चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️बुलंदशहर में होली से पहले एक बार फिर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2700 लीटर खाद्य तेल सील; टीम ने जिले में अभियान चलाकर सचिन कुमार एंड कंपनी से 4 नमूने लेकर 2000 लीटर सरसों व सोयाबीन तेल तथा रजत ट्रेडिंग कंपनी से 6 नमूने लेकर 100 लीटर खुला सरसों, 550 लीटर रिफाइंड पामोलिव व 50 लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल किया सील, अपर आयुक्त एवं विशेष सचिव रेखा एस. चौहान ने कहा प्रयोगशाला भेजे गए सभी नमूने, रिपोर्ट आने पर होगी आगे की कार्रवाई।



2.📰✍️कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गिनोरा शेख में डीजे विवाद पर भिड़े दो पक्ष, 14 नामजद व 50 अज्ञात पर मुकदमा; कुंआ पूजन व जागरण के दौरान डीजे बजाने को लेकर बढ़ा विवाद, आरोप है कि एक पक्ष ने दलित के घर में घुसकर महिलाओं से की धक्का-मुक्की और मारपीट, जातिसूचक शब्दों का भी किया प्रयोग, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, एसपी सिटी के अनुसार गांव में पुलिस फोर्स तैनात, शांति व्यवस्था कायम, 14 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

3.📰✍️ कोतवाली देहात में रमजान-होली को लेकर पीस कमेटी बैठक; बैठक में आज एसडीएम सदर दिनेश चन्द व सीओ सिटी प्रखर पाण्डेय ने उपस्थित संभ्रांत लोगों से की भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से बचने व समस्या पर तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील, इससे पहले बीती रात दोनों अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील इलाकों में की थी पैदल गश्त।




4.📰✍️ पेड़ से टकराकर पलटा सेब से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे चालक और हेल्पर; शिकारपुर क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे पर बांसोटी गांव के पास की घटना, गोवंशों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया दिल्ली से असम जा रहा सेब से भरा ट्रक , ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त, सड़क पर बिखरे सेब के पैकेट, गनीमत रही कि चालक व हेल्पर रहे सुरक्षित।


📰✍️डीएम श्रुति की अध्यक्षता में वृक्षारोपण, गंगा व जिला पर्यावरण समिति की बैठक; बैठक में डीएम ने जगह का चुनाव और गड्ढा खदान की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कर इस वर्ष के पौधारोपण लक्ष्यों को समय से पूरा करने के दिए निर्देश। गंगा में डॉल्फिन संरक्षण हेतु पिंगर उपकरण लगाने के लिए दिए निर्देश, होली के बाद गंगा नदी में छोड़े जाएंगे विभिन्न प्रजातियों के लगभग 500 कछुए। जनपद के सभी अस्पतालों से मेडिकल कचरे के नियमित उठान, नुमाइश मैदान व रेलवे ट्रैक किनारे सफाई के लिए ईओ नगर पालिका को दिए आदेश।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️ कलेक्ट्रेट में जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक; डीएम श्रुति ने शासन योजनाओं, ऋण लक्ष्य व अनक्लेम्ड डिपॉजिट पर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, डीडीएम नाबार्ड, उपायुक्त एनआरएलएम, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, आरसेटी निदेशक व बैंक जिला समन्वयक रहे शामिल।


5.📰✍️ नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, नरौरा पुलिस व स्वाट टीम ने गुन्नौर निवासी भूपेंद्र, राकेश व कुंवरपाल को 26 हजार के जाली नोट सहित दबोचा; कब्जे से नोट छापने का प्रिंटर, तीन मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद, आरोपी सब्जी विक्रेताओं व छोटी दुकानों पर चलाते थे जाली नोट, बैंक लोन लेकर नकली नोट जमा करने की साजिश भी आई सामने, संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल।

देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️मेरठ के लिसाड़ी गेट किदवईनगर में तीन मंजिला मकान में भीषण आग, पांच बच्चों समेत छह की मौत, दो गंभीर।
➡️मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र के किदवईनगर गली नंबर-3 स्थित रेडीमेड कारोबारी इकबाल के तीन मंजिला मकान में देर रात आग लगने से पांच बच्चों समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से झुलसे जिन्हें राजधानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, नीचे कपड़ों का गोदाम और ऊपर परिवार रहता था, घटना के समय पुरुष सदस्य मस्जिद में थे, शॉर्ट सर्किट व सिलेंडर लीक की आशंका, फायर ब्रिगेड ने दो घंटे में आग पर काबू पाया, डीएम व एसएसपी मौके पर पहुंचे।
News Editor: Dharmendra Mittal


