चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार
बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️ जनपद में होली से पहले छापेमारी, खाद्य सुरक्षा विभाग ने खानपुर और सिकंदराबाद में ताबड़तोड़ छापामार करवाई कर भरे 8 सेंपल; खानपुर स्थित अमित सैनी की पूजा डेयरी पर औचक छापा मारकर खोया, फैट स्प्रेड व मिल्क फैट स्प्रेड के लिए गए 3 नमूने, इसके बाद सिकन्द्राबाद में कियारा एडिबल्स से सेवई, पास्ता व सूजी के 3 नमूने तथा श्री गंग इंडस्ट्रीज एंड एलायड प्रोडक्ट लि० से पैक हो रहे सरसों तेल के 2 नमूने लेकर कुल 8 नमूने भेजे गए प्रयोगशाला। साथ ही करीब 6 लाख कीमत के 15-15 लीटर के 194 टिन सरसों तेल जांच रिपोर्ट आने तक किए गए सीज, कार्रवाई में सहायक आयुक्त विनीत कुमार और उनकी टीम रही मौजूद।




2.📰✍️ शहर के यमुनापुरम स्टेडियम में आयोजित हुई 42वीं जिला स्तरीय बाल खेल प्रतियोगिता, अगौता ब्लॉक रहा चैंपियन, दूसरे नंबर पर रहा पहासू; बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का सांसद डॉ. भोला सिंह ने किया शुभारंभ, इस दौरान सीडीओ निशा ग्रेवाल, डीडीओ सुभाष नेमा, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, बीएसए डॉ लक्ष्मीकांत पांडेय रहे मौजूद। प्रतियोगिता में 16 ब्लॉक व 38 पीएम श्री विद्यालयों के प्रतिभागियों ने लिया भाग, समापन पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने बांटे पुरस्कार।


3.📰✍️शहर की सुनारों वाली गली में हुई हर्ष फायरिंग का वीडियो आया सामने; शादी से पहले भात कार्यक्रम में नाबालिग कृष्ण वर्मा ने अपने पिता रोबिन वर्मा की लाइसेंसी पिस्तौल से की थी फायरिंग, इस दौरान अपने घर के छज्जे पर खड़े 8 वर्षीय मासूम रियांश के सर से आर पार हो गई गोली, घायल बालक की हालत गंभीर, नोएडा में चल रहा है इलाज, बालक के पिता हिमांशु वर्मा की तहरीर पर नामजद एफआईआर दर्ज, पिस्टल जब्त।



4.📰✍️ समाधान दिवस पर अनूपशहर तहसील पहुंचकर डीएम और एसएसपी ने सुनी फरियादियों की शिकायतें; कुल 21 शिकायतें हुईं प्राप्त, मात्र एक का ही मौके पर हो पाया निस्तारण। इस दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव दीपेंद्र राघव के नेतृत्व में वकीलों ने झाड़ी वाले बाबा से गाटा 466 होते हुए शिकारपुर- अनूपशहर मार्ग तक भूमाफियाओं द्वारा हो रहे अवैध कब्जे को लेकर सौंपा ज्ञापन। समाधान दिवस के बाद डीएम ने नगर पालिका का भी किया निरीक्षण, पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल को नए भवन हेतु प्रस्ताव भेजने के दिए निर्देश।


5.📰✍️ अमरगढ़ मार्ग पर बारात में बवाल, हॉर्न बजाने पर शिक्षक पिता व बेटे को पीटा; जहांगीराबाद क्षेत्र के अमरगढ़– जहांगीराबाद मार्ग पर बारात की चढ़त के दौरान कार का हॉर्न बजाने पर शराब की बोतलें लहराकर नाच रहे बरातियों ने घर जा रहे शिक्षक पिता और उसके जवान बेटे को घेरकर पीटा, मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।
बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️शिकारपुर में अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव फुलवरी नगला माजरा पूठरी कलां में सीसी रोड विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे व पथराव में 19 घायल; पीडब्ल्यूडी द्वारा बन रही सीसी रोड के रास्ते के उपयोग को लेकर शुक्रवार देर शाम दो पक्षों में गाली-गलौज के बाद जमकर चले लाठी-डंडे, हुआ पथराव। कुल 19 लोग घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, हालत नाजुक होने पर 6 घायलों को हायर सेंटर किया गया रेफर।

📰✍️रामघाट क्षेत्र के नगला विधि में उधार के पैसे वापस मांगना पड़ा भारी, युवक पर लाठी-डंडों से हमला; क्षेत्र निवासी विकास सिंह ने राजेश की दुकान पर कपिल से उधार के रुपये मांगे तो कपिल, सोनू व बबलू ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से की मारपीट, शोर पर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाया, आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार, तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।
देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️कानपुर में तालाब में गिरी ईको कार; राजकिशोर अग्निहोत्री परिवार के चार की मौत, पांच घायल, चालक फरार।
➡️शिवली–कल्याणपुर मार्ग पर बैरी गांव स्थित सांचुला माता मंदिर के पास औरैया के सहायल से लौट रही आवास विकास कल्याणपुर निवासी राजकिशोर अग्निहोत्री की ईको कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी, हादसे में राजकिशोर, पत्नी स्नेहलता, बहू राखी उर्फ हिमांशू और पौत्र शिव की मौत, कृतिका, सुधा पत्नी संजय वाजपेई, वानी पुत्री अंकुर, कान्हा पुत्र संजय व सुधांशु पुत्र राजकिशोर घायल, चालक की तलाश जारी।

📰✍️दादरी के होली चाइल्ड एकेडमी में विज्ञान प्रदर्शनी; विद्यार्थियों ने पेश किए वर्किंग मॉडल, अतिथियों ने सराहा।

➡️ रेलवे रोड स्थित होली चाइल्ड एकेडमी में कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों ने इकोसिस्टम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर-लूनर एक्लिप्स, पेरिस्कोप, पिनहोल कैमरा, हाइड्रोलिक लिफ्ट, हाइड्रो पावर व विंडमिल समेत अनेक वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए, विज्ञान शिक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा ने उद्देश्य बताया, प्रधानाचार्य डॉ. आर.पी. शर्मा व प्रबंधन सदस्य एस.के. सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
News Editor: Dharmendra Mittal


