीमत करीब 8 लाख, हुंडई ओरा कार, तमंचा, कारतूस व दो अवैध चाकू बरामद, थाना गुलावठी व एंटी पावर थेफ्ट थानों में पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे।

📰✍️ बुलंदशहर निवासी कुख्यात अब्बास उर्फ बाबू गाजियाबाद में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल; देर रात पुलिस व स्वाट टीम ने नाहल चौराहे पर घेराबंदी कर कुख्यात अब्बास उर्फ बाबू को मुठभेड़ के बाद दबोचा, बुलंदशहर निवासी अब्बास अनिल दुजाना व बलराम ठाकुर गैंग के लिए करता था काम, मसूरी क्षेत्र से व्यापारी अपहरण व रंगदारी कांड में भी जुड़ा था नाम।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️ डोनाल्ड ट्रंप का भारत को बड़ा व्यापारिक झटका, सोलर पैनलों पर लगेगा 126% टैरिफ; अमेरिका ने की भारत से आयात होने वाले सोलर पैनलों पर 126 प्रतिशत शुरुआती टैरिफ लगाने की घोषणा, आरोप है कि भारत सरकार की सब्सिडी से भारतीय कंपनियां सस्ते दामों पर बिक्री कर अमेरिकी कंपनियों को पहुँचा रही थीं नुकसान, फैसले को भारत के लिए बड़ा व्यापारिक झटका माना जा रहा है।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: