22 फरवरी 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️शहर के मोतीबाग स्थित मंफोर्ड क्लब में संघ शताब्दी वर्ष पर विराट हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन; मुख्य अतिथि महंत योगी राजकुमार नाथ व मुख्य वक्ता वेदपाल ने हिन्दू एकता व राष्ट्रहित में संगठित प्रयासों का  किया आह्वान, डॉ. अखिलेश अग्रवाल ने की अध्यक्षता। सम्मेलन में डॉ. वीरेंद्र गर्ग, मोहित चतुर्वेदी, अमित कुमार सिंह, नरेन्द्र बंसल, मनोज गर्ग, सोमकेश गुप्ता, लोकेश लोधी, सुशील कुमार कंसल, अभिनव वर्मा, हरिशंकर शर्मा, विनीत चन्द्रा सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे लोग।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️सगाई समारोह में दूषित पनीर की सब्जी खाने से फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए कई लोग, मचा हड़कंप; स्याना तहसील में खानपुर थाना स्थित ग्राम खिदरपुर की घटना, मामला तूल पकड़ने पर डीएम के आदेश पर फूड सेफ्टी विभाग ने की जांच, अकबरपुर स्थित हरयाणा डेयरी से की गई थी पनीर की सप्लाई, जांच को भेजे गए नमूने, लाइसेंस निलंबित कर डेयरी की गई सील।

3.📰✍️ खुर्जा क्षेत्र में इंसानियत शर्मसार, मानसिक रूप से कमजोर 10 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म; 10 रूपए का लालच देकर बालक को सरसों के खेत में ले गया आरोपी‌ सारूख, उसके साथ किया दुष्कर्म, घटना के बाद बदहवास हालत में घर पहुंच कर बच्चे ने सुनाई आपबीती, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज।

4.📰✍️आईपी कॉलेज में जिला प्रशासन और जिला जज की मौजूदगी में मेगा विधिक सेवा शिविर‌ का‌ आयोजन; जिला जज संजय सिंह ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ। शिविर में जिले भर के विभिन्न विभागों बैंक, बिजली, पुलिस, कृषि, शिक्षा व वन विभाग आदि ने लगाए स्टॉल, इस दौरान विभागों द्वारा कई लंबित मामलों का किया गया निस्तारण।

5.📰✍️ एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने बुलंदशहर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी अविनाश पांडे; बदायूं जाते समय आज शहर में कार्यकर्ताओं ने उनका किया स्वागत, इस दौरान उन्होंने कहा 2027 में 403 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, भाजपा सरकार में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान सहित कांग्रेसी रहे मौजूद।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️जहांगीराबाद क्षेत्र के पूठा गांव में तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, युवक की मौत, तीन घायल; हादसे में जहांगीराबाद निवासी हर्षवर्धन की मौके पर हो गई मौत जबकि शाहिद तथा नरसेना के पाली आनंदगढ़ी निवासी किरन पाल और रविंद्र घायल।

📰✍️खुर्जा में सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने कुचला; देहात क्षेत्र में एनएच-34 स्थित लालपुर चितौला फ्लाईओवर के पास सड़क पार कर रही शिकारपुर के रसूलपुर निवासी प्रीति पत्नी अंकुश को अज्ञात वाहन ने मार दी टक्कर, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

📰✍️रामघाट के परिहावली में घरेलू कलर से परेशान युवक ने लगाई फांसी; नरोत्तम पुत्र जगदीश ने सुबह गरीब 6:00 बजे कमरे में लगे पंखे के कुंडे लगा ली फांसी, चार वर्ष पूर्व हुई थी शादी, ढाई साल की है बेटी, शव कब्जे में लेकर पुलिस ने शुरू की जांच।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️फर्जीवाड़ा रोकने के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में जन्म–मृत्यु प्रमाणपत्र अब आधार से होंगे लिंक; आवेदन के समय जन्म प्रमाणपत्र में माता-पिता व मृत्यु प्रमाणपत्र में मृतक का आधार होगा अनिवार्य, सरकारी अस्पतालों में डिस्चार्ज से पहले जन्म प्रमाणपत्र होगा जारी जबकि निजी अस्पताल ऑनलाइन देंगे सूचना।

📰✍️स्टील गिलास में पटाखा फोड़ने से हादसा, गले में धंसा टुकड़ा, महिला की मौत; कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बेलवनिया मोहल्ला में बच्चों द्वारा स्टील के गिलास में पटाखा फोड़ने पर उड़ा टुकड़ा पास बैठी दीनानाथ की पत्नी कलावती देवी के गले में धंस गया, परिजन स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, पुलिस ने बच्चों के परिजनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: