18 फरवरी 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

मौसम का हाल: पिछले कुछ दिनों से दिन में बढ़ी गर्मी के बाद आज अचानक हुई बारिश ने मौसम किया सुहाना; शहर में सुबह से रुक रुक कर लगातार हो रही बारिश, वापस लौट कर आई ठंड, दिन भर नहीं निकली धूप, तापमान में आई गिरावट।

रमजान शुरू: बुलंदशहर में रमजान माह की शुरुआत; ईशा की नमाज के बाद शहर की मस्जिदों में तरावीह की नमाज की गई अदा, बाजारों में बढ़ी रौनक, सेहरी और इफ्तार के सामान की खरीदारी के लिए लोगों में दिखा उत्साह।

1.📰✍️शहर के मुख्य चौराहे अंसारी रोड पर पानी लीकेज से बना गड्ढा, हादसे का खतरा; आज हुई बारिश के बाद और गहरा हो गया पानी की लीकेज से बना गड्ढा, राहगीरों व दोपहिया चालकों को दुर्घटना का बढ़ा खतरा,  शीघ्र मरम्मत की मांग।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️शहर में यूनीपोल के खुले गड्ढों से हादसे का खतरा, लोगों में रोष; सिटी के मोतीबाग चौराहे से हापुड़ अड्डा रोड हो, या फिर गांधी बाल निकेतन स्कूल से अंसारी रोड होते हुए ईदगाह रोड, यूनीपोल लगाने के लिए विभाग ने तीन-चार फुट गहरे गड्ढे खोदकर दिए गए छोड़, कई स्थानों पर डिवाइडर भी दिए हैं काट, जिससे रात में दुर्घटना का बना हुआ है खतरा, प्रशासन से शीघ्र कार्य पूरा कर सड़क सुरक्षित कराने की लोगों ने की मांग।

3.📰✍️ टीपी नगर कॉलोनी में सैलून संचालक शमीम आलम की हत्या; कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी सैलून संचालक शमीम आलम रात दुकान बंद कर नहीं पहुंचा घर, सुबह टीपी नगर कॉलोनी स्थित एक मकान में मिला उसका शव, शरीर पर पाए गए गंभीर चोटों के निशान, पीट पीटकर कर हत्या करने की आशंका, जिस मकान में मिला शव वहां काम करने वाला चौकीदार फरार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच।

4.📰✍️ मौलाना ओसामा कासमी बने बुलंदशहर के नए शहर काजी; पूर्व शहर क़ाज़ी मौलाना जैनुल आबेदीन के तीसरे बेटे हैं मौलाना ओसामा कासमी, ताजपोशी पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद पहुंचकर नवनियुक्त शहर काज़ी मौलाना ओसामा को दी बधाई, कहा सामाजिक सद्भाव व धार्मिक मार्गदर्शन में अहम होगी उनकी भूमिका, मरहूम मौलाना जैनुल आबिदीन की विरासत को जिम्मेदारी से बढ़ाएंगे‌ आगे।

5.📰✍️ बुलंदशहर के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं ने राष्ट्रपति भवन का किया भ्रमण; राष्ट्रपति भवन की एक्सपोजर विजिट के लिए डायट परिसर से पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने छात्राओं से भरी बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, इस दौरान छात्राओं ने राष्ट्रपति भवन पहुंच कर अमृत उद्यान का किया भ्रमण, ऐतिहासिक व प्राकृतिक विशेषताओं की ली जानकारी, बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️सिकंदराबाद जीटी रोड पर गोवंश तस्करी की अफवाह निकली गलत; बजरंग दल द्वारा रोका गया ट्रक जांच में मिला वैध। कार्यकर्ताओं ने खुर्जा से आ रहे ट्रक को गोवंश तस्करी की आशंका में रोका, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक, कागजात व गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया तो पाया गया वैध।

📰✍️जहांगीराबाद में चांदौक दोराहा पर अनियंत्रित होकर पलटी फरीदाबाद से बदायूं जा रही कार; हादसे में बदायूं निवासी सेवाराम की मौत, चालक समेत चार घायल, जिन्हें अस्पताल से हायर सेंटर किया गया रेफर।

📰✍️शिवसेना ने संगठन विस्तार में मोहित सोनी व मोहन सोनी को सौंपी जिम्मेदारी; जिला कार्यालय पर मोहित सोनी को जिला संगठन मंत्री युवा मोर्चा तथा मोहन सोनी को आईटी सेल से नगर अध्यक्ष किया गया मनोनीत, जिलाध्यक्ष सर्वेश राणा ने दोनों को बालासाहेब ठाकरे के सिद्धांतों पर चलने का दिलाया संकल्प।

📰✍️किसान समाधान दिवस में डीएम श्रुति ने सुनी समस्याएं; विद्युत, गन्ना व सिंचाई विभाग को समस्याओं के जल्द से जल्द निस्तारण के दिए निर्देश। बैठक में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह सहित एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय व एडीएम न्यायिक भरत राम यादव रहे मौजूद।

📰✍️पहासू-खुर्जा मार्ग पर मामूली बात को लेकर दो पक्षों में सड़क पर जमकर मारपीट, वीडियो वायरल; करीब आधा घंटा सड़क पर चलता रहा हंगामा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।

📰✍️रायबरेली में सड़क हादसे में बुलंदशहर के पिता-पुत्र सहित तीन की मौत; क्षेत्र के गोपालपुर गांव बिजली पावर हाउस के पास रेलवे स्टेशन से सांगीपुर प्रतापगढ़ जा रही तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर खाई में गिर गई जिसमें बुलंदशहर निवासी मुकेश व उनके पुत्र दिव्यांश उर्फ कुणाल तथा अलीगढ़ निवासी रामू की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हैं।

📰✍️राजस्थान के गोरखनाथ धाम बागड़ में राधा माधव सत्संग मंडल का पक्षी सेवा कार्यक्रम; दाना वितरण कर की जीव सेवा। सेवा में ऋषि अग्रवाल, नितिश अग्रवाल, विनोद गुप्ता, संजीव वर्मा, युवराज वर्मा, पीयूष गोयल व विनीश अग्रवाल का‌ रहा‌ सहयोग।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️देर रात शासन ने पीसीएस अफसर किए इधर से उधर; राजेश चंद को एसडीएम ग़ाज़ीपुर से एडीएम (न्यायिक) मैनपुरी बनाया गया। विकास यादव को संबद्ध राजस्व परिषद से एसडीएम अंबेडकर नगर नियुक्त किया गया। बृजपाल सिंह को एडीएम (न्यायिक) लखीमपुर खीरी की जिम्मेदारी मिली। राकेश कुमार मिश्रा को सचिव अयोध्या विकास प्राधिकरण बनाया गया। संजीव कुमार उपाध्याय को नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या नियुक्त किया गया, जबकि अर्चना अग्निहोत्री को एसडीएम मऊ बनाया गया।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: