23 फरवरी 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️शहर के गांधी बाल निकेतन विद्यालय में बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत बिगड़ने से शिक्षक का निधन; पहली पाली में 10वीं अंग्रेजी पेपर के दौरान क्लासरूम में ही गिर पड़े शिक्षक सुरेंद्र पाल सिंह, आनन फानन में उन्हें ले जाया गया जिला अस्पताल, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत कर दिया घोषित, हार्ट अटैक बताया जा रहा मौत का कारण।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️जहांगीराबाद में बारात चढ़त के दौरान एयरफोर्स जवान व शिक्षक पिता जितेंद्र सिंह से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज; 19 फरवरी की शाम अमरगढ़ चौराहे व न्यू पुख्ता बाजार में सगाई समारोह से लौट रहे एयरफोर्स जवान और उनके सरकारी अध्यापक पिता जितेंद्र सिंह की कार घुड़चढ़ी के दौरान भीड़ में फंसी, हॉर्न बजाकर निकलने के प्रयास को लेकर हुई कहासुनी और मारपीट, वायरल वीडियो में दिखी धक्का-मुक्की, दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज।

3.📰✍️बुलंदशहर की आज़ाद कॉलोनी में कोर्ट आदेश के बाद अतिक्रमण पर चला बुलडोजर; नगर पालिका ने न्यायालय के आदेश पर नगर पालिका के सामने स्थित आज़ाद कॉलोनी में अनाधिकृत निर्माण को जेसीबी से किया ध्वस्त, अतिक्रमण से संकरा हुआ रास्ता खुला, स्थानीय निवासियों की शिकायत पर कोर्ट ने दिया था हटाने का आदेश।

4.📰✍️ 52 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब संग बीबीनगर पुलिस ने पकड़ा तस्कर जयसिंह, डेढ़ लाख की खेप बरामद; पुलिस ने खैरपुर नहर पुलिया पर चेकिंग के दौरान कैंटर से 52 पेटी (2496 पव्वे) अवैध अंग्रेजी शराब सहित किया गिरफ्तार किया, संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल।

5.📰✍️कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम श्रुति की अध्यक्षता में आईसीडीएस बैठक, केंद्रों के आंगनवाड़ी आधुनिकीकरण पर जोर; औद्योगिक संस्थानों से सीएसआर फंड के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों के सौंदर्यीकरण व आधुनिक निर्माण का आह्वान, 0–6 वर्ष के बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास पर फोकस, बैठक में सीडीओ निशा ग्रेवाल व एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय  रहे मौजूद।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️साई धाम मंदिर शिकारपुर में 11वां वार्षिक उत्सव, पालकी यात्रा व भंडारे में उमड़ी भीड़; मेरठ–बदायूं हाईवे मार्ग पर साई धाम मंदिर में साई बाबा की निकली भव्य पालकी, हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद किया ग्रहण, भाजपा प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन ने पहुंचकर लिया आशीर्वाद, भजनों से गुंजायमान रहा मंदिर परिसर।

📰✍️खानपुर में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल; जाडौल चौकी से 50 मीटर दूर रात गन्ना लेकर जा रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां टकराईं, तेज भिड़ंत के बाद दोनों वाहन खेत में पलटे, ट्रैक्टर के नीचे दबे जड़ौली निवासी रघुनाथ सिंह चौधरी, मौके पर मौत, शेखपुरा निवासी सुंदर ठाकुर घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज।

📰✍️आहार थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा में छत पर कपड़े सुखाते समय करंट से चंचल शर्मा की मौत; बचाने पहुंची बहन प्रीति शर्मा घायल, उपचार जारी।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️प्रयागराज में स्कूल जा रही 8 वर्षीय मासूम को ट्रक ने कुचला, घर से 500 मीटर दूर दर्दनाक मौत; सुबह चाचा के साथ बाइक से स्कूल जा रही 8 साल की बच्ची को पीछे से आए ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों सड़क पर गिरे, मासूम ट्रक के पहिए के नीचे आई, गर्दन पर चढ़ता हुआ निकल गया ट्रक, मौके पर मौत, परिवार में कोहराम।

📰✍️गोधन समागम 2026 में पांच जिलों के डीएम, सीडीओ व सीवीओ होंगे सम्मानित; लखनऊ में आयोजित गोधन समागम 2026 में हरदोई के अनुनय झा, अलीगढ़ के संजीव रंजन, अमरोहा की निधि गुप्ता वत्स, जालौन के राजेश कुमार पांडेय और रायबरेली की हर्षिता माथुर सहित संबंधित सीडीओ व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निराश्रित गोवंश संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर किया जाएगा सम्मानित।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: