15 फरवरी 2026: बुलंदशहर जिले में आज की 5 मुख्य खबरें

चंद्रभूषण मित्तल, पत्रकार

बुलंदशहर जिले की 5 मुख्य खबरें

1.📰✍️महाशिवरात्रि पर बुलंदशहर के शिवालयों में उमड़ा सैलाब, रामघाट-अनूपशहर-सिद्ध बाबा घाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी; हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों व शिव भक्तों ने रात्रि 12 बजे से शुरू किया जलाभिषेक। जिले में रामघाट, अनूपशहर, सिद्ध बाबा गंगा घाट व आहार स्थित प्राचीन अंबिकेश्वर महादेव मंदिर समेत शिवालयों में रहीं लंबी कतारें, प्रमुख घाटों व मंदिरों पर ड्रोन कैमरों से की गई निगरानी, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस।

Ad- Ojas Eye Care

2.📰✍️अनूपशहर से मुस्लिम महिला उजमा खान ने बुर्का पहनकर हिन्दू युवक लोकेंद्र सिंह से विवाह की मन्नत पर उठाई कांवड़, लगाए ‘जय श्रीराम’ के नारे; गौतमबुद्धनगर के रबूपुरा निवासी उजमा खान पिछले चार वर्षों से लोकेंद्र के साथ रही हैं रह, उनके दो बच्चे हैं, रबूपुरा क्षेत्र के भाईपुर शिव मंदिर में ब्वॉयफ्रेंड संग करेंगी जलाभिषेक, जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है यह खबर।

3.📰✍️खुर्जा जंक्शन के शाहपुरकला मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने दो कांवड़ियों को मारी टक्कर; हादसे में अस्पताल ले जाते समय एक कांवड़िये ऋषि अग्रवाल की मौत, दूसरा घायल, आरोपी हिरासत में, परिजनों ने डायल 112 पीआरवी पर घायल को वाहन न देने का आरोप लगाते हुए जंक्शन चौकी पर किया हंगामा।

4.📰✍️11 दिन बाद सलेमपुर के खैरपुर रोड पर संदिग्ध अवस्था में मिला शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी रिटायर्ड प्रशासनिक अफसर व समसपुर ग्राम प्रधान प्रह्लाद सिंह का शव; 7 फरवरी को  घर से अहमदगढ़ के लिए निकले 65 वर्षीय प्रह्लाद सिंह हो गए थे लापता, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में दी थी गुमशुदगी की सूचना, पुत्र हरवीर ने बर्बरता, चुनावी रंजिश व पुलिस लापरवाही का लगाया आरोप, सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी सिटी समेत कई थानों की फोर्स, मेडिकल कॉलेज भेजा गया शव।

5.📰✍️शुगर मिल कर्मी शरीफ अल्वी सुसाइड केस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में परिजनों से मिले कांग्रेसी; अगौता स्थित अनामिका शुगर मिल कर्मी शरीफ अल्वी उर्फ शरीफ मियां ने आर्थिक तंगी में दी जान, सुसाइड नोट में लिखा ‘घर में आटा नहीं’। चार माह वेतन बकाया व नौकरी से निकालने की धमकी को कारण बताते हुए मिल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप। कांग्रेसियों ने की न्याय, एक नौकरी व आर्थिक मुआवजे की मांग, मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी। इस दौरान सुभाष गांधी, अब्दुल रशीद, अली मुराद नकवी, नईम मंसूरी, स्वामी हरेंद्र रहे मौजूद।


This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

बुलंदशहर की अन्य खबरें

📰✍️शिवरात्रि पर गुरु कार्शनीय आश्रम स्थित कृष्णाश्वर महादेव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक; नहर स्थित आश्रम में भक्तों ने दूध से रुद्राभिषेक कर की सुख-समृद्धि की कामना, कार्यक्रम में बलदेव बाधवा, गोपाल गौतम, कीमती लाल, उमेश शर्मा, अतुल मित्तल, रवि बाबू, हरेंद्र पंडित व रामेश्वर महेश्वरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे मौजूद।

📰✍️बुलंदशहर में बीएलओ ड्यूटी से नदारद शिक्षक, बूथ पर भी गायब, स्कूलों में पढ़ाई ठप; बीएसए लक्ष्मीकांत पांडेय ने मांगी रिपोर्ट, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के 2 फरवरी 2026 के आदेशानुसार 10 से 12 बजे बूथ पर उपस्थिति अनिवार्य होने के बावजूद अनूपशहर, लखावटी, जहांगीराबाद में कई बीएलओ न स्कूल पहुंच रहे न बूथ, 21 जनवरी के एसडीएम अनूपशहर आदेश के बाद भी स्थिति जस की तस।

📰✍️ पुलिस से धक्का देने के आरोप में कांवड़ियों का हंगामा, वीडियो वायरल; वायरल वीडियो में पुलिस व कांवड़ियों के बीच दिखी बहस, आरोप है धक्का लगने से गिर गई कांवड़, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से मामला हुआ शांत, औरंगाबाद व स्याना क्षेत्र के बीच की बताई जा रही है घटना।


देश विदेश की बड़ी खबरें

📰✍️लखनऊ में परिषदीय विद्यालयों में 3 मार्च को अवकाश की मांग तेज, यूपी बीटीसी शिक्षक संघ ने अपर मुख्य सचिव को भेजा पत्र, चंद्रग्रहण-सूतक व होली रंगोत्सव का दिया हवाला।

➡️ उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया 28 फरवरी को शिक्षण कार्य के बाद अधिकांश शिक्षक गृह जनपद जाएंगे, ऐसे में 3 मार्च को विद्यालय पहुंचना कठिन होगा, साथ ही उस दिन चंद्रग्रहण, सूतक काल व कई क्षेत्रों में जारी होली रंगोत्सव को देखते हुए शिक्षकों व विद्यार्थियों के हित में अतिरिक्त अवकाश घोषित करने की मांग की गई है।

📰✍️लखनऊ में नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता, 15 हजार समर्थकों ने थामा दामन

➡️बसपा से राजनीतिक सफर शुरू कर मायावती सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा कार्यालय पहुंचे जहां अखिलेश यादव ने सदस्यता दिलाई, उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक, अधिकांश पूर्व बसपा कार्यकर्ता, सपा में शामिल हुए, पार्टी मुस्लिम चेहरे की कमी भरने की कोशिश में।


News Editor: Dharmendra Mittal


जिला बुलंदशहर और आसपास की हर ब्रेकिंग न्यूज़ को व्हाट्सएप पर पाए, नीचे इमेज पर क्लिक करके  व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is whats-app-ad.jpeg

शेयर करें: